ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का आज विस्तार , 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री लेंगे शपथ

UB India News by UB India News
December 26, 2023
in मध्यप्रदेश
0
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का आज विस्तार , 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री लेंगे शपथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय समेत 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम डॉ. मोहन यादव और दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल राजभवन में मौजूद हैं।

इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

RELATED POSTS

मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

  • कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह
  • कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग
  • नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • संपतिया उईके ने अकेले शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने राज्यपाल के पैर छुए।

राज्य मंत्री के रूप में इन्होंने ली शपथ

  • कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल
  • नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार
सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह ने शपथ ली।
सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह ने शपथ ली।

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह करीब सवा 9 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल को मंत्री बनने वाले विधायकों के नाम सौंपे। राजभवन से बाहर निकलते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा, ‘आज दोपहर साढ़े तीन बजे माननीय राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और सीनियर नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रिमंडल प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगा।’

बता दें कि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आया था। इसके ठीक 10 दिन बाद 13 दिसंबर को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। 12 दिन बाद आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ।

स्टेट हैंगर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट।
स्टेट हैंगर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट।
ग्वालियर से बीजेपी विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर पड़े।
ग्वालियर से बीजेपी विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर पड़े।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजभवन में करीब 20 मिनट तक रुके। उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट सौंपी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजभवन में करीब 20 मिनट तक रुके। उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को आज शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट सौंपी।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह विंध्य कोठी स्थित अपने निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह विंध्य कोठी स्थित अपने निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की।

शिवराज बोले-संकल्पों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी नई टीम

भोपाल के एमपी नगर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधायक विश्वास सारंग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
भोपाल के एमपी नगर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधायक विश्वास सारंग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे विधायकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘मैं आज शपथ ले रहे सभी मंत्री मित्रों को.. कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के मंत्री, राज्य मंत्री.. सबको हृदय से बधाई देता हूं। शुभकामनाएं देता हूं। वे अपनी संपूर्ण क्षमताओं के साथ पूरी निष्ठा और लगन से प्रदेश की जनता की सेवा का एक नया इतिहास रचेंगे। बहुत बहुत शुभकामनाएं।

शिवराज ने कहा, ‘मुझे ये भी विश्वास है कि संकल्प पत्र में हमने जो संकल्प व्यक्त किए हैं, प्रदेश के विकास के और जनता के कल्याण के..उन संकल्पों को भी पूरा करने में ये टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी।’

रविवार को नड्डा से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव

सीएम यादव ने रविवार शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
सीएम यादव ने रविवार शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात की।
सीएम यादव ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की।
सीएम यादव ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की।

7 दिन के अंदर सीएम यादव तीन बार दिल्ली पहुंचे

  • पहला दौरा- सीएम पद की शपथ के बाद पिछले रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार दिल्ली पहुंचे थे। जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर अमित शाह की मौजूदगी में बैठक हुई थी। इसमें मंत्रिमंडल को लेकर विचार मंथन हुआ था।
  • दूसरा दौरा- सीएम डॉ. यादव दूसरी बार गुरुवार को दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार रात को दिल्ली से भोपाल लौट आए।
  • तीसरा दौरा- सीएम यादव शनिवार शाम को तीसरी बार दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया। रविवार को वे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिले। सीएम डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात की। वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनाकर किया।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनाकर किया।

13 दिसंबर को डॉ. मोहन यादव ने ली थी CM पद की शपथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। उनके साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत बीजेपी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे।

शपथ लेने से पहले मोहन यादव ने कहा, ‘सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा।’

मध्य प्रदेश में शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम

कैबिनेट मंत्री
1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17-चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल
24- नारायण पवार

राज्यमंत्री-
25–राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल

सांसदी छोड़ विधायकी का चुनाव लड़ने वालों का क्या हाल

मध्य प्रदेश के इस नए मंत्रिमंडल में सांसद होते हुए भी विधानसभा का चुनाव लड़ने वाली रीति पाठक को जगह नहीं दी गई है. बीजेपी ने सांसद होते हुए भी विधायकी का चुनाव लड़ने के लिए 7 दिग्गजों को चुनावी रण में उतारा था. इनमें से फग्गन सिंह कुलस्ते और गणेश सिंह चुनाव हार गए थे. वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया है. ऐसे में बाकी के चार में से तीन सांसदों को बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है.

कैलाश विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने बनाया मंत्री

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़कर आने वाले प्रह्लाद पटेल को मध्य प्रदेश में मंत्री बनाया है. उन्ही के साथ राकेश सिंह और उदय प्रताप सिंह को भी बीजेपी ने मंत्री बनाया है. ये दोनों भी सांसद होते हुए पार्टी के निर्देश पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे और जीते थे. वहीं इस लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है. विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री बनाया है.

शिवराज का भी नहीं है नाम, क्या हैं इसके मायने?

इस लिस्ट में एक चौंकाने वाली जानकारी ये है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी लिस्ट से गायब है. इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी शिवराज सिंह चौहान को राज्य से निकालकर केंद्र की राजनीति में इस्तेमाल कर सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?

मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?

by UB India News
September 14, 2025
0

मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने हाल ही में जिला कार्यकारिणियों से नेताओं के परिजनों को हटाया, लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव...

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

by UB India News
June 3, 2025
0

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उनका राजाभोज एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने...

मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……

मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……

by UB India News
February 25, 2025
0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच सज गया है. इसमें कई दिग्गज शामिल हुए...

कमलनाथ मध्यप्रदेश से राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरने के दौरान होंगे उसमें शामिल

कमलनाथ मध्यप्रदेश से राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरने के दौरान होंगे उसमें शामिल

by UB India News
February 23, 2024
0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ मध्यप्रदेश से राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरने के दौरान उसमें शामिल...

कमलनाथ-नकुलनाथ के साथ कई नेता छोड़ेंगे कांग्रेस का हाथ, जाएंगे भाजपा के साथ !

कमलनाथ-नकुलनाथ के साथ कई नेता छोड़ेंगे कांग्रेस का हाथ, जाएंगे भाजपा के साथ !

by UB India News
February 19, 2024
0

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पाला बदलने का खेल जारी है। कांग्रेस के नेता काफी संख्या में भाजपा ज्वाइन कर...

Next Post
चुनाओ से पहले पार्टियों की वो चुनावी घोषणाएं, जो बाद में जुमला बनकर रह गईं……

चुनाओ से पहले पार्टियों की वो चुनावी घोषणाएं, जो बाद में जुमला बनकर रह गईं......

भारतीय नौसेना ने उठाया बड़ा कदम, अरब सागर में तैनात किए तीन युद्धपोत

भारतीय नौसेना ने उठाया बड़ा कदम, अरब सागर में तैनात किए तीन युद्धपोत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend