ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुंछ आतंकी हमले पर बड़ा खुलासा, सामने आया पाक-चीन कनेक्शन, ड्रैगन का मकसद खतरनाक

UB India News by UB India News
December 27, 2023
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
ऑपरेशन अनंतनाग’ पांचवें दिन भी जारी, सेना ने पहाड़ी वाले क्षेत्र में रॉकेट लॉन्चर से हमला किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर के पुंछ आतंकी हमले में पाकिस्तान-चीन गठजोड़ की बड़ी भूमिका का खुलासा हुआ है. खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, पीएएफएफ और टीआरएफ जैसे पाकिस्तानी शैडो आतंकी संगठन जम्मू में आतंकी हमले के दौरान चीनी हथियारों, बॉडी सूट, कैमरे और कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले 1 साल में 3 बड़े आतंकी हमले हुए हैं, जिसमें यह पाकिस्तान-चीन गठजोड़ उजागर हुआ है. जब भी आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश करते हैं, चीनी तकनीक से बनी स्नाइपर गन का इस्तेमाल भारतीय जवानों पर पाकिस्तान की तरफ से किया जाता है. नवंबर के महीने में भी चीनी तकनीक से बनी स्नाइपर गन के जरिए ही जम्मू सीमा पर भारतीय सुरक्षाबल को निशाना बनाया गया था.

खुफिया एजेंसी के मुताबिक, इस साल हुए तीन बड़े हमले में पीएएफएफ और टीआरएफ ने जो तस्वीर जारी कर दावा किया है वो चीनी तकनीक से बने कैमरे से ली गई है और उन्हें चीनी तकनीक एडिट से मार्फ भी किया गया है. यही नहीं, इनस्क्रिप्टेड मैसेजिंग डिवाइस, जिसके जरिये आतंकी आपस में संवाद करते हैं, वह भी चीन की मैसेजिंग डिवाइस है. ये सभी बातें खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आई हैं.

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

दरअसल, पाकिस्तानी सेना चीन से हथियार, कैमरा और कम्युनिकेशन डिवाइस की सप्लाई लगातार लेती रहती है, लेकिन पाकिस्तान की सेना इन्हें अपने इस्तेमाल की बजाय पीओके के आतंकी संगठनों को मुहैया करवाती है, जिसका इस्तेमाल ये आतंकवादी संगठन भारत में घुसपैठ और ऐसी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते हैं. खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, चीन भी यही चाहता है कि मजबूत चीनी हथियारों और तकनीक से लैस भारत में घुसपैठ कर चुके आतंकियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुरक्षाबलों का इस्तेमाल हो, जिसमें सेना और अर्धसैनिक बल भी शामिल हों.

चीन को यह उम्मीद है कि उसके ऐसा करने से भारत और भारतीय सेना का लद्दाख सीमा से ध्यान हटेगा और उसकी हरकतें जम्मू-कश्मीर में बढ़ जाएंगी क्योंकि लद्दाख के संसाधन का इस्तेमाल जम्मू में आतंकी गतिविधियों को काबू पाने में लगाया जाएगा. मगर भारतीय सुरक्षा तंत्र ने चीन की इस कोशिश को पिछले दो सालों में लगातार नाकाम किया है. जम्मू और लद्दाख दोनों ही फ्रंट पर पाकिस्तान और चीन की हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है और उन्हें लगातार मुंह की खानी पड़ी है.

इसके अलावा चीन पाकिस्तानी सेना को ड्रोन, हैंड ग्रेनेड और अन्य चीनी हथियार भी भेज रहा है लेकिन इसका इस्तेमाल जम्मू हमले में आतंकी गुटों ने किया है, जिसके सबूत बराबर सुरक्षा एजेंसियों को मिलते रहे हैं. चीन और पाक के इस गठजोड़ को नाकाम करने के लिए बनाई गई सिक्योरिटी ग्रिड लगातार पुख्ता रणनीति बना रही है. बता दें कि बीते गुरुवार को पुंछ में आतंकवादियों ने भारतीय सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया था, जिसमें चार जवान शहीद हो गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज ,नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने का इंतजार

आज नौसेना में शामिल होगा INS इंफाल

आज नौसेना में शामिल होगा INS इंफाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend