ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर ….

UB India News by UB India News
December 12, 2023
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
जम्मू-कश्मीर में चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर ….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की सुगबुगाहट को देखते हुए आतंकियों ने अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है. इसको लेकर खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट भी जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के भाजपा नेताओं को आतंकी निशाना बना सकते हैं. इसके चलते उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया जा सकता है. खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के हैंडलर्स ने जम्मू कश्मीर में मौजूद आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समेत तमाम आतंकवादी संगठनों को निर्देश दिया है कि वह आने वाले चुनाव के पहले कश्मीर में तबाही फैला दें.

निर्देश के तहत उन्हें कहा गया है की विशेषकर वे कश्मीरी लीडर्स और कार्यकर्ता तथा अन्य लोग जो आने वाले चुनाव में भाग लेना चाहते हैं, उनको अपना निशाना बनाएं. पाकिस्तान में बैठे इन हैंडलर्स ने स्पष्ट कहा है की खास तौर पर भाजपा के लोगों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जाए. पाकिस्तानी प्रशासन की सोच है कि यदि एक बार जम्मू कश्मीर में तबाही का मंजर बनेगा तो स्थानीय लोग और स्थानीय नेता आने वाले चुनाव का बायकॉट करेंगे.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

दिलचस्प है कि आतंकवादी संगठन चुनाव में भाग लेने वाले कश्मीरी नेताओं को भी अपना निशाना बनाना चाहते हैं. जबकि उनमें से कुछ नेता उनके लिए जम्मू कश्मीर में खुलकर और छिपकर दोनों तरीकों से उनका साथ देने की कोशिश करते हैं. इसके साथ ही भाजपा के लोगों को इसलिए निशाना बनाने को कहा गया है. क्योंकि पाकिस्तान सरकार को लगता है कि यह राजनीतिक पार्टी जम्मू कश्मीर में चुनाव होने के लिए बड़े पैमाने पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को जम्मू कश्मीर भेजेगी.

खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने इन आतंकवादियों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कमर कस ली है. वहीं स्थानीय खुफिया एजेंसियों को कहा गया है कि वह आतंकवादियों के शरणदाताओं की पहचान करें, जिससे आतंकवादियों को छुपाने का मौका ना मिल सके. फिलहाल पाक के इस नापाक कदम के बाद जम्मू कश्मीर में अनेक नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
क्या संसद में फिर कोई बड़ा फैसला लेगी मोदी सरकार? लोकसभा में सभी सांसदों को हाजिर रहने का आदेश

संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन ,संशोधन के साथ नए विधेयक पेश किए जाएंगे

रिटेल महंगाई के आंकड़े आज शाम 5:30 बजे होंगे जारी ,

रिटेल महंगाई के आंकड़े आज शाम 5:30 बजे होंगे जारी ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend