ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो दिनों के नॉर्थ ईस्ट दौरे पर पीएम मोदी, 25 लोकसभा सीटों को करेंगे कवर

UB India News by UB India News
March 9, 2024
in खास खबर
0
दो दिनों के नॉर्थ ईस्ट दौरे पर पीएम मोदी, 25 लोकसभा सीटों को करेंगे कवर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव करीब आ चुके हैं. इसी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी भी सक्रिय हो चुके हैं. आज पीएम दो दिवसीय दौरे पर असम जाने वाले हैं. दो दिवसीय यात्रा के वक्त पीएम मोदी असम को लेकर विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं. इसमें बरौनी से गुवाहाटी तक 3,992 करोड़ रुपए की पाइपलाइन परियोजनाओं को शामिल किया गया है. यहीं नहीं, पीएम अपने मिशन नॉर्थ ईस्ट की मदद से 25 लोकसभा सीटों को साधने का प्रयास करेंगे. इस बार भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को उम्मीद है वह नॉर्थ ईस्ट में 25 में से 22 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त कर सकती है.

पीएम शाम को 4 बजे तेजपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे. यहां पर रात के वक्त वे काजीरंगा में विश्राम करने वाले हैं. इसके बाद पीएम कल सुबह करीब 5:30 बजे पीएम काजीरंगा नेशनल पार्क जाने वाले हैं. इसके साथ पीएम तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्धाटन करने वाले है. इसके साथ शिवसागर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने वाले हैं. पीएम के असम दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया है. उनके स्वागत के लिए आम जनता ने विशेष इंतजाम किए हैं. बोकाखाट के निवासियों ने  पीएम के स्वाग को लेकर एक लाख दीये जलाए हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

तेजपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले हैं

इस बीच सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि शाम 4 बजे पीएम मोदी यहां के तेजपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले हैं. यहां से वे सीधे काजीरंगा जाने वाले हैं. 9 मार्च की सुबह करीब 5:30 बजे वे काजीरंगा नेशनल पार्क जाने वाले हैं. यहां पर दो घंटे का समय बिताएंगे. वे काजीरंगा से अरुणाचल प्रदेश निकलेंगे. अरुणाचल प्रदेश में दो कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह दोपहर करीब 1:30 बजे को जोरहाट जाने वाले हैं.’

84 फुट ऊंची प्रतिमा को करने वाले हैं अनावरण

अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश में जाने वाले हैं. पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश में दो कार्यक्रमों   में हिस्सा लेने वाले हैं. अरुणाचल प्रदेश के बाद पीएम दोपहर को जोरहाट लौटने वाले हैं. वे होलोंगा पाथर में मशहूर अहोम योद्धा बोरफुकन की 84 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं. पीएम मोदी जोरहाट के मेलेंग मेटेली पोथार में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं.

पीएम मोदी कल जाएंगे पश्चिम बंगाल

ऐसा बताया जा रहा है कि पीएम मोदी शनिवार शाम साढ़े पांच बजे सिलीगुड़ी में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं. इसके बाद शाम को सवा छह बजे के आसपास वे सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे.   कार्यक्रम के समापन के बाद पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने वाले हैं. यहां पर भी वे रात में रुकेंगे. 10 मार्च को यानि रविवार को दोपहर बारह बजे आजमगढ़ में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल जारी,  रोहित – शुभमन ने ठोका शतक

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे दिन का खेल जारी, रोहित - शुभमन ने ठोका शतक

महाशिवरात्रि आज देशभर के देवालयों में नजर आ रही भक्तों की भारी भीड़, जारी हैं अभिषेक

महाशिवरात्रि आज देशभर के देवालयों में नजर आ रही भक्तों की भारी भीड़, जारी हैं अभिषेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend