ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

“क्या औकात है तुम्हारी…”: बैठक में ट्रक ड्राइवर पर बिफरे कलेक्टर की हुई छुट्टी

UB India News by UB India News
January 3, 2024
in Lokshbha2024, परिवहन
0
“क्या औकात है तुम्हारी…”: बैठक में ट्रक ड्राइवर पर बिफरे कलेक्टर की हुई छुट्टी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोटर चालकों से जुड़े ‘हिट-एंड-रन’ दुर्घटना मामलों पर नए दंड कानून के प्रावधान के खिलाफ पिछले दो दिनों से जारी हड़ताल ट्रक ड्राइवरों (Hit and Run Law) ने मंगलवार को ही वापस ले ली. इस दौरान ट्रक चालकों की शिकायतों पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई गई थी. बैठक के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से हो रही है. कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है. मामला इतना बढ़ गया कि बातचीत के कुछ घंटों बाद अधिकारी ने सफाई जारी कर कहा कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था.

बैठक के दौरान एक नाराज अधिकारी ने ड्राइवरों से कहा, ” क्या बोल रहे हो जरा ध्यान रखो. क्या करोगे तुम; क्या औकात है तुम्हारी.” जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने इसका जवाब देते हुए अधिकारी से कहा, अच्छी तरह से बोलो,” ड्राइवर ने पीछे न हटते हुए अधिकारी से कहा, “यही तो लड़ी है कि हमारी कोई औकात नहीं.”

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

ट्रक ड्राइवर को लेकर शाजापुर कलेक्टर के बयान पर बढ़े विवाद के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्शन लिया है. उन्होंने शाजापुर कलेक्टर को हटाते हुए अधिकारियों को हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है. अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें. वहीं किशोर कान्याल की जगह ऋजु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है.

बता दें कि ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बीच शाजापुर कलेक्टर का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें वह ड्राइवरों के साथ मीटिंग के दौरान एक ड्राइवर से उनकी औकात पूछते नजर आ रहे हैं. हालांकि, बाद में कलेक्टर किशोर कान्याल ने इस शब्द के इस्तेमाल को लेकर अफसोस जताया था.

सबके काम और भाव का सम्मान होना चाहिए
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कान्याल को हटाने के बाद कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है. सबके काम का सम्मान होना चाहिए और भाव का भी सम्मान होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं. हम लगातार गरीबों की सेवा कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं. मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं. इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है. अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं. इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है. उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें.

ऋजु बाफना बने शाजापुर के नए कलेक्टर
मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए ऋजु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया है. ऋजु बाफना इससे पहले नरसिंहपुर के कलेक्टर थे. उन्हें किशोर कुमार कान्याल की जगह शाजापुर का कलेक्टर बनाया गया है. वहीं किशोर कुमार कन्याल को मंत्रालय भेजा गया है.

 

अधिकारी का सख्त लहजे वाला वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश में शाजापुर के कलेक्टर किशोर कान्याल ने “कानून अपने हाथ में न लें” के साथ ट्रक ड्राइवरों के साथ बातचीत को खत्म किया. उन्होंने सुझाव दिया कि “आप जिस तरह से लड़ रहे हैं, यह तरीका नहीं है.” अधिकारी ने हड़ताल कर रहे ट्रक ड्राइवरों से कहा कि सभी की शिकायतें सुनने के लिए ही उनको बुलाया गया है. बता दें कि अधिकारी और ड्राइवरों के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि हिट-एंड-रन कानून को लेकर पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

इरादा किसी को आहत करने का नहीं-कलेक्टर ऑफिस
कलेक्टर किशोर कान्याल के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”आज ड्राइवरों और उनके संगठनों के साथ हुई बैठक में जब एक व्यक्ति ने 3 जनवरी के बाद किसी भी हद तक जाने की बात बार-बार कही तो कलेक्टर किशोर कान्याल ने उसे शांत करने के लिए सख्त लहजे में कुछ कह दिया, यह बात आहत करने के इरादे से नहीं कही गई थी.” कलेक्टर ऑफिस की तरफ से कहा गया कि एक शख्स बार-बार बैठक में खड़ा हो रहा था और चर्चा में बाधा पैदा कर रहा था, हालांकि कलेक्टर का इरादा किसी को भी चोट पहुंचाने का नहीं था.

शशि थरूर का सरकार पर कटाक्ष
बयान में कहा गया, “कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी को भी कानून-व्यवस्था तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी. जनता की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है और हम किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा नहीं होने देंगे और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.” बता दें कि अधिकारी का वायरल वीडियो कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी शेयर कर सरकार पर कटाक्ष किया.

ट्रक ड्राइवरों और सरकार के बीच सहमति
हालांकि ट्रक ड्राइवरों और सरकार के बीच सहमति बनने के बाद यह हड़ताल मंगलवार को ही समाप्त हो गई. दरअसल सरकार ने आश्वासन दिया कि वह हिट-एंड-रन के खिलाफ विवादास्पद कानून लागू करने से पहले हितधारकों से परामर्श करेगी. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि सरकार ने 10 साल की कैद और जुर्माने के प्रावधान के मामले में ट्रक चालकों की चिंताओं का संज्ञान लिया है और अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

by UB India News
July 24, 2026
0

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

Next Post
नीतीश सत्ता से सियासत तक नायाब तो पीएम पद के दावेदार क्यों बन गए खरगे!

खड़गे ने की नीतीश कुमार से बात

जदयू के बाद राजद में भी तकरार!

जदयू के बाद राजद में भी तकरार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend