ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज 29 जनवरी का इतिहास

UB India News by UB India News
January 28, 2024
in आज का इतिहास
0
आज 29 जनवरी का इतिहास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज माघ मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र शोभन योग 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शुभकृत् संवत्सर) के साथ आप सभी का दिन शुभ मंगलमय हो ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ’29 जनवरी 2024′ को नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में प्रातः 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर शिक्षकों द्वारा भी स्कूली बच्चों में होने वाले भय और तनाव को दूर करने की दिशा में काम हो रहा है।

RELATED POSTS

आज 14 मई 2026 का इतिहास

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

भारतीय शास्त्रीय रागों पर आधारित भारतीय धुनें इस वर्ष ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह का आकर्षण होंगी, जिसमें राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी आज को नई दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक पर शिरकत करेंगी। सेना, नौसेना, वायु सेना और राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के संगीत बैंड द्वारा 29 मनोरम और पैर थिरकने वाली भारतीय धुनें बजाई जाएंगी।
समारोह में प्रधानमंत्री जी और रक्षा मंत्री जी भी शामिल होंगे। यह समारोह देश के सबसे बड़े ड्रोन शो का भी गवाह बनेगा, जिसमें 3,500 स्वदेशी ड्रोन शामिल होंगे।
हर साल 29 जनवरी को विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के तौर पर आयोजित किया जाता है। जब शानदार कलाओं और रंगों को प्रस्तुत किया जाता है तो यह समारोह राष्ट्रीय गौरव की एक अनुपम घटना बन जाती है।

आज जयपुर ग्रामीण से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कर्नल श्री राज्‍यवर्धन सिंह राठौर जी का जन्मदिन है , ढेरो शुभकामनाएं । आज असम से श्री बीरेन्द्र प्रसाद बैश्य तथा पंजाब से श्री प्रताप सिंह बाजवा जी राज्यसभा सांसद का जन्मदिन है । दोनों को ढेरो बधाई ।

जेल का फाटक टूटेगा, जॉर्ज हमारा छूटेगा… समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस को याद करते दिमागी कैनवास पर कई छवियां उभरती हैं- फायरब्रांड यूनियन नेता, बड़ौदा डायनामाइड केस में गिरफ्तार अभियुक्त, बेड़ियों में जकड़े जॉर्ज की तस्वीर ,कोकाकोला के खिलाफ लड़ने वाले जुझारू नेता जीवन में 9 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले व्यक्तित्व अपने ही घर मे मुजफ्फरपुर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने ही अखाड़े में चित हो जाना, दरअसल एक अनथक योद्धा के राजनीतिक सफर का त्रासद अंत था। 3 जून 1930 को कर्नाटक के मंगलुरु में जन्मे जॉर्ज फर्नांडिस जी 29 जनवरी 2019 को सियासत के इस शाश्वत विद्रोही का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पूरी जिंदगी संघर्ष के राह पर चलने वाले भारत के पूर्व रक्षा मंत्री श्रधेय जॉर्ज फर्नांडिस जी की पुण्यतिथि पर नमन ।

देश और विश्व में 29 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को 1979 में नयी दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया था। इसी दिन भारत दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का क्षेत्रीय सहयोगी बना था। भारत मे रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना की गई। संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई ।

इतिहास में आज के दिन कई अहम पड़ाव आये है जिनमे भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया था। जेम्स अगस्टस ने भारत का पहला अखबार हिकी’ज बंगाल गजट अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित किया। प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया था। रामकृष्ण मिशन इंस्टिट्यूट ऑफ कल्चर की स्थापना हुई थी। हिन्दी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंदन के चैनल-4 का मशहूर रियालिटी शो ‘बिग ब्रदर’ जीता था । भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण उड़ान भरी थी।

आज 29 जनवरी को जिन हस्तियों के निधन हुए उनमे जानेमाने भारतीय अभिनेता अरविंद जोशी ,राजनेता, पत्रकार ,भारत के पूर्व रक्षामंत्री, पूर्व ट्रेड यूनियन नेता जॉर्ज फ़र्नांडिस । उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार मोहम्मद अल्वी , भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज 14 मई 2026 का इतिहास

आज 14 मई 2026 का इतिहास

by UB India News
May 13, 2026
0

आज 14 मई इतिहास के झरोखे को खोले तो अनगिनत रंग भरे बदल तैरते नजर आएंगे । इसी झरोखे में...

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

by UB India News
August 15, 2025
0

14 अगस्त 1947 एक ऐसी तारीख है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी दिन...

आज 29 जनवरी का इतिहास

आज 5 फरवरी का इतिहास

by UB India News
February 4, 2024
0

आज 5 फरवरी 2024 ईस्वी वर्ष का 36वाँ दिन 329 दिन शेष है। माघ मास के कृष्णपक्ष की दशमी संध्या...

आज 29 जनवरी का इतिहास

आज 4 फरवरी का इतिहास

by UB India News
February 3, 2024
0

आज 4 फरवरी 2024 ईस्वी वर्ष का 35वाँ दिन 330 दिन शेष है। माघ मास के कृष्णपक्ष की नवमी संध्या...

आज 29 जनवरी का इतिहास

आज 3 फरवरी का इतिहास

by UB India News
February 2, 2024
0

आज 3 फरवरी 2024 ईस्वी वर्ष का 34वाँ दिन 331 दिन शेष है। माघ मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी संध्या...

Next Post
आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 29 जनवरी का पंचांग

बिहार में नई सरकार ने कल शपथ ग्रहण कर लिया , पहली बैठक आज ,विभागों का बंटवारा जल्द

बिहार में नई सरकार ने कल शपथ ग्रहण कर लिया , पहली बैठक आज ,विभागों का बंटवारा जल्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend