ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू के बाद राजद में भी तकरार!

UB India News by UB India News
January 3, 2024
in जदयू
0
जदयू के बाद राजद में भी तकरार!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के बाद अब राजद में भी तकरार देखने को मिल रही है। राजद के दो वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की अंदरूनी कलह को सबके सामने ला दिया है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव यदुवंश कुमार यादव ने पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विश्व मोहन कुमार ने पार्टी के खिलाफ बयान देकर गलत किया है।

पूर्व विधायक सह राजद राष्ट्रीय महासचिव यदुवंश कुमार यादव ने गुरुवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने हाल के दिनों में पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार के दिए बयान पर अपनी घोर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि इनका आरोप लगाना और दल की नीति से भटकने का बयान देना यह सर्वथा गलत है।
राजद के वरिष्ठ नेता यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व की नीति व सिद्धांत पर कायम रहकर पूरी मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “जहां तक दल की जागीर का सवाल है तो ऐसी भावना अगर कहीं से होती तो इन्हें पिपरा से दल का उम्मीदवार ही नहीं बनाया जाता, लेकिन इन्हें उम्मीदवार बनाकर दल के सभी कार्यकर्त्ता पूरी निष्ठा से लगे रहे।”

RELATED POSTS

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

‘विरोधाभास प्रतीत हो रहा है’
यादव ने कहा कि एक तरफ इनका कहना है कि दल के नेता किसी गैर दल की गोद में चले गए हैं और दूसरी तरफ दल के मजबूती की भी चर्चा करना विरोधाभास प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ए टू जेड की है। सभी वर्ग के लोगों को पद एवं सम्मान देते हुए सबके हक और हुकूक की लड़ाई लड़ने का काम करती रही है। सभी वर्ग के लोगों की आस्था दल के नेता नीति एवं नेतृत्व में कायम है।

पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार ने क्या कहा था?
दरअसल, बीते दिनों पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार ने कहा था कि युवा नेतृत्व की जो छवि लेकर तेजस्वी यादव ने लोगों में एक उम्मीद जगाई थी वह विलुप्त हो चुकी है। खासकर जदयू से जुड़ने के बाद पार्टी की धार कुंद हो गई है। पार्टी संगठन पर कब्जा जमाए नेताओं ने संगठन को गिरवी रख दिया है। परिणाम है कि कार्यकर्ता स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। खासकर सीमांचल में पार्टी की स्थिति काफी दयनीय है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हुआ है। संगठन में उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

सोशल मीडिया पर कभी बैठने, चलने के अंदाज और ढीले-ढाले कुर्ता-पायजामा को लेकर ट्रोल होने वाले निशांत कुमार इन दिनों...

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

by UB India News
June 23, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। सबसे...

Next Post
जल्दी ही इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग जैसे तमाम मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे

जल्दी ही इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग जैसे तमाम मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे

“तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400”  पार वाले नारे से मतदाताओं का दिल जीतने में कामयाब होगी बीजेपी !

"तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400" पार वाले नारे से मतदाताओं का दिल जीतने में कामयाब होगी बीजेपी !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend