ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत मंडपम में आज से शुरू होगा ‘GPAI शिखर सम्मेलन’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

UB India News by UB India News
December 13, 2023
in कारोबार, टेक्नोलॉजी
0
भारत मंडपम में आज से शुरू होगा ‘GPAI शिखर सम्मेलन’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज से ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI) शिखर सम्मेलन की शुरूआत हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्रम मोदी शाम पांच बजे सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. इस बार भारत जीपीएआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. ये शिखर सम्मेलन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नवाचार में प्रगति पर केंद्रित होगा. शिखर सम्मेलन 12 से 14 दिसंबर तक भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है. बता दें कि जीपीएआई में 28 से अधिक सदस्य देश और यूरोपीय संघ शामिल है. भारत जीपीएआई का सह-संस्थापक है, ये एआई के विकास और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मार्गदर्शन करता है.

AI तेजी से आगे बढ़ने वाली तकनीक- पीएम मोदी

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन 2023 के लिए सहयोगी देशों को आमंत्रित किया. पीएम मोदी ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा कि, “एआई विस्तार के साथ तेजी से आगे बढ़ने वाली तकनीक है. अब यह युवा, प्रतिभाशाली दिमागों के हाथों में है जो इसकी विशाल क्षमता को समृद्ध कर रहे हैं. भारत, अपने जीवंत स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र और प्रतिभाशाली कार्यबल के साथ, एआई के विकास में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए तैयार है.”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “तेजी से प्रगति के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक ऐसा क्षेत्र है जहां इसके अनुप्रयोगों का तेजी से विस्तार हो रहा है. यह क्रांतिकारी तकनीक अब नई पीढ़ी के हाथों में है. युवा, प्रतिभाशाली दिमाग जो तेजी से इसकी विशाल क्षमता को समृद्ध कर रहे हैं. भारत, एक जीवंत स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र और एक प्रतिभाशाली कार्यबल के साथ सबसे युवा देशों में से एक के रूप में, एआई के विकास में एक सक्रिय योगदानकर्ता बनने के लिए तैयार है क्योंकि दुनिया भविष्य में लंबी छलांग लगा रही है.”

सम्मेलन में शामिल होंगे 50 से ज्यादा जीपीएआई विशेषज्ञ

इस शिखर सम्मेलन के दौरान एआई और वैश्विक स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल, एआई और डेटा प्रबंधन और एमएल कार्यशाला समेत जैसे विविध विषयों पर सत्र का आयोजन होगा. इस शिखर सम्मेलन में देशभर के 50 से ज्यादा जीपीएआई विशेषज्ञ और 150 से अधिक वक्ता शामिल होंगे. इसके साथ ही इंटेल, रिलायंस जियो, गूगल, मेटा, एडब्ल्यूएस, योटा, नेटवेब, पेटीएम, माइक्रोसॉफ्ट, मास्टरकार्ड, एनआईसी, एसटीपीआई, इमर्स, जियो हैप्टिक, भाषिनी जैसे दुनिया भर के शीर्ष एआई गेमचेंजर्स भी इस सम्मेलन के अलग-अलग प्रोग्राम में शामिल होंगे. यही नहीं सम्मेलन में युवा एआई पहल के तहत विजेता छात्र और स्टार्ट-अप भी अपने एआई मॉडल के अलावा इसके समाधान पर जानकारी देंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

इंटरनेट बैकएंड एल्गोरिदम, डाटा व एआई के जरिये एक नई सामाजिक-आर्थिक वर्गीय व्यवस्था पैदा कर रहा !

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त...

Next Post
राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे भजन लाल शर्मा, 2 डिप्टी सीएम और स्पीकर के नाम का भी ऐलान

राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे भजन लाल शर्मा, 2 डिप्टी सीएम और स्पीकर के नाम का भी ऐलान

फगानिस्‍तान में भूकंप के तेज झटकों लोगों में दहशत

फगानिस्‍तान में भूकंप के तेज झटकों लोगों में दहशत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend