ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

INDI अलायंस में नीतीश को बड़ी जिम्मेदारी! संयोजक को लेकर बुधवार को Zoom पर होगी मीटिंग

UB India News by UB India News
January 3, 2024
in पटना, मुख्यमंत्री
0
INDI अलायंस में नीतीश को बड़ी जिम्मेदारी! संयोजक को लेकर बुधवार को Zoom पर होगी मीटिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

‘इंडिया’ गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की चौथी बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नाराजगी की बात सामने आई थी. इसके साथ ही नीतीश कुमार के तेवर भी बदले-बदले से लग रहे हैं. वहीं, एबीपी न्यूज़ (Abp News) को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार और कांग्रेस समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के बड़े नेताओं की कल यानी 3 दिसंबर को जूम एप्प पर बात होगी. ‘इंडिया’ गठबंधन में नीतीश की अहम भूमिका को  देखते हुए कांग्रेस के बड़े नेता संयोजक बनाने का प्रस्ताव दे सकते हैं.

हालांकि नीतीश के बेहद करीबी और राज्य के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि संयोजक पद के लिए अंतिम निर्णय नीतीश कुमार लेंगे.

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता होंगे

एबीपी न्यूज़ के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने नीतीश की अहम भूमिका को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से सहमति भी ले ली है. शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भी बात हो चुकी है. दक्षिण भारत के दलों और लेफ्ट पार्टी के नेताओं से भी बात लगभग हो चुकी है. जानकारी के अनुसार जूम एप्प पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता होंगे. ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जुड़ सकते हैं.

नीतीश के बदले हुए हैं तेवर

बता दें कि सीएम नीतीश एक्शन के मूड में हैं. हाल ही में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद नीतीश कुमार एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. नीतीश के बदले हुए तेवर को देखते हुए कहा जा रहा है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ दिन पहले सीएम आवास तेजस्वी यादव पहुंचे थे. दोनों को नेताओं के बीच लगभग 30 से 40 मिनट बातचीत हुई थी. इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन पर सीएम नीतीश से बात की थी. वहीं, इन सब को देखते हुए कांग्रेस सीएम नीतीश को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकती है.

बैठक के बाद से नाराज चल रहे नीतीश

बता दें कि इंडिया गठबंधन की नई दिल्ली में संपन्न हुई चौथी बैठक के बाद नीतीश कुमार के नाराज होने की चर्चाएं सामने आने लगी थीं। कहा ये भी जा रहा था कि नीतीश कुमार का नाम पीएम पद के लिए प्रस्तावित किया जाना था, लेकिन ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे कर दिया, जिससे नीतीश कुमार नाराज हो गए। इस बैठक से नीतीश के साथ-साथ लालू प्रसाद यादव भी खुश नहीं दिखे।

नीतीश को दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

ऐसे में अब कल यानी बुधवार को जूम एप के माध्यम से विपक्षी दलों के कुछ प्रमुख नेता बैठक करेंगे। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक भी बनाया जा सकता है। हालांकि यह अब कल की बैठक के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में क्या जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

Next Post
देशभर में ट्रक ड्राइवर्स का प्रदर्शन,हिट एंड रन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे बस-ट्रक ड्राइवर,

देशभर में ट्रक ड्राइवर्स का प्रदर्शन,हिट एंड रन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे बस-ट्रक ड्राइवर,

प्रधानमंत्री तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दौरे पर ,तमिलनाडु में 19,850 ,लक्षद्वीप में 1150 करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दौरे पर ,तमिलनाडु में 19,850 ,लक्षद्वीप में 1150 करोड़ रुपये की सौगात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend