ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार की बड़ी जीत, पक्ष में पड़े 129 वोट, RJD के 3 विधायकों ने किया ‘खेल’

नीतीश कुमार की तरफ से लाए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया. ऐसे में पक्ष में 129 वोट पड़े. जो बीजेपी-जेडीयू और हम के आंकड़ों से एक वोट अधिक है.

UB India News by UB India News
February 13, 2024
in पटना, विधानमंडल
0
फ्लोर टेस्ट में नीतीश कुमार की बड़ी जीत, पक्ष में पड़े 129 वोट, RJD के 3 विधायकों ने किया ‘खेल’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है. प्रस्ताव के पक्ष में 129 वोट पड़े. वहीं विपक्ष ने वोटिंग के दौरान वॉकआउट किया. ऐसे में विपक्ष में शून्य वोट पड़े.

विश्वासमत पर वोटिंग के नतीजे आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. दरअसल, आनंद मोहन के बेटे और आरजेडी विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव वोटिंग से पहले सत्ता पक्ष के खेमे में जाकर बैठ गए. इसी से साफ हो गया कि नीतीश कुमार आसानी से बहुमत हासिल कर लेंगे.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

बिहार में एनडीए के पास 128 विधायक थे. एक वोट विधानसभा स्पीकर का कम हुआ. एक विधायक दिलीप राय विधानसभा नहीं पहुंच सके. ऐसे में यह संख्या 126 हो गई. इसमें तीन आरजेडी विधायकों का समर्थन जुड़ने से पक्ष में वोट करने वालों की संख्या 129 हो गई.

वोटिंग से पहले बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. आरजेडी ने दावा किया था कि खेला होगा, लेकिन तीन विधायकों के टूटने से खेल पलट गया.

नाराज विधायक भी पहुंचे विधानसभा

वोटिंग से ठीक पहले जेडीयू और बीजेपी के नाराज विधायकों ने भी अपना रुख बदला और विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने के लिए पहुंचे.

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद बीजेपी से तीन विधायक रश्मि वर्मा, भागिरथी देवी और मिश्रीलाल यादव पहुंचे. बाद में जेडीयू की विधायक बीमा भारती भी विधानसभा पहुंचीं. चारों नेताओं ने विश्वासमत के समर्थन में वोट किए.

हटाए गए स्पीकर

विश्वासमत पर वोटिंग के पहले विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को हटाने के लिए प्रस्ताव लाया गया. NDA की तरफ से अध्यक्ष के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव को 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि 112 सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया.

विधानसभा का गणित

विधानसभा में बीजेपी के 78, जेडीयू के 45, जीतन राम मांझी की पार्टी हम के चार और एक निर्दलीय विधायक हैं. इनकी कुल संख्या 128 है. वहीं विपक्षी खेमे में आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, लेफ्ट गठबंधन के 16 विधायक हैं. एक विधायक एआईएमआई के हैं. इनकी कुल संख्या 115 है. आरजेडी के तीन विधायकों के पाला बदलने से इनकी संख्या 112 हो गई है.

नीतीश-तेजस्वी में जुबानी जंग

विश्वासमत पर वोटिंग से पहले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव में जमकर जुबानी तीर चले. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शासन के दौरान पार्टी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थी और NDA के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि अब जहां हैं वहीं रहेंगे.

वहं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमेशा पिता तुल्य माना है और उन्हें नहीं पता कि किस वजह से वह ‘महागठबंधन’ छोड़कर एनडीए में लौटने के लिए मजबूर हुए. पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने नीतीश कुमार को हमेशा ‘दशरथ’ की तरह माना. मुझे नहीं पता कि किस वजह से वह महागठबंधन को धोखा देने को मजबूर हुए

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
किसान आंदोलन 2.0: अन्नदाता फिर घेरेंगे दिल्ली, इस बार पुलिस भी तैयार; तस्वीरों में देखें सीमा पर क्या है नजारा

किसान आंदोलन 2.0: अन्नदाता फिर घेरेंगे दिल्ली, इस बार पुलिस भी तैयार; तस्वीरों में देखें सीमा पर क्या है नजारा

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, कतर की जेल से रिहा किए गए 8 पूर्व नौसैनिक, 7 लौटे भारत

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, कतर की जेल से रिहा किए गए 8 पूर्व नौसैनिक, 7 लौटे भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend