ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओडिशा में भाजपा-BJD के बीच गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार

UB India News by UB India News
March 10, 2024
in loakshbha 24, Lokshbha2024
0
ओडिशा में बीजेपी-बीजेडी में गठबंधन! पार्टी ने दिया बड़ा संकेत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा- अफवाह और झूठ राजनीति का सबसे खराब हिस्सा हैं।

पटनायक ने यह टिप्पणी अपने करीबी सहयोगी और नबीन ओडिशा के अध्यक्ष वीके पांडियन के साथ बातचीत के दौरान की।

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

पांडियन का पटनायक से बात करने का वीडियो तब सामने आया। जब भाजपा के ओडिशा अध्यक्ष मनमोहन सामल और पार्टी के ओडिशा चुनाव प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने BJD के साथ गठबंधन को सिरे से नकार दिया।

BJP बोली- हम अकेले चुनाव लड़ेंगे
सामल ने 8 मार्च को दिल्ली से भुवनेश्वर लौटने के बाद कहा कि हमारी पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन या सीट बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं हुई है।

सामल ने कहा- हम चुनावों के लिए अपनी तैयारियों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलने गए थे। भाजपा ओडिशा में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त है। पार्टी दोनों चुनाव अपने बल पर लड़ेगी।

भाजपा और BJD के बीच गठबंधन को लेकर गुरुवार (7 मार्च) को अटकलें शुरू हुई थीं। दरअसल, BJD नेता वीके पांडियन और प्रणब प्रकाश दास 7 मार्च को भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलने एक चार्टर्ड विमान से दिल्ली गए थे। हालांकि, दिल्ली से लौटने के बाद BJD नेताओं ने चुप्पी साधी रही।

BJD और BJP को एक-दूसरे की मांग मंजूर नहीं
न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि BJD और भाजपा के बीच गठबंधन की बातचीत सीट बंटवारे पर अटक गई है। BJD ने विधानसभा की 147 सीटों में से 112, लगभग 75% सीटों की मांग की थी, लेकिन भाजपा को यह मंजूर नहीं था। वर्तमान में, विधानसभा में BJD के 114 सदस्य हैं।

इसके उलट भाजपा ने राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 14 सीटें मांगी थीं, जिसे BJD ने खारिज कर दिया। BJD ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 12 सीटें जीती थीं, जबकि BJP ने 8 सीटें जीती थीं। BJD के एक सीनियर नेता ने कहा कि 10 से कम लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना हमारे लिए आत्मघाती होगा।

2009 में BJD-भाजपा का 11 साल का गठबंधन टूटा था
1998 में जनता दल विभाजित होने के बाद नवीन पटनायक ने अपनी पार्टी, बीजू जनता दल बनाई थी। वे वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में शामिल हो गए। उन्हें इस्पात और खान मंत्री बनाया गया। भाजपा और BJD साल 1998 से 2009 के बीच गठबंधन में रही थीं।

दोनों पार्टियां तीन लोकसभा चुनाव- 1998, 1999 और 2004 और दो विधानसभा चुनाव- 2000 और 2004 में एक साथ उतरी थीं। उस समय BJD पार्टी NDA की सबसे भरोसेमंद पार्टी मानी जाती थी।

हालांकि, 2009 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी। इसके कारण करीब 11 साल का गठबंधन टूट गया था। BJD चाहती थी कि भाजपा विधानसभा चुनाव में 163 सीटों में से 40 पर चुनाव लड़े, जबकि भाजपा 63 सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहती थी।

वहीं, लोकसभा के लिए भी BJD भाजपा को 21 में से 6 सीटें देना चाहती थी, जबकि भाजपा 9 सीटें चाहती थी। गठबंधन टूटने के बाद भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने कहा था कि नवीन पटनायक को यह गठबंधन तोड़ना काफी भारी पड़ेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
मध्य प्रदेश में कांग्रेस अभी भी असमंजस की स्थिति में ……

मध्य प्रदेश में कांग्रेस अभी भी असमंजस की स्थिति में ......

मेरा बेटा ओसामा भी निर्दलीय चुनाव लड़ सकता है ….

मेरा बेटा ओसामा भी निर्दलीय चुनाव लड़ सकता है ....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend