ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा ‘सियासी’ भोज, दही-चूड़ा खाने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, सियासत तेज

UB India News by UB India News
January 16, 2024
in पटना, बिहार
0
राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा ‘सियासी’ भोज, दही-चूड़ा खाने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, सियासत तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सियासी गलियारे में अलग-अलग दलों की ओर से दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है. मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के मौके पर आज सोमवार (15 जनवरी) को राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा सियासी भोज हो रहा है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भी शामिल होंगे. इसको लेकर सियासत तेज है. मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. कहा कि यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए. आप सभी इसे हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं.

12 बजे से राबड़ी आवास पर होगा भोज

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

राबड़ी आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज का कार्यक्रम 12 बजे से शुरू होगा. नीतीश कुमार 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास जाएंगे. यहां लालू यादव और तेजस्वी भी मौजूद रहेंगे. वहीं जेडीयू कोटे से मंत्री रत्नेश सदा के यहां भी भोज का आयोजन किया गया है. इसमें भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे.

क्या कहते हैं राजनीतिक दल?

बीजेपी के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि आने वाले चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों को जीतकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है. उधर कांग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि अब अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई है. जनता भी तय कर चुकी है कि इस बार सचमुच अच्छे वाले दिन लाने हैं, फर्जी वाले दिन नहीं लाने हैं. बीजेपी की विदाई करनी है.

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 2024 का चुनाव सामने है. इसमें राजनीति की संक्रांति होगी. सबने देखा है कि बिहार की सरकार बिहार की जनता की भलाई के लिए काम कर रही है. नीतीश-तेजस्वी की सरकार में नौकरी की बहार है. उधर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा का कहना है कि नीतीश कुमार की कोई इच्छा नहीं है. वह सूत्रधार हैं. हालांकि हम सभी जरूर चाहते हैं कि सारा समन्वय स्थापित हो जाए, सीटों का बंटवारा हो क्योंकि समय अब काफी कम बचा है.

रत्नेश सदा के यहां 1000 लोगों की व्यवस्था

भोज को लेकर मंत्री रत्नेश सदा ने बताया कि अचानक यह प्रोग्राम बना है. कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू की तो मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. उन्होंने निमंत्रण स्वीकार किया कहा कि वह आएंगे. लगभग 1000 लोगों की व्यवस्था की गई है. इसमें सिर्फ जनता दल यूनाइटेड के नेता, मंत्री और कार्यकर्ता शामिल होंगे. मीडिया के लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा किसी दूसरी पार्टी को आमंत्रित नहीं किया गया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post
जंगलराज और सेक्युलरिज्म के झुले में कभी राजद की तरफ तो कभी बीजेपी की ओर………….

जंगलराज और सेक्युलरिज्म के झुले में कभी राजद की तरफ तो कभी बीजेपी की ओर.............

दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को लगातार लग रहा झटका

दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को लगातार लग रहा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend