ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय नौसेना ने उठाया बड़ा कदम, अरब सागर में तैनात किए तीन युद्धपोत

UB India News by UB India News
December 27, 2023
in Lokshbha2024, सेना
0
भारतीय नौसेना ने उठाया बड़ा कदम, अरब सागर में तैनात किए तीन युद्धपोत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जहाज एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमले के बाद अब भारतीय नौसेना ने अरब सागर में तीन युद्धपोत को तैनात कर दिया है। नौसेना ने जहाज एमवी केम प्लूटो के मुंबई बंदरगाह पहुंचने के बाद उसका शुरुआती निरीक्षण किया। इसके बाद नौसेना ने इस बात की पुष्टि की है कि जहाज पर भारत के पश्चिमी तट के पास ड्रोन हमला हुआ।  लेकिन यह हमला कहां से हुआ और इसके लिए कितनी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, यह फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। इससे पहले अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने रविवार को कहा था कि एमवी केम प्लूटो ‘‘ईरान की ओर से छोड़े गए ड्रोन हमले’’ की चपेट में आया था।

अधिकारियों का कहना है कि कमर्शियल जगहों पर हाल में हुए हमलों के मद्देनजर नौसेना ने क्षेत्र में अपनी प्रतिरोधक उपस्थिति बनाए रखने के लिए युद्धपोत आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी8आई को भी लगाया गया है।

RELATED POSTS

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर 21 भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले कमर्शियल जहाज पर एक ड्रोन हमला किया गया था, जिसके बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान करने के लिए कई पोत तैनात किये। जहाज अपराह्न साढे तीन बजे मुंबई तट पर पहुंचा। मुंबई के रास्ते में भारतीय तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम ने उसे सुरक्षा प्रदान की।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जहाज के पहुंचने पर भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध रोधी दल ने हमले का प्रकार और प्रकृति का प्रारंभिक आकलन करने के लिए जहाज का निरीक्षण किया। हमले के क्षेत्र और जहाज पर मिले मलबे का निरीक्षण करने से संकेत मिलता है कि यह ड्रोन हमला था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमले के प्रकार और इसमें इस्तेमाल विस्फोटक की मात्रा का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण की आवश्यकता होगी।’’ प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोटक आयुध रोधी दल द्वारा जहाज का विश्लेषण पूरा करने के बाद विभिन्न एजेंसियों ने संयुक्त जांच शुरू की। अधिकारी ने बताया कि अरब सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर बढ़ते हमलों के मद्देनजर क्षेत्र में तीन निर्देशित मिसाइल विध्वंसक तैनात किए गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

by UB India News
June 10, 2026
0

भारत की परमाणु रणनीति को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने बड़ा दावा किया है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट...

ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए कॉर्वेट युद्धपोत, 40 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी……

ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए कॉर्वेट युद्धपोत, 40 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी……

by UB India News
June 4, 2026
0

भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत को नई धार देने वाला नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) प्रोजेक्ट जल्द ही अंतिम मंजूरी की...

26 राफेल-मरीन विमानों के लिए फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर

114 राफेल विमानों की खरीद सौदे पर ग्रहण लगने की आशंका …………….

by UB India News
May 18, 2026
0

फ्रांस के साथ 114 राफेल विमानों की खरीद सौदे पर ग्रहण लगने की आशंका जताई जा रही है. इंडियन एयरफोर्स...

भारत ने एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल टेस्ट किया

भारत ने एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल टेस्ट किया

by UB India News
May 11, 2026
0

अपनी सामरिक ताकत को और मजबूती देने के लिए भारत ने एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल टेस्ट कर लिया है।...

Next Post
स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू धर्म को लेकर फिर दिया विवादित बयान

स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू धर्म को लेकर फिर दिया विवादित बयान

अमेरिकी सेना ने इराक में हिजबुल्लाह के 3 ठिकानों पर हमला किया

अमेरिकी सेना ने इराक में हिजबुल्लाह के 3 ठिकानों पर हमला किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend