ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खड़गे ने की नीतीश कुमार से बात

UB India News by UB India News
January 3, 2024
in जदयू, पटना
0
नीतीश सत्ता से सियासत तक नायाब तो पीएम पद के दावेदार क्यों बन गए खरगे!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठगंधन के सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने बातचीत शुरू कर दी है. इसको लेकर ही कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अहम बातचीत की है. बताया जा रहा है क‍ि इस बैठक में तीनों पार्ट‍ियां ने लोकसभा चुनाव में सीट शेयर‍िंग फॉर्मुला पर चर्चा की है. हालांक‍ि कौन क‍ितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा यह तो तय होने पर अभी समय लग सकता है, पर कहा जा रहा है क‍ि सीट शेयर‍िंग फॉर्मूला पर आम सहमत‍ि बनाई जा रही है.

आपको बता दें क‍ि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर निर्णय लेने के लिए पिछले सप्ताह कांग्रेस ने राज्य इकाइयों के साथ कई बैठकें कीं. कांग्रेस के गठबंधन पैनल ने दस से अधिक राज्यों के नेताओं से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस 290 से अधिक सीटों पर ‘एकला चलो फिर से’ चुनाव लड़ने और उन राज्यों में चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है जहां वह गठबंधन में है.

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जब नीतीश कुमार के साथ बातचीत की तो उस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है क‍ि कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के साथ यह वर्चुअल मीटिंग की है. बताया जा रहा है क‍ि इस बैठक में तीनों नेताओं ने ब‍िहार में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत की है.

कांग्रेस यह बैठक बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड के पार्टी नेताओं के साथ भी कर रही है. कांग्रेस गुरुवार 4 जनवरी को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी और सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा करेगी, जिसे बाद में इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के सामने रखा जाएगा. इस बैठक के लिए अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस नेताओं को बुलाया गया है.

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है, 1 लद्दाख में, पंजाब में 6 और चंडीगढ़ में 1, हिमाचल प्रदेश में 4, हरियाणा में 10, दिल्ली में 3, राजस्थान में 25, मध्य प्रदेश में 29, छत्तीसगढ़ में 11, उत्तर प्रदेश में 15-20, उत्तराखंड में 5, बिहार में 6-8, गुजरात में 26, ओडिशा में 21, बंगाल में 6-10, आंध्र प्रदेश में 25, तेलंगाना में 17, कर्नाटक में 28, महाराष्ट्र में 16-20, तमिलनाडु में 8, केरल में 16, पूर्वोत्तर में 25, 2 गोवा में और झारखण्ड में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
जदयू के बाद राजद में भी तकरार!

जदयू के बाद राजद में भी तकरार!

जल्दी ही इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग जैसे तमाम मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे

जल्दी ही इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग जैसे तमाम मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend