ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने आज पटना आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह, OBC-EBC महासम्मेलन को करेंगे संबोधित

UB India News by UB India News
March 10, 2024
in Lokshbha2024, पटना, भाजपा
0
राजनांदगांव में गरजे गृहमंत्री शाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार पहुंच रहे हैं. लोकसभा चनाव की तैयारियों को देखते हुए उनका यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अपने इस दौरे में वह पटना से सटे पालीगंज कृषि फॉर्म हाउस ग्राउंड में आयोजित पिछड़ा-अतिपिछड़ा महा सम्ममेलन में वह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद अमित शाह का यह पहला दौरा है. गृह मंत्री के दौरे के दौरान इस बात पर भी निगाहें टिकी रहेंगी कि बिहार एनडीए के कौन-कौन से सहयोगी उनकी सभा में पहुंच रहे हैं.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पालीगंज में पिछड़ा- अति पिछड़ा महासम्मेलन के लिए बिहार आ रहे हैं. इस दौरान वह बताएंगे कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछड़े और अति पिछड़े समाज के लिए कौन से कार्य किए हैं. इस कार्यक्रम के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की योजनाओं के बारे में भी बताएंगे जो पिछड़े और अति पिछड़े समाज के लिए हैं.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बीजेपी से मिली जानकारी के अनुसार, आज सबसे पहले करीब 1.30 बजे कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का अनावरण होगा. ये कार्यक्रम पटना के जगदेव पथ पर आईसीएआर बिल्डिंग परिसर में आयोजित है. पटना के पाली में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही अमित शाह कैलाशपति मिश्र स्मृति उद्यान और प्रतिमा का अनावरण करेंगे. अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, अटारी, पटना के परिसर में इसे बनाया गया है. ये जमीन अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र की तरफ से मुहैया कराया गया है.

गृह मंत्री अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के कार्यक्रम के अनुसार, इसके बाद पालीगंज में 2:00 बजे पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत रत्न कर पूरी ठाकुर के फोटो पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद ढाई बजे के करीब उनका स्वागत डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा करेंगे. इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करेंगे. फिर बलराम मंडल एवं प्रमोद राजवंशी भी उनका स्वागत करेंगे. ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मण के संबोधन के बाद सम्राट चौधरी का संबोधन होगा और फिर गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे और वह शाम 4 बजे पटना से दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

ओबीसी-ईबीसी समाज को साधने की बड़ी तैयारी

भारतीय जनता पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने बताया कि पटना के बाहरी इलाके पालीगंज में आयोजित होने वाला कार्यक्रम हमारे 10 हजार ‘सामाजिक सम्मेलनों’ का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और नीट परीक्षाओं और नवोदय विद्यालयों में कोटा देने जैसे कदम पिछड़ा वर्ग की बेहतरी के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

शाह का मिनट टू मिनट प्रोग्राम-

  • अमित शाह 11:40 पर दिल्ली आवास से पालम एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 11:55 पर पालम एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 12:00 वहां से पटना के लिए रवाना होंगे।
  • वह 1:30 पर पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 1:40 पर आईसीएआर बिल्डिंग परिसर जगदेव पथ के लिए रवाना होंगे।
  • 11:40 से लेकर 11:50 तक गृह मंत्री अमित शाह आईसीएआर परिसर में रहेंगे।
  • आज दोपहर 1:55 पर गृह मंत्री अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर 2:00 बजे वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पालीगंज के लिए रवाना होंगे।
  • 2:25 पर गृह मंत्री अमित शाह पालीगंज हेलीपैड पर पहुंचेंगे, 2:30 पर कृषि फार्म पालीगंज पहुंचेंगे।
  • 2:35 से लेकर 3:35 तक गृह मंत्री पालीगंज में रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
  • 3:40 पर पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, 4:20 पर शाह पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
पीएम मोदी आज अपने असम दौरे पर , काजीरंगा नेशनल पार्क में की हाथी की सवारी , स्टैच्यू ऑफ वेलर का  करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज अपने असम दौरे पर , काजीरंगा नेशनल पार्क में की हाथी की सवारी , स्टैच्यू ऑफ वेलर का करेंगे उद्घाटन

भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरा कर सीरीज 4-1 से जीती

भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरा कर सीरीज 4-1 से जीती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend