ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश में कांग्रेस अभी भी असमंजस की स्थिति में ……

UB India News by UB India News
March 10, 2024
in loakshbha 24, Lokshbha2024
0
मध्य प्रदेश में कांग्रेस अभी भी असमंजस की स्थिति में ……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 24 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस अभी भी असमंजस की स्थिति में है। कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं किए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भोपाल स्थित पार्टी दफ्तर में सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं, धरातल पर भी कांग्रेस की तैयारी नहीं दिखती है। कहा जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व चाहती है कि कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ें। पार्टी ने मिसाल पेश करने के लिए छत्तीसगढ़ में अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारे हैं। वहीं, चर्चा है कि एमपी में कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने से दूर भाग रहे हैं।

कमलनाथ से लेकर दिग्विजय सिंह तक लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। वहीं, सुरेश पचौरी जैसे बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। एमपी में कांग्रेस की स्थिति को इसी से समझा जा सकता है कि 29 में से अधिकांश सीटों के लिए कांग्रेस को एक से अधिक उम्मीदवारों का पैनल नहीं मिला है। ऐसे में कांग्रेस के सामने चुनौती है कि बीजेपी के दिग्गजों के सामने मैदान में किसे उतारे हैं। पार्टी की स्थिति यह है कि जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने के बाद एमपी में कांग्रेस इकाई का गठन तक नहीं हो पाया है।

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं दिग्गज नेता
दरअसल, एमपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। इसके बाद पार्टी में भगदड़ मची हुई है। प्रदेश के हर इलाके के नेता लगातार पाला बदल रहे हैं। हार के बाद प्रदेश कांग्रेस में भगदड़ थम नहीं रही है। वहीं, जमीनी स्तर पर संगठन भी हतोत्साहित है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक के नेता एमपी में कांग्रेस की स्थिति से वाकिफ हैं। ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। प्रदेश में कद्दावर चेहरों की बात करें तो दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, अरुण यादव और अजय सिंह राहुल जैसे नेताओं की दिलचस्पी चुनाव लड़ने में नहीं है।

जमीनी स्तर भी नहीं है तैयारी
बीजेपी जहां एमपी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों में दिन-रात एक की हुई है। वहीं, कांग्रेस कही नहीं दिखती है। अभी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जुटे हैं या फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखते हैं। कांग्रेस की तरफ से न तो उतने दावेदार सामने आ रहे हैं और न जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैयारी दिख रही है। ऐसे में 29 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के लिए उम्मीदवार ढूंढना आसान नहीं है। सियासी जानकारों का कहना है कि शायद वास्तविक स्थिति से वाकिफ होकर चुनाव नहीं लड़ना चाहते होंगे।

‘कांग्रेस के पास योग्य उम्मीदवार नहीं’
राजनीती के जानकारों ने कहा कि अभी की स्थिति आप देखेंगे तो कांग्रेस के पास 29 लोकसभा सीटों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं है। चुनाव लड़ाने के लिए वो किसी को भी लड़ा सकते हैं। कांग्रेस की समस्या है कि उनके पास उम्मीदवार नहीं हैं। बीजेपी में लगातार पीढ़ी का बदलाव हो रहा है, कांग्रेस में ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि एमपी विधानसभा चुनाव में हार के बाद जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को मौका मिला। कांग्रेस के नेता आज भी एक-दूसरे को ही निपटाने में लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि एमपी में दिग्विजय सिंह को छोड़कर वैसे कोई नेता भी नहीं बचा है। वहीं, वह कोशिश भी नहीं दिखती है कि कांग्रेस को मजबूत कैसे करना है। अभी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का वक्त है लेकिन कांग्रेस भारत जोड़ने न्याय यात्रा में व्यस्त है। एमपी में कांग्रेस की कुछ तैयारी नहीं है। बीजेपी उम्मीदवारों के लिस्ट आ गए हैं लेकिन यहां कांग्रेस दफ्तर में सन्नाटा है।

Chhindwara News: कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर रहे नेताओं को रोकने के लिए पार्टी ने लिया शपथ का सहारा, देखें VIDEO

वरिष्ठ पत्रकार अरुण दीक्षित ने कहा कि एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस में मुकाबला है। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस के पास बीजेपी की बड़ी तैयारी से निपटने की कोई रणनीति है। बड़े नेता लगातार पार्टी से दूर जा रहे हैं। जमीन पर इनकी कोई तैयारी नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
मेरा बेटा ओसामा भी निर्दलीय चुनाव लड़ सकता है ….

मेरा बेटा ओसामा भी निर्दलीय चुनाव लड़ सकता है ....

बिहार NDA में मान मनौव्वल जारी !

बिहार NDA में मान मनौव्वल जारी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend