ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर कई स्थानों पर ED की रेड

UB India News by UB India News
March 8, 2024
in खास खबर, पश्चिम बंगाल, शिक्षा
0
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर कई स्थानों पर ED की रेड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह ऐक्शन हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिक्षक भर्ती घोटाले में कई जगहों पर छापेमारी की है. कोलकाता के न्यूटाउन और नागेरबाज़ार इलाकों में यह छापेमारी की गई है. न्यूटाउन के पाथरघाटा में शिक्षक भर्ती घोटाले में बिचौलियो की भूमिका में रहे प्रसन्न रॉय के कराबी अमीन मास्टर के घर पर छापेमारी की गई है. उनपर लोगों से पैसे लेकर नौकरी देने का आरोप है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ED के अधिकारी नॉर्थ 24 परगना में भी छापेमारी कर रहे हैं. ED के 5 अधिकारियों की टीम पारा शिक्षकों के घर पर छापेमारी कर रही है. ED की एक और टीम दमदम इलाके में भी छापेमारी कर रही है. बता दें कि इसी घोटाले में इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय समेत शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

गौरतलब है कि पिछले दिनों घोटाले से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारियों और अन्य लोगों सहित कई व्यक्तियों के आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली गई थी. इस घोटाले में कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईडी और सीबीआई दोनों कथित अनियमितताओं की जांच कर रही हैं. पिछले साल 22 जुलाई को शिक्षक भर्ती घोटाले में मनी ट्रेल की जांच कर रही ईडी ने पार्थ चटर्जी के आवास सहित 14 जगहों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी को पार्थ की करीबी अर्पिता मुखर्जी के बारे में जानकारी मिली थी. इसके बाद अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट पर छापा मारा गया था.

इससे पहले 15 फरवरी को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और जेल में बंद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेता पार्थ चटर्जी के करीबी सहयोगी पर कोलकाता में छापेमारी की गई थी. उस समय पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में 5 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई थी. इससे पहले साल 2022 में ED ने पश्चिम बंगाल में स्कूल सर्विस कमीशन (SSC) धोखाधड़ी के मामले में पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
यूपी में 13 हजार अवैध मदरसों को बंद करने की सिफारिश, खाड़ी देशों से मिली फंडिंग से निर्माण होने का दावा

यूपी में 13 हजार अवैध मदरसों को बंद करने की सिफारिश, खाड़ी देशों से मिली फंडिंग से निर्माण होने का दावा

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुजरात पहुंची………

राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गुजरात पहुंची.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend