ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट ,राहुल-प्रियंका पर भी साफ होगी तस्वीर

UB India News by UB India News
March 9, 2024
in loakshbha 24
0
आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट ,राहुल-प्रियंका पर भी साफ होगी तस्वीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में जहां कई दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है तो वहीं कांग्रेस भी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट को लेकर चर्चा की गई। ऐसे में ये माना जा रहा है कि चर्चा के दौरान कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि आज शुक्रवार को कांग्रेस की तरफ से लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान किया जा सकता है।

बैठक में लोकसभा की 100 से 125 सीटों को लेकर चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि दक्षिण के राज्यों के अलावा, यूपी की कुछ सीटों, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड की सीटें मंथन के लिए आ सकती हैं। चर्चा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो लगातार तीसरी बार उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से होगा। पिछली बार राहुल गांधी यहां से 55 हजार से ज्यादा वोटों से हारे थे। अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दावा किया है कि राहुल अमेठी से उतरेंगे। दिल्ली में हुई एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। उनका कहना था कि जल्द ही इस बारे में पार्टी ऐलान करेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेठी में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यकर्ता जमीन पर अपने कामों में जुट चुके हैं। कहा जा रहा है कि राहुल अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

दिल्ली की 3 सीटों पर क्या हुआ

वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन है। इस गठबंधन के तहत आप को दिल्ली की चार जबकि कांग्रेस को दिल्ली की तीन सीटें मिली हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी ने पहली ही चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, बाकी की तीन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम आने बाकी है। सूत्रों की मानें तो CEC की बैठक में दिल्ली की तीनों सीट पर एक से अधिक उम्मीदवार होने की वजह से अभी कोई फैसला नहीं हो सकी है। दिल्ली की सीटों के लिए कांग्रेस पहले सिंगल नाम तय करेगी, कांग्रेस अध्यक्ष इस बात का फैसला करेंगे कि दिल्ली की तीन सीटों पर किसे टिकट दिया जाएगा।

आप ने घोषित किए उम्मीदवार

सूत्रों के अनुसार दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर अलका लांबा, जेपी अग्रवाल और संदीप दीक्षित के नाम आगे हैं। वहीं नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर अरविंदर सिंह लवली और अनिल चौधरी के नामों पर चर्चा चल रही है। इसके अलावा नॉर्थ वेस्ट सीट पर राजकुमार चौहान और उदित राज में से किसी एक को टिकट दिया जा सकता है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कहां से कौन हो सकता है उम्मीदवार!

लोकसभा सीट किसके नाम की चर्चा
अमेठी राहुल गांधी
रायबरेली प्रियंका गांधी
राजनंदगांव भूपेश बघेल
अशोक गहलोत (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
दिग्विजय सिंह (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
सचिन पायलट (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
हरीश चौधरी (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
भंवर जितेंद्र सिंह (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
गोविंद सिंह डोटासरा (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
दीपेंद्र हुड्डा (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
कुमारी शैलजा (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
रणदीप सुरजेवाला (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
किरण चौधरी (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
कमलनाथ (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
अरुण यादव (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
जीतू पटवारी (सीट तय नहीं, लेकिन टिकट पक्का)
तिरुवनंतपुरम शशि थरूर
महासमुंद ताम्रध्वज साहू
महाराजगंज सुप्रिया श्रीनेत

 

आज 40 के आ सकते हैं नाम

बैठक के बाद आज 40 नामों की लिस्ट आने की उम्मीद है। बघेल के अलावा छत्तीसगढ़ के बड़ी कांग्रेस नेता ज्योत्सना महंत कोरबा से चुनाव लड़ सकती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर का नाम भी इस सूची में होगा। केरल की 20 सीटों में से 16 सीटों की घोषणा हो सकती है। कर्नाटक में पार्टी किसी मंत्री को चुनाव में नहीं उतारेगी। राज्य के डेप्युटी सीएम डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश कुमार के नाम की घोषणा हो सकती है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय और लक्षद्वीप में सीटों का ऐलान हो सकता है।

रायबरेली से उतर सकती हैं प्रियंका
चर्चा है कि प्रियंका गांधी अपनी पारिवारिक सीट रायबरेली से चुनावी मुकाबले में उतर सकती हैं। दरअसल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने से गांधी परिवार की यह अहम सीट खाली हुई है। चार बार से सोनिया गांधी और उनसे पहले इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी तक यहां का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। इसका संकेत सोनिया गांधी के राज्यसभा नामाकंन के अगले दिन रायबरेली के लोगों को लिखी एक भावुक चिठ्ठी में भी मिला था। सोनिया ने वहां के लोगों से अपील की थी कि रायबरेली के लोगों का यह प्यार और अपनापन भविष्य में भी उनके और उनके परिवार को मिलता रहेगा। अपने मां और भाई की व्यस्तताओं के चलते प्रियंका गांधी पिछले डेढ़ दशक से ज्यादा समय से रायबरेली-अमेठी की सीटों का प्रबंधन देखती रही हैं। इसलिए रायबरेली में उनकी अच्छी पकड़ है।

बड़े चेहरों का नाम सामने रखने की चर्चा

बीजेपी ने रायबरेली से अपने उम्मीदवारी का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि बीजेपी कांग्रेस के फैसले पर नजर बनाए हुए है। चर्चा है कि लोकसभा में कांग्रेस अपने तमाम बड़े चेहरों को उतारने की तैयारी में हैं। इसमें कई बड़े क्षेत्रीय नेताओं के नामों की भी चर्चा है। इनमें राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव से लेकर अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ, यूपी के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय तक के नामों की चर्चा है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
दो दिनों के नॉर्थ ईस्ट दौरे पर पीएम मोदी, 25 लोकसभा सीटों को करेंगे कवर

दो दिनों के नॉर्थ ईस्ट दौरे पर पीएम मोदी, 25 लोकसभा सीटों को करेंगे कवर

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल जारी,  रोहित – शुभमन ने ठोका शतक

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल जारी, रोहित - शुभमन ने ठोका शतक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend