ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CBI शाहजहां शेख के पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट तलाशने की करेगी कोशिश!

UB India News by UB India News
March 8, 2024
in Lokshbha2024, अपराध
0
संदेशखाली कांड में बड़ी कार्रवाई, HC ने दिए CBI जांच के आदेश ,फैसले के खिलाफ SC पहुंची ममता सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संदेशखाली के आरोपी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेता रह चुके शाहजहां शेख को हिरासत में लेने के एक दिन बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार (7 मार्च) को अपने सॉल्ट लेक कार्यालय में उससे घंटों तक पूछताछ की. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई उसके व्यवसायों और उसके राजनीतिक संपर्कों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड को भी स्कैन करेगी.

नॉर्थ-24 परगना जिले के संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के कई मामलों में आरोपी शाहजहां शेख 2 महीने से पुलिस और जांच एजेंसियों को चकमा देते हुए फरार था. 29 फरवरी 2024 को शेख को गिरफ्तार किया गया था. 5 जनवरी को संदेशखाली में उसके कथित समर्थकों की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमला करने के बाद से ही वह फरार था.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

‘अधिकतर समय चुप रहा शाहजहां शेख’

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, शेख पूछताछ के दौरान अधिकतर समय चुप रहा. सीबीआई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 5 जनवरी की घटना के बाद शेख किसके संपर्क में था. उससे पूछताछ करने वाली टीम में सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.

CBI की टीम ने संदेशखाली से जुटाए डॉक्युमेंट्स

इस बीच, सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को अकुंजीपारा मोड़ के पास संदेशखाली में शेख के घर का दौरा किया. टीम उसके ऑफिस और संदेशखाली के नॉटुनबाजार इलाके में सरबेरिया मोड़ के पास उसके नाम पर बने बाजार में भी गई. इस दौरान टीम ने तस्वीरें लीं, वीडियो रिकॉर्ड किए और कुछ डॉक्युमेंट्स भी जमा किए. एहतियातन टीम के साथ केंद्रीय सशस्त्र बलों की एक बड़ी टुकड़ी भी मौजूद थी.

बुधवार रात पुलिस से मिली थी टीम

इससे पहले बुधवार को सीबीआई की ओर से शाहजहां शेख को हिरासत में लेने के बाद अधिकारियों की एक टीम ने मामले से संबंधित कुछ दस्तावेज इकट्ठा करने के लिए बशीरहाट पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी. बशीरहाट पुलिस अधिकारी का कहना है कि बुधवार रात सीबीआई टीम संदेशखाली आई और वहां मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की. उन्होंने पुलिस से शेख के खिलाफ शिकायतों से जुड़े कुछ कागजात जुटाए. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को संदेह है कि सबूतों को नष्ट किया जा सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , ‘अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं’

नागरिक को केंद्र के किसी भी फैसले का विरोध करने का अधिकार......

बिहार में ‘ऑपरेशन लोटस’ से महागठबंधन में बढ़ी बेचैनी

महागठबंधन की सीट शेयरिंग अंतिम चरण में, सहनी और चिराग की गतिविधियों पर भी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend