ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिकी सेना ने इराक में हिजबुल्लाह के 3 ठिकानों पर हमला किया

UB India News by UB India News
December 27, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिकी सेना ने इराक में हिजबुल्लाह के 3 ठिकानों पर हमला किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी सेना ने सोमवार को इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली तीन ठिकानों पर हमले किए हैं. उत्तरी इराक में एक ड्रोन हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों के घायल होने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का आदेश दिया था, जिसके बाद ये हमले किए गए.

ऑस्टिन ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी सैन्य बलों ने इराक में कातेब हिजबुल्लाह और कई समूहों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली तीन ठिकानों पर हमले किए.” उन्होंने कहा, “ये सटीक हमले इराक और सीरिया में अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ ईरानी-प्रायोजित मिलिशिया हमलों का जवाब हैं. कताएब हिजबुल्लाह सरीखे समूहों ने आर्बिल एयर बेस पर हमला किया था.”

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

अमेरिका ने कैसे की हमले की तैयारी?

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने बताया कि सोमवार को आर्बिल एयर बेस पर हुए हमले में अमेरिकी सैनिकों में से एक को गंभीर चोटें आईं थीं. इस हमले की जिम्मेदारी ईरान समर्थित मिलिशिया कताइब हिजबुल्लाह ने ली थी.

सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति को क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान इस हमले की जानकारी दी गई.बाइडेन ने तुरंत इस हमले का जवाब देने को कहा और तैयारी शुरू की गई.

ईराक में कताइब हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले के लिए लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की टीम ने तीन ठिकानों पर हमले की योजना बनाई.

अमेरिका ने हमले के पीछे ईरान का बताया हाथ

अमेरिका ने ईरान को आर्बिल एयर बेस पर हमले का जिम्मेदार बताया है.अमेरिका ने कहा कि ईरान ने हमास को प्रशिक्षित किया है और उसके कई ग्रुप को मध्य पूर्व में अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया है.

अमेरिकी सेना ने इराक पर आखिर क्यों किया हमला?

अमेरिकी सेना ने हिज्बुल्लाह और उससे संबंधित गुटों के तीन ठिकानों को निशाना बनाया है. अमेरिका ने ये हमले इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा किए जा रहे हमलों के जवाब में किया है. दरअसल ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह ने इरबिल एयरबेस पर रविवार को हमला किया गया था, जिसमें तीन अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे. व्हाइट हाउस की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि ये हमला ड्रोन से किया गया और इसके लिए सीधे तौर पर ईरान ज़िम्मेदार ठहराया गया है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इराक़ के ठिकानों पर हमले का निर्देश दिया.

अमेरिका की तरफ़ से जारी बयान में साफ़ कहा गया है कि अगर अमेरिकी सैनिकों और बेस पर हमले जारी रहे तो अमेरिका उसका माकूल जवाब देगा. बता दें कि मध्य अक्टूबर से अब तक इराक़ और सीरिया में अमेरिकी सेना को निशाना बनाकर अब तक 100 से अधिक हमले हो चुके हैं. ⁠22 दिसंबर तक जो 102 हमले हुए थे, उनमें 47 इराक़ में और 55 सीरिया में हुए थे. इन हमलों में ड्रोन, राकेट, मोर्टार और कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल तक का प्रयोग किया गया. हालांकि अधिकतर हमले निशाने तक नहीं पहुंचे या फिर उनको निशाने तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया गया.

इन हमलों में 70 के क़रीब अमेरिका सैनिकों के मामूली रुप से घायल होने की ख़बर आ चुकी है. इज़रायल पर हमास के 7 अक्टूबर के आतंकी हमले के बाद इज़रायल-ग़ाज़ा पर सैन्य कार्रवाई कर रहा है. दरअसल इजरायल को अमेरिका पूरा सहयोग दे रहा है. इसी वजह से हिज्बुल्लाह इज़रायल के साथ साथ अमेरिका के इराक़ और सीरिया स्थिति सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है. इस बीच इज़रायल ने भी सीरिया की राजधानी डेमास्कस पर हमला किया है.  सोमवार को किए गए इस हमले में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक वरिष्ठ सलाहकार सैय्यद राज़ी मौसवी की मौत हो गई. मौसवी सीरिया में ईरान रिवोल्यूशनली गार्ड के टॉप कमांडरों में शामिल थे. ज़ाहिर है कि एक तरफ़ अमेरिका तो दूसरी तरफ़ इज़रायल ईरान और उसके समर्थित गुटों को निशाने पर ले रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
फ्रांस में चार दिनों तक फंसे रहे विमान ने 276 यात्रियों के साथ मुंबई में की लैंडिंग

फ्रांस में चार दिनों तक फंसे रहे विमान ने 276 यात्रियों के साथ मुंबई में की लैंडिंग

ऑपरेशन अनंतनाग’ पांचवें दिन भी जारी, सेना ने पहाड़ी वाले क्षेत्र में रॉकेट लॉन्चर से हमला किया

पुंछ आतंकी हमले पर बड़ा खुलासा, सामने आया पाक-चीन कनेक्शन, ड्रैगन का मकसद खतरनाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend