ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

4 फरवरी को मोतिहारी आएंगे पीएम मोदी, बेतिया-पटना एक्सप्रेसवे का करेंगे शिलान्यास

UB India News by UB India News
January 25, 2024
in पश्चिम चंपारण, भाजपा
0
4 फरवरी को मोतिहारी आएंगे पीएम मोदी, बेतिया-पटना एक्सप्रेसवे का करेंगे शिलान्यास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने मोतिहारी में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को मोतिहारी आएंगे. सुगौली विधानसभा क्षेत्र के बनशक्ति माई के नजदीक बन रहे ग्राउंड से कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. देश के पीएम नरेंद्र मोदी बेतिया लोकसभा क्षेत्र के पूर्वी चंपारण के सुगौली क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन टर्मिनल समेत 6 टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. साथ ही बिहार के कई जगहों पर उद्घाटन व शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से करेंगे.

बेतिया-पटना एक्सप्रेसवे का करेंगे शिलान्यास- जायसवाल

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

संजय जायसवाल ने कहा कि रक्सौल से पिपराकोठी तक राष्ट्रीय राजमार्ग का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा. इसमें छपवा से बेतिया तक राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन भी शामिल है. इसके साथ ही बेतिया को बाईपास की सौगात भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे, बेतिया-पटना एक्सप्रेसवे का शिलान्यास भी किया जाएगा. बेतिया व रक्सौल रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

नीतीश सरकार पर हमला

वहीं, नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 19 हवाई अड्डा बन रहा है सभी हवाई अड्डा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री फंड से जमीन अधिग्रहण हुआ है, जिसमें 14 हवाई अड्डा चालू भी हो गया, लेकिन 8 वर्ष पूर्व पीएम फंड से प्रधानमंत्री ने ढाई सौ करोड़ रुपये रक्सौल हवाई अड्डा की जमीन अधिग्रहण के लिए दी थी, लेकिन नीतीश कुमार 8 वर्षो में भी जमीन नहीं दे सके. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को 1 बजे हवाई मार्ग से पीएम नरेंद्र मोदी सुगौली विधानसभा के बनशक्ति माई के नजदीक सभा स्थल पहुचेंगे. कार्यक्रम करीब एक से डेड़ घंटा का होगा, जिसके बाद कुशीनगर हवाईअड्डा जाएंगे फिर दिल्ली प्रधानमंत्री पहुचेंगे.

जिस जमीन से नीतीश ने दी थी भाजपा को दोस्ती की दुहाई, वहीं पहुंच रहे हैं पीएम मोदी!
बिहार का चंपारण महात्मा गांधी की कर्मभूमि. जो बिहार की राजनीति को भी काफी प्रभावित करता है. इस धरती को गांधी के आदर्शों का दावा करनेवाली कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय भूल गए. वहीं महात्मा गांधी की इस कर्मभूमि पर अब प्रधानमंत्री मोदी का जलसा होने वाला है. बता दें कि भाजपा से अलग होकर बिहार में सरकार का गठन करने वाले नीतीश कुमार इसी जमीन पर आकर भाजपा से अपनी दोस्ती की दुहाई दे रहे थे.

ऐसे में भाजपा के द्वारा यहां आयोजित होनेवाला पीएम मोदी का कार्यक्रम और नीतीश के शब्दों को सुनकर अनुमान लगाया जा सकता है कि कहीं नीतीश और पीएम नरेंद्र मोदी की दोस्ती का नया अध्याय तो यह जमीन नहीं लिखने वाली है. वैसे भी बार-बार दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कभी भी पलटी मार सकते हैं और बिहार में सियासी भूचाल आ सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल...

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

by UB India News
July 14, 2026
0

उम्मीदवार बदलने के झटके से उबर कर भाजपा अब फुल फॉर्म में आ चुकी है। सोमवार की शाम को भाजपा...

Next Post
विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र वाला देश भारत आज मना रहा अपना 75वां गणतंत्र दिवस

विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र वाला देश भारत आज मना रहा अपना 75वां गणतंत्र दिवस

कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत देख रही दुनिया, नारी सशक्तिकरण की झलक

कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत देख रही दुनिया, नारी सशक्तिकरण की झलक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend