ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Mahadev Betting App: इंटरपोल के नोटिस पर मालिक रवि उप्पल दुबई में दबोचा गया; भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में ED

UB India News by UB India News
December 14, 2023
in अपराध, खास खबर
0
Mahadev Betting App: इंटरपोल के नोटिस पर मालिक रवि उप्पल दुबई में दबोचा गया; भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में ED
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया गया है। करोड़ों रुपये के इस घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) महादेव एप के मालिक रवि उप्पल को भारत प्रत्यर्पित कराने के प्रयास कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रवि उप्पल महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के दो मुख्य मालिकों में से एक है। ईडी के आदेश पर रवि के खिलाफ इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया था। इसी आधार पर दुबई पुलिस ने रवि को हिरासत में लिया है।

छत्तीसगढ़ और मुंबई पुलिस के साथ ईडी की जांच
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया, 43 वर्षीय रवि उप्पल को पिछले हफ्ते ही हिरासत में लिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी रवि उप्पल को भारत प्रत्यर्पित कराने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उप्पल के खिलाफ दर्ज मामले की जांच ईडी के अलावा छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ-साथ मुंबई पुलिस भी कर रही है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

PMLA के तहत दर्ज है मामला
इस कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अक्तूबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था। एक विशेष अदालत के समक्ष उप्पल और महादेव एप एक अन्य प्रमोटर, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग आरोप पत्र दायर किया था।

रवि उप्पल के पास वानुअतु का पासपोर्ट, भारत की नागरिकता सरेंडर नहीं
बाद में ईडी के अनुरोध के आधार पर इंटरपोल ने रेड नोटिस जारी किया। ईडी ने आरोप पत्र में अदालत को बताया था कि उप्पल ने प्रशांत महासागर में एक द्वीप देश- वानुअतु का पासपोर्ट लिया है। हालांकि, उसने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है। ईडी के अनुसार उप्पल की आमदनी आपराधिक है। इसके साथ वह करोड़ों रुपये छिपाने में भी शामिल है।

संयुक्त अरब अमीरात में मुख्यालय
खबरों के अनुसार, महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी एप्लिकेशन प्रमुख सिंडिकेट है। इसकी मदद से अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट्स संचालित की जाती हैं। महादेव एप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बंदोबस्त करता है। कंपनी के प्रमोटर छत्तीसगढ़ के भिलाई से हैं। मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों के मुताबिक महादेव ऑनलाइन बुक एप का संचालन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से किया गया, जो इसका केंद्रीय प्रधान कार्यालय है। एप मालिक और सट्टेबाजी में संलिप्त लोग सहयोगियों को 70-30 प्रतिशत लाभ अनुपात पर पैनल/शाखाओं की फ्रेंचाइजी देते थे।

लुभावने विज्ञापन पर करोड़ों रुपये लुटाए
ईडी का आरोप है कि इस कथित घोटाले में सट्टेबाजी की आय विदेशी खातों में भेजने के लिए बड़े पैमाने पर हवाला ऑपरेशन किया जाता है। बड़ी कमाई और लुभावने फायदों की तरफ नए लोगों को आकर्षित करने के लिए सट्टेबाजी वेबसाइटों का विज्ञापन भी किया गया। ईडी ने एड के लिए भारत में बड़े पैमाने पर नकदी खर्च किए जाने के आरोप भी लगाए हैं।

लगभग छह हजार करोड़ रुपये का मामला
उप्पल के खिलाफ दायर ईडी के आरोप पत्र के अनुसार, महादेव सट्टेबाजी एप मामले में अनुमानित आपराधिक आय लगभग 6,000 करोड़ रुपये है। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ‘चंद्रभूषण वर्मा’ समेत कुछ अन्य लोगों के माध्यम से रिश्वत के पैसे पहुंचाने की देखरेख का आरोप भी लगा है। आरोप है कि पैसे छत्तीसगढ़ के नौकरशाहों और राजनेताओं को भेजे गए। इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का नाम भी सामने आया। हालांकि, उन्होंने इसे केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की अपील की है।

विधानसभा चुनाव से पहले CM भूपेश बघेल और 508 करोड़ की सुर्खियां
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान 508 करोड़ रुपये के भुगतान की बात सुर्खियों में आई थी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका भी ईडी के रडार पर है। ईडी का दावा है कि फोरेंसिक विश्लेषण और असीम दास नामक ‘कैश कूरियर’ की गवाही महादेव सट्टेबाजी एप के प्रमोटरों और लाभार्थियों पर शिकंजा कसने में अहम साबित होगी। हालांकि, बाद में रायपुर की विशेष अदालत में पेशी के समय असीम दास ने ‘साजिश के तहत फंसाने’ का आरोप लगाया। उन्होंने राजनेताओं को नकदी पहुंचाने के आरोपों से साफ इनकार कर दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने सीएम, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम की शपथ ली

मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने सीएम, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम की शपथ ली

‘सुप्रीम’ फ़ैसला : जम्मू एवं कश्मीर को नहीं मिलेगा ‘स्पेशल स्टेटस’, अनुच्छेद 370 हटाने का फ़ैसला वैध

युगांतकारी फैसला.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend