ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया में 2024 का ग्रैंड वेलकम..

UB India News by UB India News
January 2, 2024
in खास खबर, दिन विशेष
0
दुनिया में 2024 का ग्रैंड वेलकम..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया भर में 2024 शुरू होने का जश्न मनाया जा रहा है। चीन में लोगों ने जमी हुई झील पर नए साल का जश्न मनाया। बीजिंग में शिचाहाई झील ठंड की वजह से जम गई है यहां का तापमान जीरो डिग्री से माइनस 2 डिग्री के बीच पहुंच गया है।

वहीं, चीन में नए साल के जश्न पर पटाखों पर लगे बैन के चलते लोगों ने अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। लोग फ्रोजन झील पर स्केटिंग और स्कीइंग करते नजर आए। वहीं, कुछ लोगों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर सड़कों पर डांस किया। साथ ही आसमान में स्काई लैंटर्न छोड़े।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

इधर, पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ के ऊपर आतिशबाजी के साथ 2024 का स्वागत किया गया। यहां मल्टीडायमेंशनल लाइट शो हुआ। इसमें पेरिस का इतिहास दिखाया गया। इसे देखने लाखों लोग जमा हुए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेरिस में 90 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, जापान, मिस्र, साउथ अफ्रीका, ग्रीस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, ब्राजील में भी नए साल का जश्न मना।

चीन की राजधानी बीजिंग में फ्रोजन शिचाहाई लेक पर लोगों ने बर्फ पर चलने वाली साइकिल चलाई।
चीन की राजधानी बीजिंग में फ्रोजन शिचाहाई लेक पर लोगों ने बर्फ पर चलने वाली साइकिल चलाई।
बीजिंग में लोग शोउगेंग पार्क में भी जुटे। यहां वॉयलिन की धुन के साथ नया साल मनाया गया।
बीजिंग में लोग शोउगेंग पार्क में भी जुटे। यहां वॉयलिन की धुन के साथ नया साल मनाया गया।

हॉन्गकॉन्ग में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी
नए साल पर हॉन्गकॉन्ग में अब तक की सबसे बड़ी आतिशबाजी हुई। यहां ‘न्यू ईयर न्यू लीजेंड’ थीम पर 12 मिनट तक आतिशबाजी का इवेंट हुआ। इस दौरान हाईराइज बिल्डिंग्स ​​​​​​की छतों से भी एकसाथ आतिशबाजी की गई।

जापान के मंदिरों में जुटी भीड़
जापान में परंपरा के मुताबिक नए साल पर बौद्ध मंदिरों में 108 बार घंटी बजाई जाती है। इसके लिए टोक्यो में त्सुकिजी मंदिर के बाहर हजारों लोग जमा हुई। इस दौरान लोगों को गर्म दूध और सूप दिया गया। लोग प्रार्थना करते भी नजर आए।

टोक्यो स्थित जोजोजी बौद्ध मंदिर के बाहर प्रार्थना करता हुआ एक शख्स।
टोक्यो स्थित जोजोजी बौद्ध मंदिर के बाहर प्रार्थना करता हुआ एक शख्स।
जापान के हिरोशिमा में बड़ी मशाल को मंदिर ले जाते लोग। इसे नए साल में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
जापान के हिरोशिमा में बड़ी मशाल को मंदिर ले जाते लोग। इसे नए साल में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

दुनिया में नए साल के जश्न की तस्वीरें…

फिलीपींस के मेट्रो मनीला के मकाती में नए साल के मौके पर रॉकवेल सेंटर के ऊपर आतिशबाजी की गई।
फिलीपींस के मेट्रो मनीला के मकाती में नए साल के मौके पर रॉकवेल सेंटर के ऊपर आतिशबाजी की गई।
साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में नए साल का वेलकम कुछ इस अंदाज में किया गया।
साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में नए साल का वेलकम कुछ इस अंदाज में किया गया।
ग्रीस में भारतीय समय के मुताबिक रात 3:30 बजे न्यू ईयर मनाया गया। यहां एथेंस के एक्रोपोलिस में आतिशबाजी हुई। तब वहां घड़ी में 12 बजे थे।
ग्रीस में भारतीय समय के मुताबिक रात 3:30 बजे न्यू ईयर मनाया गया। यहां एथेंस के एक्रोपोलिस में आतिशबाजी हुई। तब वहां घड़ी में 12 बजे थे।
बर्लिन में भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे नए साल की शुरुआत हुई। ब्रैंडेनबर्ग गेट पर लोग जश्न मनाने के लिए लिए इकट्ठा हुए। आतिशबाजी से पूरा शहर जगमग हो गया।
बर्लिन में भारतीय समय के मुताबिक सुबह 4 बजे नए साल की शुरुआत हुई। ब्रैंडेनबर्ग गेट पर लोग जश्न मनाने के लिए लिए इकट्ठा हुए। आतिशबाजी से पूरा शहर जगमग हो गया।

सबसे पहले न्यूजीलैंड में आया 2024
कुछ देशों में भारत से कुछ घंटे पहले ही 2024 का वेलकम किया गया। भारतीय समय के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम 4:30 बजे न्यूजीलैंड में सबसे पहले नया साल मना। घड़ी का कांटा जैसे ही 12 के पार गया, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टावर पर 10 सेकेंड के काउंट डाउन के बाद आतिशबाजी शुरू हुई। यह 5 मिनट चली। इसके लिए 6 महीने पहले से तैयारी की जा रही थी।

इसके 2 घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हुआ। यहां सिडनी के हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास भी ऑकलैंड के स्काई टॉवर जैसा नजारा देखने को मिला। हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास 12 मिनट चली आतिशबाजी के दौरान 8.5 टन के पटाखे जलाए गए। इसकी प्लानिंग 15 महीने चली। यहां 10 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठे हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, IMD ने दी मौसम ख़राब रहने की चेतावनी

कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, IMD ने दी मौसम ख़राब रहने की चेतावनी

बिहार की मौजूदा राजनीतिक हलचल के बीच कमजोर होती गठबंधन की जोड़…….

बिहार की मौजूदा राजनीतिक हलचल के बीच कमजोर होती गठबंधन की जोड़.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend