ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जापान में भूकंप से अब तक 48 की मौत, इमारतें ढहीं; आग में 100 से ज्यादा घर और दुकानें राख

UB India News by UB India News
January 3, 2024
in खास खबर, दुर्घटना
0
जापान में भूकंप से अब तक 48 की मौत, इमारतें ढहीं; आग में 100 से ज्यादा घर और दुकानें राख
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया जब नए साल का जश्न मना रही थी उस दौरान जापान के लोग परेशानी से जूझ रहे थे. सोमवार को 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से जापान (Japan Earthquake) की धरती बुरी तरह से कांप गई. इस घटना में करीब 48 लोगों की मौत हो गई और 155 लोगों के फंसे होने की आशंका हैं. ये जानकारी एनएचके वर्ल्ड ने दी. एक दिन में 155 भूकंप के झटके जापान में महसूस किए गए. यूनाइटेड जूलॉजिकल सर्वे के मुताबिक यह भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक शाम करीब 4 बजकर 10 मिनट पर इशिकावा प्रान्त के नोटो प्रायद्वीप पर आया. भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में महसूस किया गया. जापान में धरती हिलते ही इमारतें ढह गईं, आग लग गई और पूर्वी रूस तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई,  जबकि जापान के तटीय इलाकों में रह रहे लोगों का वहां से चले जाने का आदेश दिया गया.

भूकंप के बाद 100 से ज्यादा घर जलकर राख

बता दें कि मध्य जापानी शहर वाजिमा में सोमवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद भीषण आग लग गई, इस घटना में 100 से ज्यादा दुकानें और घर जलकर राख हो गए, ये जानकारी एनएचके वर्ल्ड की तरफ से दी गई. परमाणु विनियमन प्राधिकरण के मुताबिक, इशिकावा प्रान्त में शिका न्यूक्लेयर पावर फेसिलिटी में एक विस्फोट हुआ और जलने की बदबू आई. ऑपरेटर ने दावा किया कि एक ट्रांसफॉर्मर फेल हो गया, लेकिन बैकअप तंत्र दो परमाणु रिएक्टरों के मुताबिक संचालन जारी रहा.एनएचके वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में बड़े मोबाइल फोन प्रोवाइडर्स का दावा है कि भूकंप प्रभावित जगहों पर उनकी सेवाएं बाधित हो रही हैं.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने अधिकारियों से स्थानीय सरकारों के साथ समन्वय बनाकर मानव जीवन को प्राथमिकता देने के सिद्धांत के तहत कार्य करने का आदेश दिया. सरकार की तरफ से कहा गया, “आपातकालीन आपदा प्रतिक्रियाओं में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, जिसमें जान बचाना और आपदा पीड़ितों को बचाना शामिल है, सरकार एकजुटता से काम कर रही है.” वहीं सुनामी के खतरे को देखते हुए जापान में भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन कक्ष स्थापित और हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं.

जापान में इमरजेंसी नियंत्रण कक्ष स्थापित

एक्स पर शेयर किए गए एक बयान में जापान में भारतीय दूतावास ने कहा, “दूतावास ने 1 जनवरी, 2024 को आए भूकंप और सुनामी के संबंध में किसी से भी संपर्क करने के लिए इमरजेंसी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. सहायता के लिए इन नंबरों और ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है.” बता दें कि जापान में नए साल पर आए भूकंप की वजह से टोक्यो तक की इमारतें हिल गईं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
INDI अलायंस में नीतीश को बड़ी जिम्मेदारी! संयोजक को लेकर बुधवार को Zoom पर होगी मीटिंग

INDI अलायंस में नीतीश को बड़ी जिम्मेदारी! संयोजक को लेकर बुधवार को Zoom पर होगी मीटिंग

देशभर में ट्रक ड्राइवर्स का प्रदर्शन,हिट एंड रन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे बस-ट्रक ड्राइवर,

देशभर में ट्रक ड्राइवर्स का प्रदर्शन,हिट एंड रन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे बस-ट्रक ड्राइवर,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend