ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश: डिंडौरी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से 14 की मौत, 21 लोग घायल

UB India News by UB India News
March 2, 2024
in खास खबर, दुर्घटना
0
मध्य प्रदेश: डिंडौरी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से 14 की मौत, 21 लोग घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पिकअप वैन पलटने से 14 की मौत हो गई है, जबकि 21 लोग घायल हो गए.सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, सभी लोग सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने शहपुरा थाना इलाके के अमाही देवरी गांव से मसूरघुघरी थाना स्थित एक गांव में गए थे. कार्यक्रम से लौटते वक्त शहपुरा थाना और बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट के पास बेकाबू पिकअप वाहन का ब्रेक फेल हो गया और वाहन 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा. इसमें 10 से अधिक लोगों की मौत तो मौके पर ही हो गई. वहीं, 4 घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. यह हादसा बड़झर घाट उतरते समय पिकअप वैन की ब्रेक फैल होने की वजह से हुआ. इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

सीएम यादव ने हादसे को लेकर दुख जताया

डिंडौरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के उचित इलाज कराने के निर्देश देने के साथ ही हादसे में हताहत हुए लोगों को मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। सीएमओं ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। आगे लिखा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने घायल लोगों को 1-1 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

कार्यक्रम से लौट रहे लोग हुए हादसे का शिकार

बड़झर में रोड एक्सीडेंट में शिकार हुए लोग आमादेवी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त ये सभी किसी कार्यक्रम से अपने घर को लौट रहे थे। इनमें जिन 14 लोगों की जान गई है उसमें 8 महिलाएं और 6 पुरुष है। मृतकों की पहचान मदन सिंह आर्मो,पीतम बरकड़े, लाल सिंह, सरजू, कृपाल, पुन्नू, भद्दी बाई, सेम बाई, तितरी बाई, सावित्री, मुलिया, रामी बाई, बसंती, रामवती, के रूप में हुई है। वहीं, 21 घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सीएम मोहन यादव ने हादसे को दुखद बताते हुए मृतकों और घायलों को मुआवजा देने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री संपतिया उइके को मौके पर भेजा है। इसके साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों पर बड़ी कार्रवाई, विधानसभा की सदस्यता बर्खास्त

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों पर बड़ी कार्रवाई, विधानसभा की सदस्यता बर्खास्त

संदेशखाली कांड: शाहजहां शेख को कोर्ट ने दिया झटका, TMC नेता को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

संदेशखाली कांड: शाहजहां शेख को कोर्ट ने दिया झटका, TMC नेता को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend