ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फगानिस्‍तान में भूकंप के तेज झटकों लोगों में दहशत

UB India News by UB India News
December 13, 2023
in खास खबर, दुर्घटना
0
फगानिस्‍तान में भूकंप के तेज झटकों लोगों में दहशत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्‍तान में मंगलवार सुबह जोरदार भूकंप से धरती हिल उठी। भूकंप के तेज झटकों लोगों में दहशत फैल गई। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप काझटका सुबह करीब 7 बजकर 3 मिनट पर महसूस किया गया। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से कितने लोग घायल हुए हैं या जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। भूकंप सतह से 120 किमी नीचे था। 5.2 की तीव्रता से आए भूकंप से धरती कांपी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक बार फिर अफगानिस्‍तान में भूकंप आया है। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अफगानिस्तान में रिक्‍टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता के भूकंप से धरती डोल गई। झटका सुबह करीब सात बजकर 3 मिनट पर महसूस किया गया। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से कितने लोग घायल हुए हैं या जानमाल का कितना नुकसान हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में भूकंप के लिए अति संवेदनशील क्षेत्रों में से एक इस पहाड़ी देश में अक्टूबर में आए सबसे खतरनाक झटकों में 2000 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 9 हजार से ज्‍यादा लोग घायल हो गए थे।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

7 अक्टूबर को आया था विनाशकारी भूकंप

बता दें कि 7 अक्टूबर को हेरात के उसी हिस्से में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ था। उसके बाद से भूकंप के और आठ शक्तिशाली झटके आए, जिससे कई ग्रामीण घर गिर गए और 1,000 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। इसके कुछ दिनों के बाद, जब हजारों भयभीत निवासी बिना आश्रय के रह गए और स्वयंसेवक जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे थे, उसी तीव्रता के एक और झटके ने एक व्यक्ति की जान ले ली और 130 अन्य घायल हो गए।

बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की गई जान

एजेंसी के हेरात स्थित फील्ड अधिकारी सिद्दीग इब्राहिम ने कहा, “महिलाएं और बच्चे अक्सर घर पर होते हैं। महिलाएं घर की और बच्चों की देखभाल करती हैं, इसलिए जब घर किसी वजह से ढहते हैं, तो उन्हें सबसे अधिक खतरा होता है।” संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि ग्रामीण ज़ेंडा जान जिले के कम से कम छह गांव पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और 12,000 से अधिक लोग भूकंप से प्रभावित हुए।

अफगानिस्तान में क्यों ​आते हैं भूकंप?

हजारों निवासी पहले से ही घरों के खंडहरों के आसपास भूकंप के बाद आने वाले झटकों के आतंक में जी रहे हैं, जहां एक ही पल में पूरे परिवार खत्म हो गए। बता दें किअफगानिस्तान के पश्चिम और केंद्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, जो ज्यादातर अरब और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के एक-दूसरे से टकराने के कारण आते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
सीएम ने मुझे चोट पहुंचाने के लिए गुंडे भेजे :राज्यपाल

सीएम ने मुझे चोट पहुंचाने के लिए गुंडे भेजे :राज्यपाल

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर ….

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर ....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend