ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार में है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

UB India News by UB India News
February 29, 2024
in खास खबर, दरभंगा, पटना, सिवान, सीतामढ़ी
0
एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार में है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दरभंगा पहुंचे है। यहां वो शिवनगर घाट स्थित हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मिथिला परंपरा के अनुसार मिथिला पाग-चादर और माला से स्वागत किया गया। जनसभा में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले, राजनाथ सिंह सीवान पहुंचे थे। यहां उनके स्वागत में आए बीजेपी कार्यकर्ताओं से सुरक्षाकर्मियों ने गुलदस्ता छिन लिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने राजनाथ सिंह को गुलदस्ता देने से मना कर दिया।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

रक्षा मंत्री जिले के परी वाटिका में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व मंत्री मंगल पांडे के साथ साथ सारण कलस्टर के चुनाव प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हुए। सदस्यों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी का प्रमाण लेकर आया हूं। सभी बीजेपी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों से यही कहना है कि नरेंद्र मोदी ने प्रणाम भेजा है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी 2014 से सत्ता में है, लेकिन आज तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को मजबूत करना है। हमने बूथ कमेटी बनाई है। बूथ कमेटी के सदस्यों को सक्रिय भूमिका में रहना है। बीजेपी पदाधिकारियों से कहा कि हर पदाधिकारी को पांच बूथ देखना है। इसलिए अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाए।

रक्षामंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। हम 11वें स्थान से 5वें स्थान पर आ गए हैं। हम इसी रफ्तार से तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। बैठक खत्म होने के बाद वे दरभंगा आएंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

पुनौरा धाम में सीता की जन्मस्थली में की पूजा-अर्चना

इससे पहले, राजनाथ सिंह आज मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचे। राजनाथ सिंह ने पहले मंदिर में दर्शन किए उसके बाद सभा को संबोधित किया। इस बीच पत्रकार उनसे बार-बार एक ही सवाल पूछते रहे कि क्या पुनौरा धाम को भी अयोध्या जैसा सम्मान मिलेगा, लेकिन रक्षा मंत्री इस सवाल को टालते रहे।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां माता सीता के मंदिर के साथ तालाब भी है, यहां कुछ खिलेगा तो कमल का फूल ही खिलेगा। जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी की विश्वसनीयता बढ़ी है, देश में कोई कोना ऐसा नहीं है जहां कमल का फूल न खिले। राजनाथ सिंह ने कहा कि माता सीता की जन्मस्थली पर आकर बहुत आनंद की अनुभूति हो रही है।

दरभंगा एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज नाथ सिंह का स्वागत किया।
दरभंगा एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज नाथ सिंह का स्वागत किया।

राजनाथ सिंह दरभंगा के शिवनगर घाट स्थित हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वो 04:15 तक रहेंगे। इसके बाद 04:25 में कार्यक्रम स्थल से दरभंगा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 4:50 में एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में 1 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
सच कड़वा होता है, UPA सरकार ने आपके विकास की फिक्र नहीं की

सच कड़वा होता है, UPA सरकार ने आपके विकास की फिक्र नहीं की

10 दिनों में बिहार में होगा महाखेला, और 10 MLA बदलेंगे पाला, JDU सांसद का बड़ा दावा

10 दिनों में बिहार में होगा महाखेला, और 10 MLA बदलेंगे पाला, JDU सांसद का बड़ा दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend