ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन की सीट शेयरिंग अंतिम चरण में, सहनी और चिराग की गतिविधियों पर भी नजर

UB India News by UB India News
March 8, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार में ‘ऑपरेशन लोटस’ से महागठबंधन में बढ़ी बेचैनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महागठबंधन (बिहार INDIA) की सीट शेयरिंग अंतिम चरण में है। राजद पिछले दो लोकसभा चुनावों में सीटों की समीक्षा करने के बाद 20-24 सीटों पर लड़ने का मन बना चुका है। कांग्रेस भी 9-12 सीट पर लड़ने को तैयार है। वहीं माले 2-3, सीपीआई-1 और सीपीएम-1 सीट पर लड़ेगी, यह करीब-करीब तय हो चुका है। पर राजद की वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान की राजनीतिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर है। सहनी को 1-2 और चिराग पासवान ने इच्छा जतायी तो 5-6 सीटें दी जा सकती हैं।

ऐसे में राजद और कांग्रेस अपनी-अपनी सीट की संख्या कम करेंगे। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत राजद ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ी थी। तब उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी भी महागठबंधन में थे। कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी को 5 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम (से) को 3 सीट मिली थी। साथ ही मुकेश सहनी की वीआईपी को 3 और माले को 1 सीट दी गई थी। लेकिन 40 में से मात्र एक सीट किशनगंज से ही कांग्रेस उम्मीदवार मो. जावेद सांसद बन पाए थे।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

राजद : वर्ष 2019 में 20 और वर्ष 2014 में 27 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वर्ष 2014 में राजद, कांग्रेस और एनसीपी का गठबंधन था। वर्ष 2019 में राजद 20 में से 1 सीट भी नहीं जीत सका था। वर्ष 2014 में 27 सीटों में से 4 सीटों अररिया, मधेपुरा, भागलपुर और बांका पर राजद की जीत हुई थी।

मजबूत सीटें : मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, वैशाली, सीवान, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, खगड़िया, पाटलिपुत्र, बक्सर, काराकाट, जहानाबाद, गया, जमुई, शिवहर, अररिया, हाजीपुर, उजियारपुर, नवादा और महाराजगंज

कांग्रेस : वर्ष 2019 चुनाव में 9 सीटों पर लड़ा और 1 सीट पर जीता। वर्ष 2014 में 12 सीटों पर चुनाव लड़ा और 2 सीटें किशनगंज और सुपौल जीती थी। अब कांग्रेस में शामिल तारिक अनवर तब एनसीपी के बैनर तले सांसद बने थे।

मजबूत सीटें : किशनगंज, सासाराम, औरंगाबाद, मधुबनी, वाल्मिकीनगर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, हाजीपुर, समस्तीपुर और पटना साहिब

माले, सीपीआई और सीपीएम : माले ने वर्ष 2019 में सिर्फ आरा सीट से लड़ा और हार गई। वर्ष 2014 में तीनों वाम दल माले, सीपीआई और सीपीएम महागठबंधन में नहीं थे। इस बार माले आरा के साथ सीवान और काराकाट पर लड़ने की इच्छा सार्वजनिक कर चुकी है। वहीं सीपीआई बेगूसराय और सीपीएम महाराजगंज/समस्तीपुर सीट से लड़ना चाहती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
बिहार के 1.2 लाख शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, पटना में CM नीतीश 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्त पत्र सौंपा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्कॉटलैंट दौरे पर ,बिहार के लिए लाएंगे इन्वेस्टमेंट !

दिल्ली में एनडीए की बैठक ,सीटों के बंटवारे पर किया जा सकता है अंतिम फैसला

दिल्ली में एनडीए की बैठक ,सीटों के बंटवारे पर किया जा सकता है अंतिम फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend