ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा पहुंचने के बाद साफ होगी अमेठी-रायबरेली की सियासी तस्वीर!

UB India News by UB India News
February 18, 2024
in खास खबर, संपादकीय
0
लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा पहुंचने के बाद साफ होगी अमेठी-रायबरेली की सियासी तस्वीर!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंचेगी। माना जा रहा है कि यात्रा के अमेठी पहुंचने के बाद ही वहां की सियासी तस्वीर साफ होगी। अमेठी और रायबरेली, जिसकी नुमाइंदगी एक लंबे वक्त से गांधी परिवार ही करता रहा है, इस बार अबतक वहां पर दावेदारी साफ नहीं है। राहुल गांधी साल 2019 में अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद से अबतक महज तीन बार ही अमेठी पहुंचे हैं, जबकि रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी अब राज्यसभा की सदस्य होंगी।

राहुल यहां से चुनाव हारने के कुछ दिन बाद अमेठी पहुंचे थे। इसके बाद वह साल 2021 में एक बार महंगाई के खिलाफ हुई पदयात्रा में हिस्सा लेने आए थे। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी वह प्रचार करने पहुंचे थे। यही राहुल गांधी का अमेठी में आखिरी दौरा था। तकरीबन पांच साल तक यूपी की प्रभारी रहीं प्रियंका गांधी भी अधिकृत तौर पर पूरे कार्यकाल में 3-4 बार ही अमेठी गई थीं। इस वजह से यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद अब राहुल गांधी अमेठी से चुनाव न लड़ें। हालांकि फिलहाल स्थितियां बदलती हुई दिख रही हैं। अमेठी के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात के लिए आशान्वित हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। वह बताते हैं कि तैयारियां चल रही हैं।

RELATED POSTS

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

अमेठी में रात्रि विश्राम के वक्त होगी चर्चा

सूत्र बताते हैं कि अमेठी के फुरसतगंज में जब यात्रा को रात्रि विश्राम दिया जाएगा तब अमेठी कांग्रेस के लोगों के साथ राहुल गांधी की चर्चा होगी। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मानें तो जिस तरह से इस यात्रा में अमेठी और रायबरेली को मिलाकर दो दिन का समय दिया गया है, उससे साफ है कि कांग्रेस इस क्षेत्र को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। प्रदेश में भले ही कांग्रेस की स्थिति ज्यादा बेहतर न हो, लेकिन अमेठी और रायबरेली से जीत इतनी भी मुश्किल नहीं है। बताया जा रहा है कि राहुल के अमेठी पहुंचने और स्थानीय लोगों से मुलाकात के बाद यहां इस बात के संकेत स्पष्ट हो जाएंगे कि राहुल अमेठी से दावेदारी करेंगे या नहीं।

अमेठी-रायबरेली से दूरी बनेगी कांग्रेस के लिए जोखिम?

भले ही 2019 की हार के बाद राहुल गांधी ने अमेठी से अपेक्षाकृत ज्यादा दूरी बनाए रखी है, लेकिन सूत्र दावा करते हैं कि 2024 के चुनाव में वह इससे शायद ही दूर रहें। वजह बताते हुए वह कहते हैं कि अगर अपनी परंपरागत सीट पर भी गांधी परिवार मैदान में नहीं उतरता है तो इसका अच्छा संदेश पूरे यूपी में नहीं जाएगा। इससे कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगेगा। हालांकि जब राहुल गांधी वापस अमेठी आते हैं और प्रियंका रायबरेली से लड़ेंगी तो इससे न केवल इन दो सीटों पर बल्कि यूपी के सियासी माहौल पर असर होगा। लिहाजा यहां से दूरी बनाए रखने का जोखिम कांग्रेस कभी भी नहीं लेना चाहेगी। यही नहीं, गांधी परिवार इन सीटों पर अपने करीबी को भी लड़ाने का जोखिम नहीं लेगा। क्योंकि उससे व्यापक संदेश नहीं दिया जा सकेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

Next Post
यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा, चौथे दिन भारत ने 430 रन पर दूसरी पारी घोषित की; इंग्लैंड को 557 का टारगेट

यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा, चौथे दिन भारत ने 430 रन पर दूसरी पारी घोषित की; इंग्लैंड को 557 का टारगेट

संकट में चंपाई सोरेन सरकार, कांग्रेस विधायकों ने बढ़ाई मुश्किल

संकट में चंपाई सोरेन सरकार, कांग्रेस विधायकों ने बढ़ाई मुश्किल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend