ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभर में ट्रक ड्राइवर्स का प्रदर्शन,हिट एंड रन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे बस-ट्रक ड्राइवर,

UB India News by UB India News
January 3, 2024
in कारोबार, खास खबर, परिवहन
0
देशभर में ट्रक ड्राइवर्स का प्रदर्शन,हिट एंड रन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे बस-ट्रक ड्राइवर,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सरकार के जरिए हाल ही में पास किए गए भारतीय न्याय संहिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. नए कानून में ‘हिट-एंड-रन’ सड़क दुर्घटना मामलों के संबंध में सात लाख का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है. इसे लेकर ट्रक ड्राइवर्स में खासा नाराजगी है. देश के अलग-अलग राज्यों में ट्रक ड्राइवरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. महाराष्ट्र में प्रदर्शन की वजह से कुछ स्थानों पर ईंधन की कमी की आशंका पैदा हो गई.

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने कहा है कि इन प्रावधानों की वजह से ट्रक ड्राइवरों को अनुचित उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए इन्हें वापस लिया जाना चाहिए. इन प्रावधानों को अभी तक लागू नहीं किया गया है. ट्रक ड्राइवरों का सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र के  पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव अकील अब्बास ने का कहना है कि छत्रपति संभाजीनगर में कुछ पेट्रोल पंपों पर काम पहले ही बंद हो चुका है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

वहीं, सोमवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में अनुमानित 1.20 लाख ट्रकों, टेम्पो और कंटेनरों में से 70% से ज्यादा सड़कों से नदारद रहे. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने बताया है कि 35 फीसदी वाहन ही पेट्रोल और एलपीजी जैसी जरूरत की चीजों की सप्लाई कर रहे हैं, ताकि लोगों की जरूरतें पूरी हो सकें. तीन दिनों तक चलने वाली हड़ताल की वजह से ईंधन से लेकर फल-सब्जियों की आपूर्ति बाधित हो सकती है. एक दिन के विरोध में एमएमआर में 150 करोड़ का नुकसान हुआ है.

सोलापुर, कोल्हापुर, नागपुर और गोंदिया जिलों में भी ‘रास्ता रोको’ प्रदर्शन किया गया है. वहीं नवी मुंबई और अन्य स्थानों पर अभी हालात काबू में नजर आ रहे हैं. एमएमआर के बाहर, देश के बाकी हिस्सों में, पहले दिन की हड़ताल का असर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान और बिहार पर आंशिक रूप से देखने को मिला. मध्य प्रदेश में इंदौर, गुजरात में सूरत और हरियाणा में अंबाला कुछ अन्य शहर थे, जहां ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन किया है.

कहां-कहां हो रही है हड़ताल?

बीते तीन दिनों से बस और ट्रक ड्राइवर देश के विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात और पंजाब शामिल हैं। इन राज्यों के अनेक हिस्सों में ड्राइवर हड़ताल और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर सड़क पर वाहन खड़े कर के टायर जलाकर भी प्रदर्शन किया गया है।

महाराष्ट्र में बड़ा असर

ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल का बड़ा असर महाराष्ट्र में दिखाई दे रहा है। पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां पंप तक नहीं पहुंच पा रही है। ईंधन खत्म होने की आशंका के वजह से बड़े पैमाने पर पैनिक बायिंग हो रही है और पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें हैं। गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से पेट्रोल-डीजल भरने के लिए करीब 1 घंटे का समय लग रहा है। लोग भिवंडी, मुंब्रा शहर से ठाणे में पेट्रोल खरीदने आ रहें हैमाजीवाड़ा पेट्रोल पंप पर पिछले 2 दिनों से ईंधन की गाड़ियां नहीं आई है। अगर दोपहर तक ईंधन की आपूर्ति नहीं हुई तो शाम 4 बजे तक इस पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया जाएगा। ठाणे और उसके आसपास के शहर के कई पेट्रोल पंप या तो बंद हो गए हैं या फिर बहुत कम ईंधन इन पैट्रोल पंप पर बचा है

भोपाल में स्कूल बंद

मध्य प्रदेश में भी हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक बस ड्राइवर हड़ताल जारी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित तमाम इलाकों में बसों ट्रैकों के पहिए थमे हुए हैं। हड़ताल के चलते आवागमन दूध सब्जियों की सप्लाई भी प्रभावित हो गई है। स्कूल वैन और बसेस बंद होने के चलते भोपाल के तमाम स्कूलों में दो दिन का बंद भी घोषित कर दिया गया है। हड़ताल लंबी चलने और पेट्रोल खत्म होने की आशंका की चलते लोग पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डलवाने पहुंच रहे हैं।

मोटर व्हीकल एक्ट से नहीं ट्रक हड़ताल का कनेक्शन

ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने ट्रक ड्राइवरों के प्रदर्शन को लेकर कहा है कि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूदा ट्रकों की हड़ताल को मोटर व्हीकल एक्ट से जोड़कर देखा जा रहा है. मगर ये गलत है. इसका संबंध संसद में पास नए कानून से है, न कि व्हीकल एक्ट से.

महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस से ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा

महाराष्ट्र सरकार ने ट्रक चालकों की हड़ताल के मद्देनजर पुलिस से बाजार में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. ट्रक चालक मोटर चालकों से जुड़े ‘हिट-एंड-रन’ दुर्घटना मामलों के संबंध में नए दंड कानून के प्रावधान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
प्रधानमंत्री तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दौरे पर ,तमिलनाडु में 19,850 ,लक्षद्वीप में 1150 करोड़ रुपये की सौगात

अयोध्या मंदिर में रामलला की मूर्ति का हुआ चयन, मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की मूर्ति होगी स्थापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend