ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सच कड़वा होता है, UPA सरकार ने आपके विकास की फिक्र नहीं की

UB India News by UB India News
February 29, 2024
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
सच कड़वा होता है, UPA सरकार ने आपके विकास की फिक्र नहीं की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17 हजार 300 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की नींव रखी। इनमें देश का पहला हाइड्रोजन हब पोर्ट और इनलैंड वाटर वे वेसल शामिल है। इस वेसल को हरित नौका इनीशिएटिव के तहत बनाया गया है। इसके साथ ही PM ने वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखी।

PM ने 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 लाइट हाउसेस में पर्यटक सुविधाएं भी राष्‍ट्र को समर्पित कीं। इसके अलावा 1,477 करोड़ की लागत से कन्याकुमारी, नागरकोइल और तिरुनेलवेली से चेन्नई तक के रेल प्रोजेक्ट्स और 4,586 करोड़ की चार सड़क परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

इसके अलावा PM ने कुलाशेखरपट्‌टीनम में ISRO के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स की नींव रखी। ये कॉम्प्लेक्स 986 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। यहां से हर साल 24 लॉन्च किए जाएंगे। कॉम्प्लेक्स में 35 फैसिलिटी और एक मोबाइल लॉन्च स्ट्रक्चर शामिल होगा।

इस मौके पर PM ने कहा, ‘तमिलनाडु और देश की जनता को एक सत्य बताना जरूरी है। सत्य कड़वा होता है, लेकिन मैं सीधा आरोप UPA सरकार पर लगाना चाहता हूं। जो परियोजनाएं मैं आज यहां लेकर आया हूं वह दशकों से यहां के लोगों की मांग थी। आज जो लोग यहां सत्ता में बैठे हैं वे तब दिल्ली में बैठे थे, सरकार और यह विभाग चलाते थे, लेकिन उन्हें आपके विकास की फिक्र नहीं थी।

पढ़िए PM के भाषण की 5 बातें…

1. तमिलनाडु के लोगों ने काशी को बहुत बड़ा उपहार दिया: PM ने कहा कि जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया वे विकसित भारत के रोडमैप का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना भी देखने को मिलेगी। आज भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन फेरी लॉन्च की गई है। यह फेरी जल्द ही काशी में गंगा नदी में चलेगी, यह एक तरह से तमिलनाडु के लोगों का काशी के लोगों को बहुत बड़ा उपहार है।

2. मैरीटाइम सेक्टर की ग्रोथ से तमिलनाडु की ग्रोथ होगी: PM ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से आज भारत मैरीटाइम और वाटरवेज के क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रहा है। आने वाले समय में मैरीटाइम सेक्टर की ग्रोथ कई गुना बढ़ने वाली है और इसका तमिलनाडु के तटीय इलाकों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इससे युवाओं के लिए नौकरी के अवसर निकलेंगे।

3. विकसित भारत के लक्ष्य की पूर्ति में विकसित तमिलनाडु की बड़ी भूमिका: PM ने कहा कि आज देश विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। इस लक्ष्य में विकसित तमिलनाडु की भूमिका बहुत बड़ी है।

4. 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से टूरिज्म को बूस्ट मिलेगा: PM ने कहा कि तमिलनाडु और केरल के बीच रेल लाइन का विद्युतीकरण और इसे डबल किए जाने से दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। आज मैंने 5000 करोड़ रुपए के चार बड़े प्रोजेक्ट भी इनॉगरेट किए हैं। इनसे राज्य में रोड कनेक्टिविटी बढ़ेगी, ट्रैवल में लगने वाला समय कम होगा और टूरिज्म और इंडस्ट्री को बूस्ट मिलेगा।

5. लाइटहाउस को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया गया: आज देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित 75 लाइटहाउस में विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं को देश को समर्पित किया गया। जलमार्ग और समुद्री क्षेत्र को दशकों तक हमारे देश में उपेक्षा के साथ देखा गया, लेकिन यही आज विकसित भारत की बुनियाद बन रहे हैं। तमिलनाडु और दक्षिण भारत को इसका सबसे बड़ा लाभ मिल रहा है।

तमिलनाडु के बाद महाराष्ट्र पहुंचेंगे PM
बुधवार की ही शाम 4.30 बजे PM मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल पहुंचेंगे। यहां पर 4 हजार 900 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे। जिसमें रेल, सड़क और सिंचाई के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

PM मोदी यहां नमो शेतकारी महासम्मान निधि के तहत लगभग 3 हजार 800 करोड़ रुपए की दूसरी और तीसरी किस्त भी जारी करेंगे। राज्य में 5.5 लाख महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को 825 करोड़ रुपए का रिवॉल्विंग फंड भी देंगे। इसके साथ राज्यभर में एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का वितरण शुरू होगा।

PM राज्य में OBC लाभार्थियों के लिए मोदी आवास घरकुल योजना शुरू करेंगे। इसके तहत 2.5 लाख लोगों को 375 करोड़ रुपए की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस योजना में 10 लाख घर बनाए जाने हैं। इसके साथ PM-किसान निधि की 16वीं किस्त भी ट्रांसफर करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post
10 दिनों में बिहार में होगा महाखेला, और 10 MLA बदलेंगे पाला, JDU सांसद का बड़ा दावा

10 दिनों में बिहार में होगा महाखेला, और 10 MLA बदलेंगे पाला, JDU सांसद का बड़ा दावा

BCCI ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से किया बाहर, पुजारा- रहाणे की भी छुट्टी

BCCI ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से किया बाहर, पुजारा- रहाणे की भी छुट्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend