ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र में संघर्षविराम प्रस्ताव पारित

UB India News by UB India News
December 14, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र में संघर्षविराम प्रस्ताव पारित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र में संघर्षविराम प्रस्ताव पारित हुआ है। प्रस्ताव पर मतदान से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्राइली राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों से हमास के प्रमुख को फोन करने की अपील की। इस्राइली राजदूत गिलाद एर्दान ने याह्या सिनवार के कार्यालय का फोन नंबर लिखा हुआ पोस्टर भी दिखाया। उन्होंने महासभा के सदस्यों से कहा, अगर सदस्य देश वास्तव में युद्धविराम की परवाह करते हैं तो याह्या सिनवार को फोन करें।

इस बैठक में तत्काल संघर्षविराम के लिए प्रस्ताव पेश किया गया। यह प्रस्ताव पारित हो गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 153 देशों ने वोट किया। इनमें भारत भी शामिल है। सभी ने अपना वोट देकर गाजा में संघर्षविराम के पक्ष में अपनी राय जताई। इस प्रस्ताव का 10 देशों ने विरोध किया। वहीं 23 सदस्य देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

इन देशों ने संघर्षविराम के विरोध में किया मतदान

युद्धविराम प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने वाले देशों अमेरिका, ऑस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक, ग्वाटेमाला, इजराइल, लाइबेरिया, माइक्रोनेशिया, नाउरू, पापुआ न्यू गिनी और पराग्वे शामिल हैं। इससे पहले, मिस्र के राजदूत अब्देल खालेक महमूद ने गाजा में युद्धविराम के लिए यूएन महासभा में प्रस्ताव पेश किया। मिस्र ने अपने प्रस्ताव में पिछले सप्ताह सुरक्षा परिषद में युद्धविराम के आह्वान पर अमेरिका के वीटो की निंदा की। महमूद ने कहा कि संघर्षविराम के आह्वान में यह प्रस्ताव बहुत स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह मानवीय आधार पर युद्धविराम मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का गलत उपयोग किया गया था, जबकि इसे 100 से अधिक सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त था।

भारत की ओर से रुचिरा कंबोज ने रखा पक्ष

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत ने यूएन महासभा द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है। कंबोज ने कहा कि महासभा में जिस स्थिति पर विचार-विमर्श किया जा रहा है, उसके कई आयाम हैं। 7 अक्टूबर को इजराइल पर आतंकवादी हमला हुआ और कई लोगों को बंधक बनाया गया, जो चिंता की बात है। उन्होंने आगे कहा कि गाजा में बहुत बड़ा मानवीय संकट पैदा हुआ है। बड़े पैमाने पर नागरिकों की जानें गई हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

सभी परिस्थितियों में अंतरराराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने का मुद्दा है। साथ ही लंबे समय से चले आ रहे फिलिस्तीन मसले का एक शांतिपूर्ण और स्थायी दो-राज्य समाधान खोजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत वर्तमान में क्षेत्र के सामने मौजूद कई चुनौतियों के समाधान के लिए साझा प्रयास में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की एकता का स्वागत करता है।

‘एकतरफा’ प्रस्ताव का समर्थन नहीं

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि अमेरिका युद्धविराम प्रस्ताव से सहमत नहीं है। हम सिर्फ गाजा में गंभीर मानव संकट और मानव नरसंहार न हो, इस बात से सहमत हैं। साथ ही उन्होंने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए क्रूर हमलों की निंदा के लिए एक संशोधन का प्रस्ताव रखा। अमेरिकी दूत ने युद्ध के लिए सीधे तौर पर हमास को दोषी ठहराया।

इजराइल ने प्रस्ताव को किया खारिज

यूएन में इजराइली राजदूत गिलाद अर्दान ने कहा कि गाजा में युद्धविराम हमास के आतंकवादी एजेंडे को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा है कि युद्ध रोकने से केवल हमास को फायदा होगा। इसी बीच यूएनजीए अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने कहा कि गाजा में हिंसा रुकनी चाहिए। फ्रांसिस ने कहा कि गाजा में नागरिकों पर हमले हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून दोनों का गंभीर उल्लंघन हुआ है।

याह्या सिनवार से बात करें युद्धविराम के समर्थक देश
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को (अमेरिकी समय)  गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग वाला प्रस्ताव पारित हुआ। इसके समर्थन में 153 देशों ने मतदान किया। हालांकि, प्रस्ताव का विरोध करते हुए संयुक्त राष्ट्र में इस्राइली दूत एर्दान ने कहा, स्थायी युद्धविराम तभी होगा जब फलस्तीनी समूह- हमास अपने हथियार सौंप कर सरेंडर करेगा। उन्होंने कहा, अगर संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल देश वास्तविक युद्धविराम चाहते हैं तो गाजा में हमास के दफ्तरों में फोन कर संगठन के प्रमुख याह्या सिनवार से बात करें।

हमास हथियार डाले, बंधकों की रिहाई भी जरूरी
एर्दान ने कहा, युद्धविराम का समर्थन कर रहे सदस्यों को सिनवार को बताना चाहिए कि जब हमास अपने हथियार डाल देगा, आतंकी वारदात पर पूरी तरह खत्म होंगे और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई हो जाएगी तभी वास्तविक युद्धविराम होगा। यह संघर्षविराम हमेशा जारी रहेगा।

पोस्टर पर दिखाया हमास के कार्यालय का फोन नंबर
उन्होंने युद्धविराम के प्रस्ताव और समर्थन पर आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा,  ऐसा करने के बाद कोई कैसे खुद से नजरें मिला सकता है। एक ऐसे प्रस्ताव का कोई कैसे समर्थन कर सकता है जिसमें हमास की निंदा नहीं की गई है। प्रस्ताव में हमास के नाम का उल्लेख तक नहीं है। इन सबके बावजूद उनके पास एक विचार है। यदि UNGA के सदस्य देश वास्तविक रूप से युद्धविराम चाहते हैं, तो गाजा में हमास के कार्यालय का फोन नंबर सही पता है। सभी सदस्य कॉल कर याह्या सिनवार को हथियार डालने को कह सकते हैं।

UNGA में युद्धविराम का प्रस्ताव ‘पक्षपाती राजनीतिक बहुमत’?
इस्राइली राजदूत ने कहा, कागज का कोई भी टुकड़ा, विशेष रूप से पक्षपाती राजनीतिक बहुमत की मदद से पारित प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया जा सकता। उन्होंने साफ किया कि इस्राइल के विनाश का मंसूबा पालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से उनका देश पीछे नहीं हटेगा। दुनिया की कोई ताकत इस्राइल को खुद का बचाव करने से नहीं रोक सकती।

संयुक्त राष्ट्र में 10 देशों ने विरोध में मतदान किया
बता दें कि युद्धविराम के प्रस्ताव पर भारत समेत 153 देशों ने समर्थन किया। 10 सदस्य देशों ने विरोध में मतदान किया, जबकि 23 देशों ने मतदान नहीं किया। प्रस्ताव का विरोध करने वाले देशों में अमेरिका, इस्राइल, ऑस्ट्रिया, चेकिया, ग्वाटेमाला, लाइबेरिया, माइक्रोनेशिया, नाउरू, पापुआ न्यू गिनी और पैराग्वे हैं।

गाजा में युद्ध की विभीषिका, 18 हजार से अधिक की मौत, 50 हजार से घायल
बता दें कि याह्या सिनवार को युद्धग्रस्त गाजा पट्टी पर हमास का नेता माना जाता है। सात अक्तूबर को हुए हमलों के बाद इस्राइल ने सिनवार को पकड़ने के साथ-साथ हमास को नेस्तनाबूंद करने की कसम खाई है। बीते दो महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में अब तक 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए सीएम की ताजपोशी , पीएम मोदी दोनों समारोह में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए सीएम की ताजपोशी , पीएम मोदी दोनों समारोह में होंगे शामिल

24 को पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दिया तोहफा, उधमपुर से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend