ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी के बाद अमित शाह का बिहार दौरा, शाह का स्वागत करने के लिए नहीं रहेंगे नीतीश

UB India News by UB India News
March 8, 2024
in खास खबर, पटना, बिहार
0
नीतीश पर अमित शाह का तंज़……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 9 मार्च को पटना जिले के पालीगंज आएंगे। अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित कृषि फॉर्म के मैदान में रैली की तैयारी चल रही है। बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद अमित शाह पहली बार आ रहे हैं। मगर, अमित शाह के बिहार दौरे से पहले नीतीश कुमार का इंग्लैंड का प्रोग्राम बन गया।

पूरी तरह पॉलिटिकल बैटल ग्राउंड बिहार बन चुका है। 2 मार्च के बाद दो बार पीएम मोदी आ चुके हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी दौरा हो चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी बिहार आ चुकी हैं। राज्य स्तर के नेता लगातार अलग-अलग मीटिंग कर रहे हैं। अब 9 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी दौरा होने वाला है। नीतीश के एनडीए में आने के बाद अचानक बीजेपी के बड़े नेताओं का बिहार में ऐक्टिविटी बढ़ गई है। हालांकि, अमित शाह का स्वागत करने के लिए नीतीश कुमार नहीं रहेंगे क्योंकि वो एक सप्ताह के इंग्लैंड दौरे पर हैं।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

पटना में अमित शाह की सभा

अमित शाह की पटना रैली को लेकर प्रशासन और पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। 9 मार्च को अमित शाह पालीगंज में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। 2 मार्च को पीएम मोदी ने औरंगाबाद और बेगूसराय से हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। इसके बाद 5 मार्च को बेतिया में भी सभा को संबोधित किए थे, तब से राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण का दौरा हो चुका है। अब अमित शाह आ रहे हैं, मगर उनका वेलकम करने के लिए नीतीश कुमार पटना में नहीं रहेंगे।

इस दौरे से पहले अमित शाह पिछले साल दिसंबर में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे। इसके दो महीने के अंदर बिहार में सरकार बदल गई। हालांकि, उस मीटिंग में नीतीश कुमार ने विशेष राज्य का दर्जा देने की डिमांड की थी। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद 9 मार्च में अमित शाह का पहला बिहार दौरा होगा, मगर उनके स्वागत के लिए नीतीश कुमार नहीं होंगे।

पटना के पालीगंज में अमित शाह का कार्यक्रम

पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित कृषि फॉर्म में प्रस्तावित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन शिद्दत से जुटा है। जिला प्रशासन की देखरेख में कृषि फॉर्म में मंच बनाए जा रहे हैं। एक अधिकारी की मानें तो सभा स्थल पर पचास हजार लोगों को बैठने की व्यवस्था की जानी है। इसके लिए मैदान को समतल करने से लेकर आम लोगों को कोई असुविधा न को इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। सिटी एसपी वेस्ट अभिनव धीमान ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंच के आसपास पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर कई स्थानों पर ED की रेड

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर कई स्थानों पर ED की रेड

यूपी में 13 हजार अवैध मदरसों को बंद करने की सिफारिश, खाड़ी देशों से मिली फंडिंग से निर्माण होने का दावा

यूपी में 13 हजार अवैध मदरसों को बंद करने की सिफारिश, खाड़ी देशों से मिली फंडिंग से निर्माण होने का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend