ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी, क्या अब पैसा लगाना सही, चुनाव से पहले कहीं गिर तो नहीं जाएगा बाजार?

UB India News by UB India News
May 3, 2024
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार में उत्साह बरकरार, ओपनिंग हुई मजबूत, सेंसेक्स में 290 अंकों की तेजी निफ्टी 19300 के पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले 3 महीनों से शेयर बाजार में जारी तेजी का सिलसिला मई में भी बने रहने की संभावना है. इसका कारण आर्थिक वृद्धि के बेहतर रहने की उम्मीद के साथ आम चुनावों में मौजूदा सरकार के दोबारा से सत्ता में आने की संभावना और घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी के साथ निवेशकों की धारणा का सकारात्मक होना है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है. इस साल जनवरी में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 0.67 प्रतिशत नीचे आया था. हालांकि, फरवरी के बाद से बाजार में तेजी का सिलसिला बना हुआ है. इस दौरान बीएसई मानक सूचकांक सेंसेक्स 1.04 प्रतिशत चढ़ा जबकि मार्च में इसमें 1.58 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई. अप्रैल में, सूचकांक 1.12 प्रतिशत चढ़ा.

मास्टर कैपिटल सर्विस लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. इसका एक प्रमुख कारण घरेलू संस्थागत निवेश्कों के साथ व्यक्तिगत निवेशकों दोनों की मजबूत भागीदारी है.’’]

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

इस वजह से बाजार में तेजी बने रहने की संभावना
उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में अगर शेष कंपनियों के वित्तीय परिणाम सकारात्मक रहते हैं तो बाजार में तेजी की भावना बने रहने की उम्मीद है.’’ नंदा ने कहा, ‘‘अगर पश्चिम एशिया में तनाव कम होता है, कंपनियों के वित्तीय परिणाम अच्छे रहते हैं और चीनी अर्थव्यवस्था में मजबूती दिखती है तो बाजार धारणा मजबूत बने रहने की संभावना है. उन्होंने कहा, ‘‘बाजार विभिन्न कारणों से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है. सबसे पहले, भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती के साथ सकारात्मक बाजार भावना ने निवेशकों के भरोसे को बढ़ाया है.’’

बीएसई सेंसेक्स इस साल नौ अप्रैल को कारोबार के दौरान 75,124.28 अंक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. सूचकांक ने उसी दिन पहली बार ऐतिहासिक 75,000 अंक के स्तर को पार किया. सेंसेक्स 10 अप्रैल को पहली बार 75,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण आठ अप्रैल को पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया. वर्तमान में, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,06,55,851.94 करोड़ रुपये (4,900 अरब डॉलर) है.

क्या बाजार से बनानी चाहिए अब दूरी
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के प्रबंध निदेशक सुनील न्याति ने कहा, ‘‘इस साल की शुरुआत से उच्च मूल्यांकन को लेकर चिंताओं के बावजूद मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में तेजी जारी है. इसका कारण संभवतः पर्याप्त घरेलू नकदी और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए दृष्टिकोण का सकारात्मक होना है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘छोटी कंपनियों का यह बेहतर प्रदर्शन वैश्विक स्तर पर पिछले बड़े बाजारों में देखे गए रुझान को बताता है. इससे पता चलता है कि भारतीय बाजार भी संभवत: विकास के उसी चरण में है.’’

यह पूछे जाने पर कि क्या इस वर्ष मई में बेचें और दूर चले जाएं की रणनीति लागू होगी, हेज फंड हेडोनोवा में सीआईओ (मुख्य निवेश अधिकारी) सुमन बनर्जी ने कहा, ‘‘ऐतिहासिक आंकड़ों पर विचार करते हुए, यह स्पष्ट है कि पारंपरिक रूप से ‘मई में बेचें और दूर चले जाएं’ की रणनीति बाजार की मौजूदा स्थिति और खासकर आम चुनावों को देखते हुए सच नहीं हो सकती है.’’ रणनीति के अनुसार एक निवेशक मई में अपने शेयर बेचता है और आमतौर पर अस्थिर माने जाने वाले मई से अक्टूबर के दौरान निवेश से बचता है. फिर नवंबर में इक्विटी शेयर बाजार में वापस आ जाता है.

न्याति ने कहा कि अब ‘मई में बेचें और बाजार से दूर रहें’ कहावत पुरानी हो चुकी है. आंकड़े इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि ब्याज दर में कटौती में देरी और अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बढ़ने के बावजूद बाजार में तेजी बनी रहेगी. हमारी मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था के साथ कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम स्थिति को संतुलित बना रहे हैं. इसके अलावा, वर्तमान सरकार के मौजूदा चुनाव में फिर से सत्ता में लौटाने की संभावना भी बाजार में गति बनाये हुए हैं.’’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
रूडी ट्रेंड पायलट, सभी को हवा में उड़ा देंगे

रूडी ट्रेंड पायलट, सभी को हवा में उड़ा देंगे

चिराग पासवान बोले- पापा की कमी खल रही है, लेकिन…

चिराग पासवान बोले- पापा की कमी खल रही है, लेकिन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend