ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संदेशखाली पर बंगाल सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

UB India News by UB India News
February 23, 2024
in अपराध, खास खबर
0
संदेशखाली पर बंगाल सरकार को हाईकोर्ट की फटकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संदेशखाली केस को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मंगलवार को बंगाल सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा- शुरुआती तौर पर ये साफ है कि टीएमसी नेता शाहजहां ने लोगों को नुकसान पहुंचाया। जिस शाहजहां पर रेप और जमीन हड़पने के आरोप हैं, ऐसा लगता है कि वो पुलिस की पहुंच से बाहर है।

कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस सिवागननम और जस्टिस हिरन्मय भट्‌टाचार्य की बेंच ने कहा- यह चौंकाने वाला है कि समस्या की जड़ में मौजूद एक आदमी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। अगर उसके खिलाफ हजारों झूठे आरोप हैं, लेकिन इनमें अगर एक भी आरोप सही है तो आपको उसकी जांच करनी चाहिए। आप बेवजह लोगों को परेशान कर रहे हैं।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

TMC नेता शेख शाहजहां के घर 5 जनवरी को ED की टीम पहुंची थी। उस दिन से वह फरार चल रहा है।
TMC नेता शेख शाहजहां के घर 5 जनवरी को ED की टीम पहुंची थी। उस दिन से वह फरार चल रहा है।

कोर्ट की इजाजत के बाद शुभेंदु अधिकारी संदेशखाली पहुंचे
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के आदेश के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को संदेशखाली पहुंचे। डिवीजन बेंच ने उन्हें जाने की इजाजत देते हुए शर्त रखी कि शुभेंदु के साथ सिर्फ उनकी सिक्योरिटी के लोग ही हिंसा प्रभावित इलाके में जाएंगे। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सोमवार को उन्हें संदेशखाली जाने की इजाजत दी थी। इसके खिलाफ बंगाल सरकार डिवीजन बेंच गई थी।

कोर्ट रूम लाइव…

डिवीजन बेंच में बंगाल सरकार की दलील और कोर्ट के जवाब

बंगाल सरकार: अटॉर्नी जनरल किशोर दत्ता ने डिवीजन बेंच के सामने कहा- सुवेंदु अधिकारी संदेशखाली जा रहे हैं। अब वहां हालात नॉर्मल हो रहे हैं, अब वहां जाकर अशांति फैलाने की क्या जरूरत है?

शुभेंदु के वकील: हम वहां कोई मीटिंग नहीं करेंगे, सिर्फ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

डिवीजन बेंच: आप वहां जा सकते हैं, लेकिन आपके सपोर्टर्स का क्या होगा? आप चुने हुए विधायक हैं। आप पूरे राज्य में घूम सकते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे हो सकते हैं, जो धारा 144 वाले इलाके में आपके साथ जा सकते हैं।

बंगाल सरकार: हम सिंगल बेंच के ऑर्डर को चैलेंज करते हैं।

डिवीजन बेंच: शुभेंदु अधिकारी को शर्तों के साथ संदेशखाली भेजा जा रहा है। अगर आप ऐसा होने देते हैं तो ये कुछ ही घंटों की बात होगी। अगर आप विरोध करते हैं तो ये मामला और ज्यादा परेशान करेगा।

बंगाल सरकार: संदेशखाली जा रहे स्थानीय लोगों और संवैधानिक संस्थाओं से हमें कोई परेशानी नहीं है। हमारी परेशानी वहां जा रहे नेताओं से है।

डिवीजन बेंच: उस इलाके की महिलाओं ने आरोप लगाए हैं और जमीन हड़पने की बात सामने आई है। ये आदमी शेख शहाजहां फरार नहीं चल सकता है। राज्य सरकार उसका सपोर्ट नहीं कर सकती है।

बंगाल सरकार: राज्य की पुलिस उसे ले आएगी।

डिवीजन बेंच: एक आदमी की वजह से ये पूरा मामला हो रहा है, सरकार उसका समर्थन नहीं कर सकती है। वह केवल एक जनप्रतिनिधि है। लोगों का कल्याण उसकी जिम्मेदारी है। इस बात के सबूत हैं कि फरार नेता ने लोगों को परेशान किया है। कथित अपराध करने के बाद वो फरार हो गया है।

बेंच ने कहा कि हम नहीं जानते कि क्या सरकार उसे सुरक्षा दे रही है, क्योंकि उसे अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। इसका ये मतलब हो सकता है कि वह राज्य की पुलिस की पहुंच से बाहर है। अगर ऐसा है तो धारा 144 लगाने का कोई फायदा नहीं है।

बेंच ने कहा- कोविड की तरह लोग डिप्रेशन में जा रहे हैं, क्योंकि आपने उन्हें उनके घरों में बंद कर रखा है। लोगों को बोलने दीजिए। केवल लोग कह रहे हैं, सिर्फ इससे ही कोई आरोपी दोषी नहीं हो जाता। अगर आप लोगों को चुप कराएंगे, तो ये तरीका काम नहीं करेगा।

इसके बाद डिविजन बेंच ने बसीरहाट के सुपरिन्टेंडेंट ऑफ पुलिस को निर्देश दिया कि वे इस मामले की अगली सुनवाई से पहले एक रिपोर्ट दाखिल करें, जिसमें बताना होगा कि एक फरवरी से अब तक संदेशखाली पुलिस स्टेशन में रेप और यौन उत्पीड़न के कितने मामले दर्ज किए गए हैं।

हाईकोर्ट ने शुभेंदु अधिकारी को कल दी थी संदेशखाली जाने की इजाजत
शुभेंदु अधिकारी को कल ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली जाने की इजाजत दी थी। जस्टिस कौशिक चंदा ने निर्देश दिया था कि आप संदेशखाली में कोई असंवेदनशील बयान नहीं देंगे, लेकिन इसके तुरंत बाद बंगाल सरकार ने डिवीजन बेंच के पास इस आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल कर दी थी।

इसके चलते जब आज सुबह भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के पांच नेता संदेशखाली जाने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें धमखाली में रोक लिया। शुभेंदु अधिकारी और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता यहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। मैं यहीं बैठकर धरना दूंगा और फिर कोर्ट का रुख करूंगा।

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ममता बनर्जी बहुत कुछ छुपाना चाहती हैं। अगर हम आज संदेशखाली गए तो कई कीड़े निकलकर बाहर आ जाएंगे। इसलिए हमें वहां जाने से रोका जा रहा है। जबकि हमारे नेता शुभेंदु अधिकारी के पास कोर्ट से अनुमति है, फिर भी उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
मोदी ने जम्मू में AIIMS-IIM का उद्घाटन किया

मोदी ने जम्मू में AIIMS-IIM का उद्घाटन किया

राहुल गांधी की न्याय यात्रा का 38वां दिन, रायबरेली से लखनऊ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा; घंटाघर पर जनसभा करेंगे

राहुल गांधी की न्याय यात्रा का 38वां दिन, रायबरेली से लखनऊ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा; घंटाघर पर जनसभा करेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend