ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हरियाणा में किसानों-पुलिस का टकराव,खनौरी बॉर्डर जाने से रोकने पर तोड़फोड़-लाठीचार्ज

UB India News by UB India News
February 24, 2024
in कृषि
0
हरियाणा में किसानों-पुलिस का टकराव,खनौरी बॉर्डर जाने से रोकने पर तोड़फोड़-लाठीचार्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हरियाणा के हिसार में पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया। किसान खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के पास जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। यह देख किसानों ने पथराव कर दिया। इस झड़प में 24 पुलिसकर्मी और 16 किसान घायल हो गए।

वहीं हरियाणा पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई का फैसला वापस ले लिया है। अंबाला रेंज के IG सिबाश कबिराज ने शुक्रवार 23 फरवरी को यह जानकारी दी।

RELATED POSTS

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

इससे पहले, गुरुवार को अंबाला पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी किसान नेताओं से की जाएगी। इसके लिए उनकी संपत्ति कुर्क और बैंक खाते सीज किए जाएंगे।

दिल्ली कूच पर फैसला आज, आंदोलन का आज 11वां दिन
किसान आंदोलन का आज 11वां दिन है। किसान-मजदूर मोर्चा (KMM) दिल्ली कूच पर आज फैसला लेंगे।। 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर युवक शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली मार्च को रोक दिया था। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने आज ब्लैक डे मनाया।

खनौरी बॉर्डर पर मरे बठिंडा के युवा किसान शुभकरण की मां सामने आई है। महिला ने कहा कि वह शुभ की मां है। ससुराल वालों ने झूठ बोला कि मां मर चुकी है। मैं बेटे का मुंह देखना चाहती हूं।

महिला ने कहा कि बेटा लगातार उनके संपर्क में था। उनके यहां भी आता था। हम 12-13 साल से अलग रह रहे हैं। जब मैंने सुना कि मुझे मरी हुई बताया जा रहा है तो मैं दौड़ी-दौड़ी आई। मैं चाहती हूं कि बेटे का अंतिम संस्कार किया जाए।

बता दें कि शुभ के परिवार और किसान संगठनों ने उसकी मौत के जिम्मेदार लोगों पर FIR होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

हरियाणा में पुलिस चौकी पर पथराव, पुलिसकर्मियों ने छिपकर जान बचाई

हरियाणा में हिसार के खेड़ी चौपटा में पुलिस की लाठीचार्ज के बाद भड़के किसानों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए। दसके बाद नजदीक ही खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी पर भी ईंटें बरसाई। पुलिस कर्मियों ने छिप कर जान बचाई। चौकी की खिड़कियों के शीशे भी टूटे हैं।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष बोले- किसान की मौत की जांच हो

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि युवा किसान शुभकरण सिंह की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पूरा पंजाब उनके परिवार के साथ खड़ा है। उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाने के लिए जांच होनी चाहिए और सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।’

मैं ऐसी दुर्घटना दोबारा होने से रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं। क्योंकि, हमारे हजारों शुभचिंतक अभी भी विरोध स्थल पर मौजूद हैं। दोनों पक्षों को याद रखना चाहिए कि हर जीवन कीमती है।

जहां सरकारों और सुरक्षा बलों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए संयम और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, वहीं किसान संगठनों को भी हमारे युवाओं के जुनून और ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए।

इस आंदोलन के नेताओं को यह समझना चाहिए कि हमारे युवा हमारे देश की पूंजी हैं और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी नापाक राजनीतिक उद्देश्यों के लिए युवाओं का दुरुपयोग न किया जाए।

सभी मांगों का हल बातचीत से ही निकलेगा और दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए ही हल निकालने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

UB India News

UB India News

Related Posts

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सप्ताह आशंका जताई कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की...

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

by UB India News
June 23, 2026
0

फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने के उपकरण पर सरकार किसानों को अनुदान देगी। कृषि मंत्री विजय कुमार...

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

by UB India News
June 23, 2026
0

अल नीनो का आरंभिक असर दिखने लगा है। मानसून का करंट 27 जिलों में विस्तार पाकर भी स्वाभाविक रूप से...

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

by UB India News
June 22, 2026
0

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आज पटना स्थित बिहार क़ृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी,………………..

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज जारी,………………..

by UB India News
June 20, 2026
0

इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त...

Next Post
मोदी सुना रहे हैं नानी को ननिहाल का हाल

मोदी सुना रहे हैं नानी को ननिहाल का हाल

नीतीश के साथ एक नहीं दो-तीन कैकेयी..

नीतीश के साथ एक नहीं दो-तीन कैकेयी..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend