ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेंटागन से बड़ी ऑफिस बिल्डिंग सूरत डायमंड बोर्स (SDB) बिल्डिंग का किया उद्घाटन

UB India News by UB India News
December 18, 2023
in कारोबार
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेंटागन से बड़ी ऑफिस बिल्डिंग सूरत डायमंड बोर्स (SDB) बिल्डिंग का किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी, 17 दिसंबर को गुजरात में बने सूरत डायमंड बोर्स (SDB) बिल्डिंग का इनॉगरेशन किया। ये सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड और अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन से बड़ी ऑफिस बिल्डिंग है। इसमें 4500 से अधिक दफ्तर हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने सूरत एयरपोर्ट पर नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल का उद्घाटन किया और रोड शो भी किया।

सूरत डायमंड बोर्स को 3,500 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन फरवरी 2015 में शुरू हुआ था। अप्रैल 2022 में इसका काम पूरा हुआ। SDB को सूरत की डायमंड इंडस्ट्री ने मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग दोनों के लिए वन-स्टॉप हब के रूप में स्थापित किया है। सूरत दुनिया के 92% नेचुरल डायमंड की मैन्युफैक्चरिंग करता है।

RELATED POSTS

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

 बता दें कि टर्मिनल की क्षमता को बढ़ाकर इसे 3000 यात्रियों तक करने का प्रावधान है. इस टर्मिनल की वार्षिक प्रबंधन क्षमता 55 लाख यात्रियों तक बढ़ रही है. गौरतलब है कि सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नई बनी इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को पीक आवर्स के दौरान 1200 घरेलू और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की क्षमता के लिए डिजाइन किया गया है.

जानिए नई टर्मिनल बिल्डिंग की खासियत

बता दें कि सूरत एयरपोर्ट की नई इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग को शहर की संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. टर्मिनल बिल्डिंग के आगे वाले हिस्से पर सूरत शहर के ‘रांदेर’ क्षेत्र के पुराने घरों की समृद्ध और पारंपरिक लकड़ी के काम की झलक देखने को मिलेगी. जिससे यहां आने वाले यात्रियों को शहर में पारंपरिक अनुभव की अनुभूति हो. एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को GRIHA IV मॉडल के तहत विकसित किया गया है. जिसमें डबल इंसुलेटेड रूफिंग सिस्टम के साथ-साथ ऊर्जा बचाने के लिए कैनोपी का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही कम गर्मी बढ़ाने वाली डबल ग्लेजिंग यूनिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सोलर पावर प्लांट जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस बिल्डिंग का नाम
इस साल अगस्त में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस बिल्डिंग का नाम दर्ज हुआ था। यह इमारत 35.54 एकड़ में फैली है। इसका बिल्ड अप एरिया 67 लाख वर्ग फीट है। इससे पहले दुनिया का सबसे बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स का रिकॉर्ड अमेरिका के पेंटागन के नाम था। पेंटागन का बिल्ड अप एरिया 65 लाख वर्ग फीट है।

सूरत में बने इस मेगास्ट्रक्चर में 9 ग्राउंड टावर और 15 मंजिल हैं। नौ रेक्टेंगुलर टावर एक सेंट्रल स्पाइन से जुड़े हुए हैं। इसमें 300 वर्ग फीट से 1 लाख वर्ग फीट तक के 4,500 से ज्यादा ऑफिस स्पेस हैं। इस इमारत को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) से प्लैटिनम रैंकिंग मिली है।

ऑफिसेज के अलावा, डायमंड बोर्स कैंपस में सेफ डिपॉजिट वॉल्ट, कॉन्फ्रेंस हॉल, मल्टिपर्पज हॉल, रेस्तरां, बैंक, कस्टम्स क्लीयरेंस हाउसेज, कन्वेंशन सेंटर, एग्जिबिशन सेंटर्स, ट्रेनिंग सेंटर्स, एंटरटेनमेंट एरियाज और क्लब जैसी सुविधाएं हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कई डायमंड ट्रेडिंग कंपनियों ने यहां अपने ऑफिस शुरू कर दिए हैं।

सूरत डायमंड बोर्स बनाने के 4 बड़े कारण है:

  • भारत से डायमंड, जेम्स एंड ज्वेलरी के इंपोर्ट, एक्सपोर्ट और ट्रेडिंग को बढ़ावा देना।
  • डायमंड की मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेड्रिंग करने वालों को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देना।
  • कटिंग, पॉलिशिंग और प्रोसेसिंग सहित डायमंड, जेम्स एंड ज्वेलरी से जुड़े बिजनेस को बढ़ाना।
  • भारत को दुनिया में एक मॉडर्न डायमंड, जेम्स एंड ज्वेलरी मार्केट के रूप में विकसित करना।
  • इस बिल्डिंग को 65,000 से ज्यादा डायमंड एक्सपर्ट्स का कन्वीनियंट हब बनाने का लक्ष्य है।

दिल्ली बेस्ड आर्किटेक्ट ने डिजाइन की है बिल्डिंग
इस बिल्डिंग को दिल्ली बेस्ड आर्किटेक्ट सोनाली और मनित रस्तोगी और उनकी फर्म मॉर्फोजेनेसिस ने डिजाइन किया है। मनित रस्तोगी ने बिल्डिंग के स्ट्रक्चर और इस बनाने की चुनौती पर कहा- बिल्डिंग को बनाने की सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि एक ऐसी इमारत कैसे डिजाइन की जाए जिसमें लगभग 65,000 लोग आ-जा सकें।

65,000 लोग एक फुटबॉल स्टेडियम की तरह हैं। ये हाई सिक्योरिटी जोन भी है। इसके सभी ऑक्यूपेंट एक ही समय में इमारत के अंदर और बाहर आएंगे। इसीलिए वर्टेब्रा के शेप की बिल्डिंग बनाई गई है। रीढ़ की हड्डी छोटी हड्डियों की एक सीरीज से बनी होती है जिन्हें वर्टेब्रा कहा जाता है। इसी तरह यह बिल्डिंग भी एक दूसरे से जुड़ी हुई है।

अब इस बिल्डिंग की तस्वीरें…

सूरत डायमंड बोर्स एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है, जिसे कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत बनाया गया है।
सूरत डायमंड बोर्स एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है, जिसे कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत बनाया गया है।
इसे हीरा व्यापार केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसका वीडियो पीएम मोदी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर चुके हैं।
इसे हीरा व्यापार केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसका वीडियो पीएम मोदी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर चुके हैं।
9 टावर और 15 मंजिलों वाली डायमंड बोर्स दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड बिल्डिंग है, जो पेंटागन से भी बड़ी है।
9 टावर और 15 मंजिलों वाली डायमंड बोर्स दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड बिल्डिंग है, जो पेंटागन से भी बड़ी है।
अमेरिका की पेंटागन 65 लाख स्क्वायर फीट में बनी है, जबकि डायमंड बोर्स 67 लाख स्क्वायर फीट में बनी है।
अमेरिका की पेंटागन 65 लाख स्क्वायर फीट में बनी है, जबकि डायमंड बोर्स 67 लाख स्क्वायर फीट में बनी है।
डायमंड बोर्स में देश का सबसे बड़ा रेडियंट कूलिंग प्लांट लगाया गया है। इससे इमारत के अंदर का तापमान बाहर के तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस कम होगा।
डायमंड बोर्स में देश का सबसे बड़ा रेडियंट कूलिंग प्लांट लगाया गया है। इससे इमारत के अंदर का तापमान बाहर के तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस कम होगा।
यहां पॉलिश डायमंड, स्टडेड ज्वेलरी, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर, प्लेटिनम ज्वेलरी समेत हाई वैल्यू गुड्स बड़ी मात्रा मेंखरीदे और बेचे जा सकेंगे।
यहां पॉलिश डायमंड, स्टडेड ज्वेलरी, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर, प्लेटिनम ज्वेलरी समेत हाई वैल्यू गुड्स बड़ी मात्रा मेंखरीदे और बेचे जा सकेंगे।
सूरत की हीरा इंडस्ट्री फिलहाल सालाना 2 लाख करोड़ का बिजनेस करती है। डायमंड बोर्स के जरिए यह बिजनेस 4 लाख करोड़ रुपए के होने की संभावना है।
सूरत की हीरा इंडस्ट्री फिलहाल सालाना 2 लाख करोड़ का बिजनेस करती है। डायमंड बोर्स के जरिए यह बिजनेस 4 लाख करोड़ रुपए के होने की संभावना है।

सूरत एयरपोर्ट पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने आज सूरत एयरपोर्ट पर नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल का उद्घाटन किया। सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नई बनी इंटीग्रेटेड टर्मिनल पीक आवर्स के दौरान 1200 डोमेस्टिक और 600 इंटरनेशनल पैसेंजर्स को संभालने के लिए डिजाइन की गई है। इसके अलावा इसकी एनुअल पैसेंजर हैंडलिंग क्षमता 55 लाख तक बढ़ेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

Next Post
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों के बीच पाकिस्तान के कई इलाकों में इंटरनेट बंद होने की खबर

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों के बीच पाकिस्तान के कई इलाकों में इंटरनेट बंद होने की खबर

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास , वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी……

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास , वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend