प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसी के साथ पीएम मोदी ने घाटी को पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा का भी तोहफा दिया. जम्मू के एमए स्टेडियम पहुंचने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी को माता वैष्णोदेवी की तस्वीर भेंटकर स्वागत किया. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी के कार्यकाल में घाटी में हुए विकास के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज घाटी में आतंकवाद की घटनाओं में 75 प्रतिशत की कमी आई है. जबकि पथराव की घटनाएं अब इतिहास हो गई हैं.
उच्च शैक्षणिक संस्थानों का मिला तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में मंगलवार को जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, उनमें सबसे ज्यादा आईआईटी, आईआईएम और एम्स शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, सांसद जुगल किशोर शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे.
कश्मीर के लोग जल्द ही ट्रेन से पूरे देश के सफर पर निकल पाएंगे- मोदी
मोदी ने कहा- पहले भारत के एक हिस्से में काम होता था और जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिलता नहीं था या बहुत देर से मिलता था। आज जम्मू एयरपोर्ट के विस्तार काम हो रहा है। कश्मीर को कन्याकुमारी से रेल से जोड़ने का काम और तेजी से बढ़ा है। वो दिन दूर नहीं, जब कश्मीर से ट्रेन में बैठकर लोग पूरे देश के सफर पर निकल पाएंगे। जम्मू-कश्मीर को आज पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन मिली है।
जब देश में वंदे भारत आधुनिक ट्रेन शुरू हुई, इसके शुरुआती रूट में जम्मू-कश्मीर को चुना। माता वैष्णो देवी तक पहुंचना आसान बना दिया। गांव की सड़कें हो या नेशनल हाईवे, चौतरफा काम चल रहा है। ये काम जब पूरा होगा, तब किसानों और टूरिज्म को लाभ होगा।
मोदी ने कहा कि आप लोगों ने नमो ड्रोन दीदी के बारे में सुना होगा। मोदी की गारंटी है कि महिलाओं को ड्रोन पायलट बनाया जाएगा। एक महिला को सुन रहा था, कह रही थीं कि साइकिल चलाना नहीं आता था और आज ट्रेनिंग के बाद ड्रोन पायलट बनकर जा रही हूं। इन ड्रोन से खेती-बागवानी में मदद होगी। हजारों स्वसहायता समूहों को लाखों रुपए के ड्रोन दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री बोले- 370 जाने के बाद आज मैंने हिम्मत के साथ देशवासियों को कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा को 370 दीजिए और एनडीए को 400 पार कर दीजिए। सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। यहां जो लोग दशकों तक अभाव में जी रहे थे, उन्हें भी आज सरकार के होने के एहसास हुआ है। आज देखिए, गांव-गांव एक नई राजनीति की लहर चल पड़ी है। भ्रष्टाचार-तुष्टिकरण के खिलाफ नौजवानों ने बिगुल फूंक दिया है। हर नौजवान अपना भविष्य खुद लिखने के लिए निकल पड़ा है। जहां पर बंद और हड़ताल का सन्नाटा रहता था, वहां जिंदगी की चहल-पहल दिख रही है। पहले की सरकारों ने यहां रहने वाले हमारे फौजी भाइयों तक का सम्मान नहीं किया।
पहले की सरकारी वन रैंक-वन पेंशन भाजपा ने लागू किया। जम्मू के ही पूर्व सैनिकों को 1600 करोड़ से ज्यादा मिला। जब सरकार संवेदनशील और आपकी भावनाएं समझने वाली हो तो ऐसी ही तेज गति से काम करती है। जम्मू-कश्मीर के सामान्य जन को भरोसा मिला है।
मोदी ने कहा कि आज हम एक नया जम्मू-कश्मीर बनते हुए देख रहे हैं। प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी दीवार 370 की थी। आर्टिकल 370 को भाजपा की सरकार ने हटा दिया है। अब जम्मू-कश्मीर संतुलित विकास की ओर बढ़ रहा है। मैंने सुना है कि इसी हफ्ते ये 370 को लेकर कोई फिल्म आने वाली है। मुझे लगता है कि देश में आपकी जय-जयकार होने वाली है।
मोदी ने कहा कि एक टाइम था, स्कूल जलाए जाते थे, एक आज का वक्त है स्कूल सजाए जाते हैं। आज जम्मू-कश्मीर की स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से सुधार हो रहा है। 2014 से पहले मेडिकल कॉलेज की संख्या सिर्फ 4 थी, आज मेडिकल कॉलेज 12 हो गई है। 2014 में एमबीबीएमस की 500 सीटों के मुकाबले 1300 से ज्यादा सीटें हैं। जम्मू-कश्मीर देश का ऐसा राज्य है, जहां दो एम्स बन रहे हैं। इसमें से एक का उद्घाटन करने का मुझे मौका मिला है।
आजादी के बाद अनेक दशकों तक दिल्ली में ही एक एम्स हुआ करता था, गंभीर बीमारी के लिए इलाज के लिए आपको दिल्ली जाना पड़ता था। मैं आपको यहां जम्मू में ही एम्स की गारंटी दी थी। ये गारंटी पूरी कर दिखाई है। 10 साल में देश में 15 नए एम्स स्वीकृत हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर में अब 50 नए डिग्री कॉलेज
मोदी ने कहा कि 10 साल पहले तक शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में इस स्तर पर सोचना भी मुश्किल था, लेकिन ये नया भारत है। ये भारत अपनी पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा देने के लिए ज्यादा से ज्यादाा खर्च करता है। 10 साल में देश में रिकॉर्ड संख्या में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी निर्माण हुआ है। जम्मू-कश्मीर में ही करीब 50 नए डिग्री कॉलेज बनाए जा चुके हैं। ऐसे 45 हजार से ज्यादा बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया है। ये वो बच्चे हैं, जो पहले स्कूल नहीं जाते थे। मुझे खुशी है कि इन स्कूलों का सबसे ज्यादा फायदा हमारी बेटियों का हुआ है। वो घर के पास ही शिक्षा हासिल कर पा रही हैं।
पीएम ने कहा कि कुछ समय पहले तक यहां उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था। आज जम्मू-कश्मीर शिक्षा और कौशल विकास का बहुत बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। बीते 10 वर्षों में शिक्षा को आधुनिक बनाने का जो मिशन हमारी सरकार ने चलाया है, उसका यहां और विस्तार हो रहा है।
2013 के दिसंबर में जब मैं भाजपा की ललकार रैली में आया था तो इसी मैदान में आपको कुछ गारंटी देकर गया था। पूछा था- जम्मू में आईआईटी और आईआईएम क्यों नहीं बन सकते हैं। अब आईआईटी भी है और आईआईएम भी है। इसलिए लोग कहते हैं कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी के पूरा होने की गारंटी।