ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में 15 सांसद पूरे सत्र से निलंबित, लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा

UB India News by UB India News
December 15, 2023
in खास खबर
0
क्या संसद में फिर कोई बड़ा फैसला लेगी मोदी सरकार? लोकसभा में सभी सांसदों को हाजिर रहने का आदेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद की सुरक्षा में चूक के मसले पर विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार (14 दिसंबर) को लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया और गृह मंत्री अमित शाह से बयान देने की मांग की. इस बीच लोकसभा स्पीकर ने हंगामा करने के आरोप में कांग्रेस सदस्यों टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस को शीतकालीन सत्र की बाकी बचे समय से निलंबित कर दिया है.

इसके बाद भी हंगामा नहीं थमा और 9 और सदस्यों को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया. इनमें बेनी बेहनन (कांग्रेस), मोहम्मद जावेद (कांग्रेस), पी आर नटराजन (सीपीआईएम), कनिमोझी (डीएमके), वीके श्रीकंदन (कांग्रेस), के सुब्रमण्यम, एसआर पार्थिबन (डीएमके), एस वेंकटेशन (सीपीआईएम) और मनिकम टैगोर (कांग्रेस) शामिल हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि हम सब सहमत हैं कि कल (बुधवार, 13 दिसंबर) की दुर्भाग्यपूर्ण घटना लोकसभा सदस्यों की सुरक्षा में गंभीर चूक थी और इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है.

उन्होंने कहा, ”इस मुद्दे पर किसी भी सदस्य से राजनीति की अपेक्षा नहीं की जाती, हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा. संसद में सुरक्षा में चूक की इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं और उस समय के लोकसभा अध्यक्षों के निर्देशानुसार कार्यवाही चलाई जाती रही है.”

सांसदों के निलंबन पर JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए आज सांसदों को सस्पेंड किया गया है. सरकार अपनी नाकामी को छिपा रही है.

डेरेक ओब्रायन निलंबित

इससे पहले राज्यसभा से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओब्रायन को निलंबित कर दिया गया. उनके निलंबन को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने राज्यसभा में जमकर हंगामा किया. इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसके बाद फिर 4 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

विपक्ष की मांग

आज सुबह संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले आगे की रणनीति को लेकर विपक्षी दलों की बैठक हुई. इस बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, ”INDIA की पार्टियां मांग कर रही हैं: 1. कल संसद में हुई बेहद गंभीर और ख़तरनाक सुरक्षा चूक पर दोनों सदनों में गृह मंत्री विस्तृत बयान दें और उसके बाद इसपर चर्चा हो.”

उन्होंने आगे कहा, ”घुसपैठ करने वालों को विजिटर पास दिलवाने वाले BJP सांसद प्रताप सिम्हा के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई हो. मोदी सरकार द्वारा इन पूरी तरह से वैध और उचित मांगों को मानने से इंकार करने के कारण आज सुबह लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित हो गई.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ ,पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ ,पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में 2 लोग और हिरासत में लिए गए, वारदात में इस शख्स का था बड़ा रोल

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में 2 लोग और हिरासत में लिए गए, वारदात में इस शख्स का था बड़ा रोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend