ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दिया तोहफा, उधमपुर से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला

UB India News by UB India News
December 14, 2023
in खास खबर, परिवहन
0
24 को पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को बड़ी सौगात दी है और अब केंद्र शासित प्रदेश में भी वंदे भारत ट्रेन चलेगी. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को तोहफा देते हुए उधमपुर से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उधमपुर-श्रीनगर बारामुला रेल लिंक परियोजना पर अब वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी.

दरअसल, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के निवासियों को एक उपहार के रूप में केंद्र सरकार ने उधमपुर श्रीनगर बारामूला मार्ग पर 49वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आवंटित की है. जैसे ही जम्मू और बारामूला के बीच रेलवे लिंक बनकर तैयार हो जाएगा तो वंदे भारत ट्रेन बारामूला को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ देगी.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

उधमपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार जताया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक के लिए 49वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी को धन्यवाद. आने वाले समय में यह निश्चित रूप से इस क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर साबित होगा.’

बता दें कि भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने लॉन्च के समय से ही खासी चर्चा में है. यह देश की पहली इंजनलेस ट्रेन भी है, जो कि पूरी तरह से स्वदेशी है. इन ट्रेनों की रफ्तार 160 kmph तक है और इस ट्रेन में पैसेंजर्स की सुविधा के लिए हर सामान मौजूद है. अभी कुल 7 रूट पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है. देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी, 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी, तब से निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के चार और उन्नत संस्करण लॉन्च किए गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
Mahadev Betting App: इंटरपोल के नोटिस पर मालिक रवि उप्पल दुबई में दबोचा गया; भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में ED

Mahadev Betting App: इंटरपोल के नोटिस पर मालिक रवि उप्पल दुबई में दबोचा गया; भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में ED

मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने सीएम, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम की शपथ ली

मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने सीएम, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम की शपथ ली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend