संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बुधवार यानी 13 दिसंबर को संसद पर कायराना आतंकवादी हमले की बरसी है। 2001 में 13 दिसंबर की सुबह आतंक का काला साया देश के लोकतंत्र की दहलीज तक आ पहुंचा था। पांच आतंकवादियों ने संसद भवन (अब संविधान भवन) की सुरक्षा में सेंध लगा दी थी। वे भीतर घुस आए थे मगर उनके कदम लोकतंत्र के मंदिर को अपवित्र कर पाते, उससे पहले ही सुरक्षा बलों ने उन्हें ढेर कर दिया। हमले में दिल्ली पुलिस के छह जवान, संसद के दो सुरक्षाकर्मी और एक माली मारे गए थे। उन्हें आज सभी सांसदों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।
संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दो युवक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में घुस गए। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जब कूदे तो सांसदों को धुआं उठता दिखाई दिया।
बताया जा रहा है कि जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है। दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे। संसद पर आज आतंकी हमले की 22वीं बरसी है।
किसने क्या बताया?
- कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, अचानक दो लोग विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे। दोनों की उम्र करीब 20 साल है। ये लोग कनस्तर लिए हुए थे। इन कनस्तरों में पीले रंग की गैस निकल रही थी। दोनों में से एक व्यक्ति दौड़कर स्पीकर की चेयर के सामने पहुंच गया था। वे कोई नारे लगा रहे थे। आशंका है कि ये गैस जहरीली हो सकती है। 13 दिसंबर 2001 के बाद ये फिर संसद की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला है।
- अधीर रंजन चौधरी- दो लोग गैलरी से कूदे। उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और फिर सुरक्षा अधिकारियों ने बाहर कर दिया। यह सुरक्षा में चूक तब हुई है, जब संसद हमले की 22वीं बरसी है।
संसद हमले की बरसी पर क्या कोई साजिश थी?
-
गैलरी में बैठा था ‘सनकी’नई संसद में सुरक्षा से खिलवाड़ का यह पहला मामला है।लोकसभा में गैलरी से कूदे दो युवकआज लोकसभा में तब अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब दर्शक दीर्घा में बैठे दो युवक ऊपर से कूद गए। दोनों युवकों ने सदन में एक बेंच से दूसरी बेंच की तरफ भागते-दौड़ते रहे। सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ना चाह रहे थे तो दोनों युवक हाथ नहीं आ रहे थे। इस बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।https://twitter.com/AHindinews/status/1734845932263678294?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1734845932263678294%7Ctwgr%5E7c4c88534c710ea861fb4891e24171789527fdb2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Findia%2Fsansad-live-updates-today-winter-session-lok-sabha-rajya-sabha-2001-parliament-terror-attack-anniversary%2Fliveblog%2F105946513.cms