ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान के मिसाइल हमले से बौखलाया पाकिस्तान, ईरानी राजदूत को किया निष्कासित, तेहरान से बुलाया अपना दूत

UB India News by UB India News
January 18, 2024
in खास खबर
0
ईरान के मिसाइल हमले से बौखलाया पाकिस्तान, ईरानी राजदूत को किया निष्कासित, तेहरान से बुलाया अपना दूत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान की ओर से पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश अल-अदल के ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद इस्लामाबाद ने तेहरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. इसी के साथ पाकिस्तान ने ईरान के राजदूत के अपने यहां से निष्कासित कर दिया है.

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने ईरान के हमले को अपने हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन करार दिया है. ईरान ने मंगलवार (16 जनवरी) को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ईरान की सरकार मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी गई थी.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

पाकिस्तान की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ईरान द्वारा पाकिस्तान की संप्रभुता पर अकारण हमला अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन है. पाकिस्तान ने कहा है कि यह गैरकानूनी कृत्य पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसका कोई भी औचित्य नहीं है. पाकिस्तान इस अवैध कृत्य पर प्रतिक्रिया देने का अधिकार सुरक्षित रखता है. पाकिस्तान ने कहा है कि परिणामों की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से ईरान की होगी.

पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) के बड़े अधिकारी रावलपिंडी में सेना मुख्यालय में बैठक कर रहे हैं. इस बैठक का एजेंडा यह है कि अब ईरान को कैसे जवाब दिया जाए. वहीं टॉप भारतीय खुफिया सूत्रों ने सीएनएन-न्यूज18 को बताया है कि ईरान की ओर से की गई यह कार्रवाई एक आंतरिक मामला है और भारत पूरे हालात पर करीब से नजर रख रह है. सूत्रों का कहना है कि ईरान के इस हमले (Iran Attacks on Pakistan) से साबित होता है कि पाकिस्तान एक आतंकी (Terrorist) देश है. अब तो हालात यहां तक पहुंच गए कि मुस्लिम दुनिया ने भी अब उन पर हमला करना शुरू कर दिया है.

आतंकियों के लिए पाकिस्तान के सुरक्षित स्वर्ग (Safe Haven for Terrorists) पर पहले उसके सहयोग से बढ़ने वाले तालिबान ने ही हमले किए थे. इसके बाद अब ईरान भी आतंकियों के पीछे पड़ा है. उसको भी पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा. गौरतलब है कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान प्रांत में एक सुन्नी आतंकी संगठन से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जाने पर ईरान को ‘गंभीर नतीजे’ भुगतने की चेतावनी दी है. ईरान के इन हमलों में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. वहीं ईरानी मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान में आतंकवादी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को मंगलवार को मिसाइलों से निशाना बनाया.

यह कार्रवाई रिवोल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा इराक और सीरिया में किए गए हमलों के एक दिन बाद की गई. पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की कड़ी निंदा करते हुए ईरान के प्रभारी राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया. पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि ईरान का यह काम उसके ‘हवाई क्षेत्र का अकारण उल्लंघन है. पश्चिम एशिया में हमास और इजराइल के युद्ध के कारण पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण है, ऐसे में ईरान के इन हमलों ने चिंता और बढ़ा दी है.

ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी समूह जैश-अल- अदल के दो प्रमुख ठिकानों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया. ईरान ने बार-बार चेतावनी दी है कि जैश-अल-अदल आतंकवादी समूह उसके सुरक्षाबलों पर हमले करने के लिए पाकिस्तान की भूमि का इस्तेमाल कर रहा है और बलूचिस्तान के सीमावर्ती शहर पंजगुर में इसके ठिकाने हैं. पाकिस्तान कहा कि इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
ईरान – पाकिस्तान  : आज पाकिस्तान के मिसाइल हमले में तीन महिलाओं समेत सात की हुई मौत – ईरान स्टेट मीडिया

ईरान - पाकिस्तान : आज पाकिस्तान के मिसाइल हमले में तीन महिलाओं समेत सात की हुई मौत - ईरान स्टेट मीडिया

492 साल का इंतज़ार, मंदिर में लग रहे है जय श्री राम का जयकार ,आज गर्भगृह में प्रवेश करेंगे रामलला

492 साल का इंतज़ार, मंदिर में लग रहे है जय श्री राम का जयकार ,आज गर्भगृह में प्रवेश करेंगे रामलला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend