ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू को सोना का मुकुट पहनाना भी अखिलेश को महंगा पड़ा!

UB India News by UB India News
December 18, 2023
in कांग्रेस, जदयू, पटना
0
लालू को सोना का मुकुट पहनाना भी अखिलेश को महंगा पड़ा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यह सच है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बीच ‘सांड और भैंसा’ वाली लड़ाई है। यह कोई गठबंधन राजनीति के प्रारंभ से नहीं है। परंतु मंत्रिमंडल विस्तार पर नीतीश कुमार की रहस्यमय चुप्पी के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह की नाराजगी बढ़ती चली गई। और इस बार तो नीतीश कुमार के पीएम मैटेरियल को ही एक तरह से ना कह दिया। दरअसल, पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में प्रदेश कांग्रेस अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं इसकी परीक्षा कहां हुई और कहां से नंबर मिल रहा है, और कौन नंबर दे रहा है। हालांकि नीतीश कुमार एक बड़े लीडर हैं, इसमें कोई शक नहीं है। रही गठबंधन का संयोजक कौन होगा, तो यह सब मीटिंग में तय होता है। कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में तय होगा कौन लीडर बनेंगे, कौन नही होंगे। 19 दिसंबर को बैठक होने वाली है। इस बैठक में सीएम नीतीश, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित 25 दलों के सभी नेता जाएंगे। यह बैठक हर दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

मंत्रिमंडल विस्तार और अखिलेश की नाराजगी

महागठबंधन की सरकार बनने तक तो सब कुछ सही था। परेशानी बढ़ी तो वह समय था मंत्रिमंडल विस्तार का। कई बार नीतीश कुमार और अखिलेश सिंह में बात हुई। पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नीतीश कुमार ने गच्चा दे दिया, तब वे पहली बार नाराज हुए। पर राहुल गांधी के भी आग्रह को बड़े ही नाटकीय ढंग से नीतीश कुमार ने पहले तो हामी भरी लेकिन राहुल गांधी के आंखो से ओझल होते हुए ही नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार को ना ही कर दिया। तबसे नीतीश कुमार और अखिलेश सिंह के बीच ‘सांड-भैसा’ वाली लड़ाई शुरू हो गई।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

नीतीश पर लगा कांग्रेस को दो फाड़ करने का आरोप

दरअसल अखिलेश सिंह की सबसे बड़ी तकलीफ इस बात की है कि कांग्रेस के भीतर ही नीतीश कुमार को पीएम बनाने की आवाज उठा दी। कहा जाता है कि अखिलेश सिंह को हिसुआ विधायक नीतू सिंह और बक्सर विधायक के द्वारा पीएम के रूप में प्रोजेक्ट कर कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी के विरोध में आवाज उठाने का जिम्मेवार जदयू के कुछ वरीय नेताओं को माना गया है। बक्सर विधायक सुनील तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगे तो ज्यादा बेहतर परिणाम आएगा। इसमें कोई दो राय नहीं कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा तो बेहतर परिणाम आयेगा। वहीं नवादा जिले के हिसुआ से कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने कहा था कि पार्टी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। मेरा तो विश्‍वास है कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और इंडिया गठबंधन का नेतृत्व नीतीश कुमार को सौंप देना चाहिए। नीतीश कुमार लगातार बिहार में हर क्षेत्र में अच्छे काम कर रहे हैं। इंडिया अगर नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़े तो बेहतर होगा।

लालू को सोना का मुकुट पहनाना भी अखिलेश को महंगा पड़ा!

श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाना और सोना का मुकुट पहनाना भी अखिलेश सिंह को महंगा पड़ा। तब राजनीतिक जगत में यह चर्चा चली कि कांग्रेस और राजद मिलकर जदयू को अलग-थलग करना चाहती हैं। इस कार्यक्रम से नीतीश कुमार को दूर करना अखिलेश सिंह के लिए भरी पड़ गया। याद होगा तब इस घटना के बाद नीतीश कुमार ने पांच राज्यों के चुनाव के दौरान आरोप लगाया था कि कांग्रेस गठबंधन के प्रति गंभीर नहीं है। उनका ध्यान सिर्फ पांच राज्यों के चुनाव पर केंद्रित है। इस पर पलटवार करते अखिलेश सिंह ने तब भी नीतीश कुमार के विरुद्ध मोर्चा खोलते कहा था कि नीतीश कुमार काफी हड़बड़ी में हैं। वे चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी को तुरंत सत्ता की कुर्सी से हटा दें। ऐसा थोड़े होता है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव होने के पहले तक जनता ने मैंडेट दिया है, तो वे रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
विपक्ष की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी: शरद पवार

I.N.D.I.A. की बैठक में उठ सकती है नेतृत्व परिवर्तन की मांग !

क्या संसद में फिर कोई बड़ा फैसला लेगी मोदी सरकार? लोकसभा में सभी सांसदों को हाजिर रहने का आदेश

लोकसभा से 33 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, 3 पर विशेषाधिकार कमेटी की रिपोर्ट आने तक एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend