ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों के बीच पाकिस्तान के कई इलाकों में इंटरनेट बंद होने की खबर

UB India News by UB India News
December 19, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों के बीच पाकिस्तान के कई इलाकों में इंटरनेट बंद होने की खबर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के मोस्ट वांटेड दुश्मन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दाउद को ज़हर दिए जाने की ख़बर है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने ये बड़ा दावा किया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कराची के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। हालांकि, इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि किसने जहर देने की कोशिश की।

अनजान शख्स के जहर देने का दावा

सोशल मीडिया पर यूजर्स की ओर से दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दावा है कि किसी अनजान शख्स ने उसे जहर दे दिया है। इसके कारण वह अस्पताल में भर्ती है। पाकिस्तान के जीयो टीवी न्यूज ने भी सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं का हवाला देते हुए कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिसे कथित तौर पर गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बाद पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपुष्ट रिपोर्टों में इसकी वजह जहर बताया जा रहा है।

RELATED POSTS

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

2003 में ग्लोबल टेररिस्ट घोषित हुआ

मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। 1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम ही था। धमाको को अंजाम देने के बाद वो भारत छोड़कर दुबई भाग गया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बना लिया। वो अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। उसके खिलाफ भारत में आतंकी हमला, मर्डर, किडनैपिंग, सुपारी हत्या, संगठित अपराध, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं। साल 2003 में उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था। साल 2011 में एफबीआई और फ़ोर्ब्स की एक लिस्ट में उसे दुनिया का तीसरा मोस्ट वांटेड भगोड़ा अपराधी बताया गया था।

D-कंपनी का मुखिया कैसे बना दाऊद?

बता दें कि दाऊद इब्राहिम कासकर का जन्म दिसंबर 1955 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में हुआ था। उसके पिता इब्राहिम कासकर पुलिस कांस्टेबल थे। बाद में दाऊद इब्राहिम का परिवार मुंबई के डोंगरी इलाके में बस गया था। 70 के दशक में दाऊद का नाम मुंबई के अंडरवर्ल्ड में तेजी से उभरने लगा था। पहले वो हाजी मस्तान गैंग में काम करता था। वहीं रहते-रहते उसका प्रभाव बढ़ने लगा। उसके गैंग को लोग D-कंपनी कहने लगे और वो उसका मुखिया माना जाता था।

राजनीतिक सरगर्मियां तेज

पाकिस्तान में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। फरवरी 2023 में यहां चुनाव होने हैं। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इसका एलान भी कर दिया है। वहीं इसी बीच पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप होने की खबर आ रही हैं। वहीं इससे पहले दावा किया गया कि भारत का मोस्टवांटेड अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है। इसके बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं 

हालांकि दाऊद को जहर दिए जाने की खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर उसे जहर दिए जाने की बातें की जा रही हैं। वहीं इसी बीच पाकिस्तान के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद होने की खबरें आने लगीं। इसे कुछ लोगों ने दाऊद वाली खबर से भी जोड़कर देखा। हालांकि बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने यह कदम इमरान खान की होने वाली वर्चुअल रैली को लेकर उठाया था।

रविवार रात को होनी थी इमरान खान की रैली 

जानकारी के अनुसार, रविवार रात को पूरा प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक रैली होने वाली थी। यह रैली वर्चुअल होनी थी। सरकार को आशंका थी कि इससे देश में कई जगह माहौल बिगड़ सकता है। इसलिए इमरान खान की रैली से ठीक पहले इंटरनेट बंद कर दिया गया, जिससे लोग इस रैली से जुड़ ही नहीं पायें। हालांकि कई जगहों पर नेट स्लो किया गया, जिससे इस रैली को स्ट्रीम करने में काफी दिक्कत हुई।

कई शहरों में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म भी बंद 

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रविवार रात आठ बजे के बाद से लाहौर, कराची और इस्लामाबाद समेत कई शहरों में कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करने में दिक्कत हुई। इसके अलावा कई जगहों इंटरनेट ना चलने की भी शिकायत की गई। हालांकि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। हालांकि इसे लेकर सरकार या दूरसंचार विभाग की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास , वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी……

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास , वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी......

कांग्रेस ने ऑनलाइन चंदा जमा करने के लिए शुरू की ‘डोनेट फॉर देश’ मुहिम

कांग्रेस ने ऑनलाइन चंदा जमा करने के लिए शुरू की ‘डोनेट फॉर देश’ मुहिम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend