ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीएम ने मुझे चोट पहुंचाने के लिए गुंडे भेजे :राज्यपाल

UB India News by UB India News
December 13, 2023
in अपराध, खास खबर
0
सीएम ने मुझे चोट पहुंचाने के लिए गुंडे भेजे :राज्यपाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की लड़ाई पुरानी है। दोनों एक-दूसरे पर कई बार सार्वजनिक रूप से हमलावर हो चुके हैं। एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमले बोलते रहते हैं। लेकिन सोमवार को यह जंग उस समय एक अलग ही मोड़ पर पहुंच गई जब राज्यपाल ने सीएम पर बड़ा आरोप लगाया। राज्यपाल ने सोमवार रात को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर हमला बोलाऔर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

‘सीएम मुझे शारीरिक नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे’

सोमवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपना आपा खोते हुए कहा, “मुख्यमंत्री मुझे शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए यह साजिश रच रहे हैं, जैसा कि उन्होंने कन्नूर में किया था। एसएफआई कार्यकर्ता सीएम के निर्देश पर मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए आए थे।” खान ने कहा, “जब मुख्यमंत्री इस साजिश का हिस्सा हैं, तो यह पुलिस क्या कर सकती है।” उन्होंने कहा कि वह अपराधियों को सड़क पर शासन करने की अनुमति नहीं देंगे।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

#WATCH | Thiruvananthapuram: On SFI's black flag protest against him, Kerala Governor Arif Mohammed Khan says, "Today the 'gundas' are trying to rule the roads of Thiruvananthapuram. When they came, I stopped my car and I got down (from my car). Why did they flee?… Because I do… pic.twitter.com/sk3BybaPqc

— ANI (@ANI) December 11, 2023

‘क्या मुझे यही सुरक्षा कवर दिया गया है?’

इस दौरान राज्यपाल खान को अपना वाहन रोकते और प्रदर्शनकारियों को चुनौती देने के लिए कार से बाहर निकलते देख सुरक्षा अधिकारी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने अपना आपा खोते हुए पुलिस अधिकारियों से पूछा, “क्या मुझे यही सुरक्षा कवर दिया गया है?” एक पुलिस अधिकारी को खान को शांत करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी, जबकि अन्य ने एसएफआई कार्यकर्ताओं का पीछा किया, जो राज्यपाल के काफिले के नजदीक आ चुके थे।

‘सीएम ने अपने कार्यकर्ताओं को खुली छूट दी हुई है’

इसके बाद खान ने एक बार फिर विजयन पर अपना गुस्सा जाहिर किया और यह कहते सुने गए कि ऐसा लगता है कि सीएम ने एसएफआई कार्यकर्ताओं को उनके साथ मारपीट करने की खुली छूट दे दी है। उन्होंने पूछा, “क्या किसी को भी सीएम के वाहन के पास पहुंचने की अनुमति दी जाएगी?”

कांग्रेस और बीजेपी ने भी सरकार पर बोला हमला 

वहीं इस पूरे प्रकरण पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के.सुधाकरन ने इसे राज्य के इतिहास का काला दिन बताया, जबकि उनके भाजपा समकक्ष के.सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा वाहनों की गति कम कर दी, ताकि प्रदर्शनकारी आकर राज्यपाल के वाहन को टक्कर मार सकें। उन्होंने कहा, “राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है और हम ऐसी गुंडागर्दी पर मूकदर्शक नहीं बने रहेंगे।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
जम्मू-कश्मीर में चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर ….

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर ....

क्या संसद में फिर कोई बड़ा फैसला लेगी मोदी सरकार? लोकसभा में सभी सांसदों को हाजिर रहने का आदेश

संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन ,संशोधन के साथ नए विधेयक पेश किए जाएंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend