ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अयोध्या में आस्था का सैलाब , दो दिन में 7.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ,आज तीसरे दिन भी वही सिलसिला जारी

UB India News by UB India News
January 26, 2024
in अध्यात्म
0
अयोध्या में आस्था का सैलाब , दो दिन में 7.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन ,आज तीसरे दिन भी वही सिलसिला जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रामभक्तों का सैलाब उमड़ा है। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगले ही दिन सुबह रामलला की पहली आरती हुई। राम लला के दर्शन के लिए सात लाख से ज्यादा भक्त अयोध्य़ा पहुंच गए। भक्तों की इतनी भारी भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया, सारे इंतजाम कम पड़ गए। दिन में कई बार भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, इसलिए मंदिर के पट बंद करने पड़े। दर्शन पूजन रोकना पड़ा। आठ हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती कम पड़ने लगी तो उत्तर प्रदेश पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी अयोध्या पहुंचे। जब योगी आदित्यनाथ को ये खबर लगी कि अयोध्या में भक्तों की भीड़ ज्यादा है, कोई दुर्घटना हो सकती है तो योगी बिना देर किए पैंतालीस मिनट के भीतर खुद अयोध्या पहुंच गए, खुद मोर्चा संभाला, सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, अफसरों के साथ मीटिंग की, फिर भक्तों से संयम बरतने की अपील की। इसके बाद हालात काबू में आए लेकिन दोपहर तक अयोध्या से जो तस्वीरें आ रही थी वो वाकई में हैरान करने वाली थी। न सरकार को, न प्रशासन को, न श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को इतनी भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद की थी लेकिन योगी की अपील के बाद लोगों ने धैर्य दिखाया। रामभक्तों ने कहा कि वो बिना दर्शन के वापस नहीं लौटेंगे, राम की नगरी में ही रहेंगे, अपनी बारी का इंतजार करेंगे, भले ही दो-तीन दिन लग जाएं। लेकिन दर्शन करने के बाद ही घर वापस जाएंगे।

आस्था के इस सैलाब को देखकर अब उन नेताओं में, उन पार्टियों में भी खलबली है जो अब तक रामलला के मंदिर के उद्घाटन का विरोध कर रहे थे, जो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त को अशुभ बता रहे थे। मंगलवार पौ फटने से पहले ही राम मंदिर परिसर के बाहर भीड़ का एकत्र होना शुरू हो चुका था। प्रशासन ने भक्तों को बाहर रोक दिया, सुबह जबरदस्त सर्दी थी, कोहरा था, तापमान सात डिग्री से भी कम था, लेकिन रामभक्तों के जोश में कोई कमी नहीं थी। हजारों लोग दर्शन के लिए अपनी बारी के इंतजार में राम मंदिर की तरफ टकटकी लगाये हुए थे। हजारों की इस भीड़ में बुजुर्ग भी थे, महिलाएं भी थीं और नौजवान भी थे। चेन्नई, नासिक, भोपाल, रामेश्वरम, कोलकाता, गुवाहाटी, हरिद्वार और देश के कई अन्य शहरों से लोग दर्शन करने आए हुए थे। मंगलवार को सात लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। राममंदिर के चारों प्रवेश द्वारों पर, रामलला मंदिर से लेकर लता चौक तक, सिर्फ रामभक्तों के सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे। अयोध्या की हर सड़क पर भक्तों का सैलाब था, ट्रैफिक बंद हो गया, सारी व्यवस्थाएं चरमरा गईं, पुलिस ने रास्तों पर लोहे के बैरीकेड्स रख दिए।

RELATED POSTS

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति के बिल्कुल नीचे रामलला की पुरानी मूर्ति का विग्रह भी स्थापित है। सोने के सिंहासन पर विराजमान रामलला की दोनों मूर्तियों की रामनंदी परंपरा के मुताबिक आरती पूजा हुई। चूंकि रामलला के नए विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजन आरती के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है, इसलिए नई सैतालीस पेज की पूजन विधि पुस्तिका जारी की गई है। इसमें पूजा, भोग, प्रसाद, आरती के सारे विधान बताए गए हैं। योगी आदित्यनाथ को इस बात का अंदाज़ा था कि रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचेंगे। उन्होंने दो दिन पहले लोगों से हाथ जोड़कर अपील की थी कि वो बिना बताए अयोध्या नगरी न आएं। पैदल न आएं, आराम से आएं ताकि सबके दर्शन के लिए ठीक से इंतजाम किए जा सकें। लेकिन पूरे देश में भगवान राम के मंदिर को लेकर जिस तरह का उत्साह है, रामलला का दर्शन करने की ललक है, उसको देखते हुए इतनी बडी संख्या में लोगों का वहां पहंचना स्वभाविक है। पर मंदिर अभी नया बना है, कल ही प्राण प्रतिष्ठा हुई है, अयोध्या में सारे इंतजामात नए हैं, इसलिए प्रशासन को भी अंदाजा नहीं है कि कहां कहां कमी हैं, क्या क्या और करना है और एक साथ लाखों भक्त पहुंच जाएंगे, इसकी उम्मीद वहां के अफसरों ने नहीं की थी। इसलिए पहले दिन तमाम तरह की मुश्किलात पेश आईं। भक्तों को दिक्कत हुई और प्रशासन को भी। लेकिन ये बड़ी बात है कि राम भक्तों के सैलाब को देखकर, राम मंदिर में भगदड़ की स्थिति को देखकर योगी आदित्यनाथ बिना देर किए सारा कामकाज छोड़कर खुद अयोध्या पहुंच गए। ये योगी का स्टाइल है जिसे लोग पसंद करते हैं।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है और भगवान राम अपने बाल स्वरूप में मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किए जा चुके हैं। मंदिर के उद्घाटन के अगले दिन राम भक्तों की भीड़ रामलला के दर्शन को किस तरह उमड़ पड़ी थी जिसे काबू करने में पुलिस-प्रशासन के पसीने छूट गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन में आने के बाद दूसरे दिन ही रामभक्तों की भीड़ कंट्रोल में आ गई। लोग कतार में रामलला के दर्शन करने लगे और आज तीसरे दिन भी वही सिलसिला जारी है। लोग बहुत आराम से जय श्रीराम के नारे लगाते हुए मंदिर के अंदर जा रहे हैं और रामलला के दर्शन कर रहे हैं।

पहले दिन आया 3.17 करोड़ रुपये का चढ़ावा
आपको बता दें कि राम भक्त सिर्फ रामलला के दर्शन ही नहीं कर रहे हैं, दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। दान देने में राम भक्तों ने सबको पीछे छोड़ दिया है। रामभक्तों ने पहले दिन राम मंदिर में दिल खोलकर दान किया है इतना कि पहले ही दिन रामलला करोड़पति बन गए। मंदिर की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक पहले दिन राम भक्तों ने मंदिर में 3 करोड़ 17 लाख रुपये के दान किए। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा के मुताबिक दान के लिए मंदिर में दस काउंटर खोले गए हैं जहां भक्त ऑनलाइन दान कर सकते हैं। पहले ही दिन रामभक्तों ने तीन करोड़ से ज्यादा का दान ऑनलाइन मोड में किया है।

3 तरीके से करें दान-
काउंटर पर- तुरंत रसीद लें
ऑनलाइन- मेल पर रसीद लें
ट्रस्ट के अकाउंट में- ट्रस्ट की वेबसाइट से रसीद लें
आज रामलला के दर्शन का तीसरा दिन है। श्रद्धालुओं की आस्था के सैलाब को संभालने के लिए 8000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगे हैं और लोगों को रामलला के दर्शन अच्छे से हो रहे हैं जिससे राम भक्त काफी खुश हैं और प्रशासन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रभु श्रीराम
देश-दुनिया से भक्तों ने प्रभु श्रीराम को भेजा ऑनलाइन दान
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे। इसके अलावा देश-दुनिया से तमाम राम भक्तों ने ऑनलाइन दान प्रभु श्रीराम को भेजा है। अनिल मिश्रा के अनुसार, मंगलवार 23 जनवरी को 5 लाख से ज्यादा रामभक्तों ने दर्शन किया है। दर्शन सुव्यवस्थित हो इसके लिए प्रशासन से वार्ता करके व्यवस्था की जा रही है।

दूसरी तरफ RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी के साथ बैठक करके नई रणनीति तैयार की है। उन्होंने अयोध्या के आसपास के संघ के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वह मंदिर में साफ-सफाई की जिम्मेदारी स्वीकार कर लें और सुव्यवस्थित मंदिर दर्शन जारी करने में सहयोग करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

by UB India News
August 11, 2026
0

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

Next Post
एक देश, एक चुनाव: दुविधा में विपक्ष

ममता का तेवर-आप की नियत नीतीश पर संसय के बीच गठबंधन की गांठ सुलझने की बजाय उलझती जा रही

देश रक्षा करने वाले बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजली है ‘फाइटर’

देश रक्षा करने वाले बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजली है ‘फाइटर’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend