ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कमलनाथ-नकुलनाथ के साथ कई नेता छोड़ेंगे कांग्रेस का हाथ, जाएंगे भाजपा के साथ !

UB India News by UB India News
February 19, 2024
in खास खबर, मध्यप्रदेश
0
कमलनाथ-नकुलनाथ के साथ कई नेता छोड़ेंगे कांग्रेस का हाथ, जाएंगे भाजपा के साथ !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पाला बदलने का खेल जारी है। कांग्रेस के नेता काफी संख्या में भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ के अपने बेटे नकुलनाथ के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की अटकलें सामने आई हैं और कहा है कि आज शाम ही कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा का दामने थामेंगे। कमलनाथ कल शाम अचानक दिल्ली पहुंच गए और मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुछ भी होगा तो सबसे पहले आपको आकर बताऊंगा।

आज करेंगे मुलाकात, कल होंगे भाजपा के साथ

कमलनाथ समर्थक विधायक और पूर्व विधायक भी दिल्ली पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है कि 15 से ज्यादा विधायक 5 पूर्व विधायक और तीन महापौर भी कमलनाथ  और नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक देर रात तक इन सबकी पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 19 फरवरी को कमलनाथ-नकुलनाथ भाजपा जॉइन को कर सकते हैं।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

सज्जन वर्मा मनाने पहुंचे हैं

वहीं, खबर ये भी है कि कमलनाथ समर्थक विधायक और कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने अपना-अपना मोबाइल बंद कर लिया है। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार अलर्ट पर हैं और लगातार विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। कमलनाथ के कट्टर समर्थक सज्जन वर्मा भी दिल्ली पहुंच गए हैं।  सज्जन वर्मा ने इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान कहा कि, मैं जा रहा हूं कमलनाथ को मनाने। कांग्रेस से नाराजगी के सवाल पर कहा कि ये सब राजनीति में होता रहता है, नाराजगी उतार-चढ़ाव रूठना मनाना चलता रहता है। लेकिन पार्टी छोड़ने जैसे विचार बड़े मुश्किल होते हैं, इसपर हम सब लोग विचार करने दिल्ली पहुंचे हैं।

देखें पाला बदलने वाले नेताओं की संभावित लिस्ट

सुनील उईके, जुन्नारदेव

सोहन वाल्मीकि,परासिया
विजय चौरे,सौंसर
निलेश उईके,पांढुर्णा
सुजीत चौधरी,चौरई
कमलेश शाह,अमरवाड़ा
दिनेश गुर्जर, मुरैना
संजय उईके,बैहर
मधु भगत,परसवाड़ा
विवेक पटेल,वारासिवनी
लखन घनघोरिया जबलपुर
योगेंद्र सिंह लखनादौन
रजनीश सिंह केवलारी से
विक्की पटेल वारासिवनी
सिद्धार्थ कुशवाहा सतना

इसके साथ ही मुरैना जबलपुर छिंदवाड़ा महापौर पर खास नजर रहने वाली है।

शनिवार को अचानक खबरें सामने आईं कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। ये कयासबाजी इसलिए लगाई जा रही थी क्योंकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से कांग्रेस का नामो निशान हटा दिया था और अपने प्रोफाइल के बायो में बदलाव करते हुए सिर्फ छिंदवाड़ा से सांसद लिखा था। इसके थोड़ी ही देर के बाद कमलनाथ के दिल्ली जाने के चर्चा तेज हो गई और कमलनाथ ने दिल्ली पहुंचकर कयासबाजी को और हवा दे दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा पहुंचने के बाद साफ होगी अमेठी-रायबरेली की सियासी तस्वीर!

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा पहुंचने के बाद साफ होगी अमेठी-रायबरेली की सियासी तस्वीर!

यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा, चौथे दिन भारत ने 430 रन पर दूसरी पारी घोषित की; इंग्लैंड को 557 का टारगेट

यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा, चौथे दिन भारत ने 430 रन पर दूसरी पारी घोषित की; इंग्लैंड को 557 का टारगेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend