ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम नीतीश आज रवाना हुए ब्रिटेन, बिहार एनडीए में सीट बंटवारा एक हफ्ते बाद होने की संभावना

UB India News by UB India News
March 7, 2024
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
सीएम नीतीश आज रवाना हुए ब्रिटेन, बिहार एनडीए में सीट बंटवारा एक हफ्ते बाद होने की संभावना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को लगभग एक सप्ताह की छुट्टी पर चले गए, इस दौरान वह कुछ दिन विदेश में बिताएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री इसी कारण पश्चिम चंपारण जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में भाग नहीं ले सके हैं। वह शाम को अपनी दिल्ली जाने के लिए विमान में सवार हुए। नीतीश कुमार के आज बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा के साथ ब्रिटेन के लिए रवाना होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री काफी समय से ब्रिटेन में एक विज्ञान संग्रहालय का दौरा करने की योजना बना रहे थे, उनके अगले सप्ताह लौटने की संभावना है। इस बीच यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुमार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सप्ताह की छुट्टी पर चले गए हैं। नीतीश कुमार विदेश दौरे के लिए बुधवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री एक सप्ताह के लिए विदेश में बिताएंगे। 7 मार्च की दिल्ली से सीएम नीतीश कुमार की फ्लाइट है। फ्लाइट से सीएम नीतीश कुमार यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बता दें, विदेश जाने के लिए नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही पटना स्थित रीजनल ऑफिस में जाकर अपना पासपोर्ट रिन्यूअल कराया था।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

विदेश दौरे पर नीतीश संग होंगे संजय झा

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री इसी कारण पश्चिम चंपारण जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में भाग नहीं ले सके। नीतीश कुमार शाम को पटना से दिल्ली जाने के लिए विमान में सवार हुए। नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली से बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा के साथ ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे। सीएम अपने विदेश दौरे पर लंदन में बनी साइंस सिटी की भी दौरा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी समय से ब्रिटेन में एक विज्ञान संग्रहालय का दौरा करने की योजना बना रहे थे, उनके अगले सप्ताह लौटने की संभावना है।

दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं संग सीटों को लेकर चर्चा?

इस बीच यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान बिहार में बनी नई एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद दिल्ली से विदेश के लिए सीएम नीतीश रवाना हो जाएंगे। इधर बिहार में जेडीयू नेताओं के बीच चर्चाओं का बाजार गरम है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
कुछ बड़ा करने जा रहे है पीके !

2025 में JDU के 20 से कम विधायक चुनकर आएंगे

‘मुसलमानों के वोट के बिना…’, अरशद मदनी ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र

'मुसलमानों के वोट के बिना...', अरशद मदनी ने अखिलेश यादव को लिखा पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend