ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024: ‘ओपेनहाइमर’ के नाम रहा 7 ऑस्कर,किलियन मर्फी बने बेस्ट एक्टर, एम्मा स्टोन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

UB India News by UB India News
March 12, 2024
in अवार्ड, हॉलीवुड
0
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024:  ‘ओपेनहाइमर’ के नाम रहा 7 ऑस्कर,किलियन मर्फी बने बेस्ट एक्टर, एम्मा स्टोन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तीन बार अकादमी अवॉर्ड्स के लिए 3 बार नॉमिनेट हो चुके रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है. उन्हें ये अवॉर्ड क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ में अमेरिकी ऑफिसर लुईस स्ट्रॉस की भूमिका निभाने के लिए मिला है. यह उनका पहला अवॉर्ड है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर, दुनियाभर में ‘आयरन मैन’ के रूप में नाम भी जाना जाता है. बता दें, ओपेनहाइमर को 13 नॉमिनेशन मिले हैं. इस फिल्म को सबसे ज्यादा कैटेगरी में नॉमिनेशन में मिले हैं.

एम्मा स्टोन स्टारर ‘पुअर थिंग्स’ 11 कैटेगरी में जबकि डायरेक्टर मार्टिन स्कॉर्सेस की ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर’ 10 नॉमिनेशन के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर है. जबकि ‘ओपेनहाइमर’ के साथ रिलीज़ हुई, ‘बार्बी’ को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. 96वें अकादमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो चुकी है. यहां हम आपको ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 के बारे में बात रहे हैं.

RELATED POSTS

आज 66 नामचीन हस्तियां को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू , पद्म पुरस्कार समारोह पर देशभर की नजरें

गणतंत्र दिवस 2026: बिहार के 22 पुलिस अधिकारी-कर्मी सम्मानित

यहा देखिए पूरी लिस्टः

बेस्ट डायरेक्टरः ‘ओपेनहाइमर’ के लिए क्रिस्टोफर नोलन
बेस्ट पिक्चरः ‘ओपेनहाइमर’
बेस्ट एक्ट्रेसः एम्मा स्टोन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टरः रोबर्ट डाउनी जूनियर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेसः डा-वाइन जॉय रैंडॉल्फ, द होल्डेवर्स
बेस्टर एक्टरः ‘ओपेनहाइमर’ के लिए किलियन मर्फी

बेस्ट ऑरिजनल सॉन्गः व्हाट वॉज आई मैड फोर? ‘बार्बी’
बेस्ट ऑरिजनल स्कोरः लुडविग गोरनसन, ‘ओपेनहाइमर’

बेस्ट सिनेमैटोग्राफीः होयटे वैन होयटेमा, ‘ओपेनहाइमर’
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्मः वेस एंडरन एंड स्टीवन रेल्स को ‘द वंडरफुल स्टोरी ऑफ हेनरी सुगर’
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्मः ’20 डेज इ मारिउपोल’

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्मः द लास्ट रिपेयर शॉप
बेस्ट फिल्म एडिटिंगः ओपेनहाइमर
बेस्ट विजुअल इफेक्टः गोडजिला माइनस वन
बेस्ट इंटरनेशन फीचर फिल्मः द जोन ऑफ इंटरेस्ट, ब्रिटेन मूवी, डायरेक्टर जोनाथन ग्लेजर
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनः होली वैडिंग्टन, पुअर थिंग्स
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनः जेम्स प्राइस और शोना हीथ, सुज्सा मिहालेक, पुअर थिंग्स
बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलः नाडिया स्टेसी, मार्क कुलियर और जोश वास्टेन, पुअर थिंग्स

बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्लेः अमेरिकन फिक्शन, कोर्ड जेफरसन
बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्लेः एनामी ऑफ ए फॉल
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्मः द बॉय एंड दा हीरोन

पेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए। किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर, क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर बने।

इसी फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। ये उनके करियर का पहला ऑस्कर है।

किलियन मर्फी पहले आइरिश एक्टर हैं जिन्होंने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता है।
किलियन मर्फी पहले आइरिश एक्टर हैं जिन्होंने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीता है।

ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी कैटेगरी के अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। फिल्म कुल 13 कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी।

ओपेनहाइमर के लिए डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन, प्रोड्यूसर एमा थॉमस और चार्ल्स रोवेन ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड रिसीव किया।
ओपेनहाइमर के लिए डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन, प्रोड्यूसर एमा थॉमस और चार्ल्स रोवेन ने बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड रिसीव किया।

पुअर थिंग्स ने जीते चार ऑस्कर
फिल्म पुअर थिंग्स ने चार कैटेगरी में ऑस्कर जीते। फिल्म की लीड एक्ट्रेस एमा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। ये एमा का दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने 2016 में फिल्म ला ला लैंड के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था।

बेस्ट एक्ट्रेस के अलावा पुअर थिंग्स को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, प्रोडक्शन डिजाइन और मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग कैटेगरी में भी ऑस्कर मिला।

पुअर थिंग्स के लिए एमा स्टोन ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता।
पुअर थिंग्स के लिए एमा स्टोन ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता।

बार्बी को मिला केवल एक ऑस्कर
फिल्म बार्बी को केवल एक ऑस्कर मिला। इसके गाने व्हाट वाज आई मेड फॉर? के लिए बिली एलिश और फिनीस ओ’कोनेल ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता है। फिल्म को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के बाद डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ ने ऑस्कर ट्रॉफी के साथ पोज दिया।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के बाद डा’वाइन जॉय रैंडोल्फ ने ऑस्कर ट्रॉफी के साथ पोज दिया।

द होल्डओवेर्स के लिए डा’वाइन जॉय रैंडोल्फ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस बनी हैं। वॉर इज ओवर बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म रही। अमेरिकन फिक्शन को बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर दिया गया है।

इंडियन आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को दिया गया ट्रिब्यूट
​​​​​​​
ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में इंडियन आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने 2 अगस्त, 2023 को कर्जत (महाराष्ट्र) में अपने स्टूडियो में फांसी लगा ली थी। नितिन ने लगान और हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे।

डॉल्बी थिएटर के बाहर फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हुआ।
डॉल्बी थिएटर के बाहर फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन हुआ।

डॉल्बी थिएटर के बाहर फिलिस्तीन के समर्थन में रैली हुई
ऑस्कर सेरेमनी की शुरुआत से पहले गाजा में युद्धविराम की मांग करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने डॉल्बी थिएटर के बाहर फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन किया। फिलीस्तीन के लिए फिल्म वर्कर्स, ज्यूइश वॉयस फॉर पीस LA , सीजफायर के लिए SJ-AFTRA सदस्यों ने रैली भी की। रेड कारपेट पर भी कुछ सेलेब्स ने आर्टिस्ट्स फॉर सीजफायर पिन पहनी जिनमें बिली एलिश और फिनीस ओ’कोनेल शामिल थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज 66 नामचीन हस्तियां को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू , पद्म पुरस्कार समारोह पर देशभर की नजरें

आज 66 नामचीन हस्तियां को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू , पद्म पुरस्कार समारोह पर देशभर की नजरें

by UB India News
May 26, 2026
0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के...

गणतंत्र दिवस 2026: बिहार के 22 पुलिस अधिकारी-कर्मी सम्मानित

गणतंत्र दिवस 2026: बिहार के 22 पुलिस अधिकारी-कर्मी सम्मानित

by UB India News
January 28, 2026
0

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की सूची जारी की है, जिसमें बिहार के 22 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल...

गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया

गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया

by UB India News
January 28, 2026
0

आज अपना देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसके अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड भी निकाली जा रही...

Oscars 2026 नॉमिनेशन आज, भारत में ऑस्कर कैसे और कहां देखें

Oscars 2026 नॉमिनेशन आज, भारत में ऑस्कर कैसे और कहां देखें

by UB India News
January 23, 2026
0

ऑस्कर 2026 को लेकर दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए...

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति 18 राज्यों के 20 बच्चों को दिए ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’

by UB India News
December 27, 2025
0

वीर बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को 20 बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित...

Next Post
PM मोदी आज मध्‍य प्रदेश को देंगे कई सौगात, 17,500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्‍यास

पीएम मोदी आज गुरुग्राम से देशभर में 1 लाख करोड़ रुपए की लागत वाले 112 नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे....

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का 15 मार्च को हो सकता मंत्रिमंडल विस्तार ! अभी ब्रिटेन दौरे पर हैं नीतीश कुमार

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का 15 मार्च को हो सकता मंत्रिमंडल विस्तार ! अभी ब्रिटेन दौरे पर हैं नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend