ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे भजन लाल शर्मा, 2 डिप्टी सीएम और स्पीकर के नाम का भी ऐलान

राजस्थान को अपना नया सीएम मिल गया है। भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए सीएम होंगे। इसके अलावा राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। वासुदेव देवनानी को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है।

UB India News by UB India News
December 13, 2023
in प्रदेश
0
राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे भजन लाल शर्मा, 2 डिप्टी सीएम और स्पीकर के नाम का भी ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान को अपना नया सीएम मिल गया है। बीजेपी ने राजस्थान के सीएम पद के लिए भजन लाल शर्मा का नाम फाइनल कर दिया है। भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं और ब्राह्मण समाज से आते हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बनकर आए हैं। उन्हें पहली बार विधायक बनते ही राज्य में सीएम पद की जिम्मेदारी मिलना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

डिप्टी सीएम और स्पीकर के नाम का भी ऐलान

दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान का डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है।

RELATED POSTS

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

कौन हैं भजन लाल शर्मा?

भजन लाल शर्मा राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान ईकाई के प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल रहे थे। भरतपुर से ताल्लुक रखने वाले 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा ब्राह्मण समाज से आते हैं। खास बात ये है कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बने हैं। भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है।

भजन लाल शर्मा ने सांगानेर विधानसभा सीट से हालही में संपन्न चुनाव में कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 से अधिक वोटों से हराया। राजस्थान में बीजेपी के भजन लाल शर्मा की राजनीतिक यात्रा महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरी रही है। वह चार बार बीजेपी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं।

कौन हैं भजन लाल शर्मा, जिन्हें भाजपा ने बनाया राजस्थान का नया सीएम

राजस्थान समेत पूरे देश की जनता को जिस नाम का इंतजार था वह सामने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी कयासों पर ब्रेक लगाते हुए भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया है। 3 दिसंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। इसके बाद से ही वसुंधरा राजे, बाबा बालकनाथ समेत विभिन्न नेताओं को सीएम पद की रेस में माना जा रहा था। हालांकि, इन सभी को पछाड़ते हुए भजन लाल शर्मा का नाम सीएम पद के लिए तय हो गया है।

पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा

भजन लाल शर्मा राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान ईकाई के प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल रहे थे। भरतपुर से ताल्लुक रखने वाले 56 वर्षीय भजन लाल शर्मा ब्राह्मण समाज से आते हैं। खास बात ये है कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बने हैं। भजनलाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है।

विधायकों ने चुना नेता

जयपुर में राजनाथ सिंह की अगुवाई में तीन पर्यवक्षकों द्वारा विधायक मंडल की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में विधायकों ने भजन लाल शर्मा को अपना नेता चुना है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, खुद वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा है।

वसुंधरा की विदाई

भजनलाल शर्मा के रूप में नए सीएम के ऐलान के बाद अब राज्य से वसुंधरा राजे की विदाई हो गई है। राजे ने 2 बार राज्य के सीएम पद की कमान संभाली थी। भाजपा की ओर से पहले से ही इशारा कर दिया गया था कि पार्टी किसी नए चेहरे को सीएम पद की कमान सौंप सकती है। इस कारण ये तय माना जा रहा था कि वसुंधरा इस बार सीएम नहीं बनेंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

by UB India News
August 18, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार और साल में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन...

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

by UB India News
August 17, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला...

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 17, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

SIR के बाद बीजेपी को क्या फायदा ?

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

by UB India News
August 15, 2026
0

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे...

Next Post
फगानिस्‍तान में भूकंप के तेज झटकों लोगों में दहशत

फगानिस्‍तान में भूकंप के तेज झटकों लोगों में दहशत

सीएम ने मुझे चोट पहुंचाने के लिए गुंडे भेजे :राज्यपाल

सीएम ने मुझे चोट पहुंचाने के लिए गुंडे भेजे :राज्यपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend